विपक्षी एकताः ‘केजरीवाल नाराज नहीं, 2024 में नेता नहीं जनता का चुनाव’; पटना बैठक के बाद तेजस्वी क्यों गए दिल्ली?

2
विपक्षी एकताः ‘केजरीवाल नाराज नहीं, 2024 में नेता नहीं जनता का चुनाव’; पटना बैठक के बाद तेजस्वी क्यों गए दिल्ली?
Advertising
Advertising

विपक्षी एकताः ‘केजरीवाल नाराज नहीं, 2024 में नेता नहीं जनता का चुनाव’; पटना बैठक के बाद तेजस्वी क्यों गए दिल्ली?

ऐप पर पढ़ें

Advertising

पटना में शुक्रवार को आयोजित विपक्षी एकता की महाबैठक में अरविंद केजरीवाल की नाराजगी को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल बिल्कुल नाराज नहीं हैं। इस बीच तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। शुक्रवार को बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अरविंद केजरीवाल अपने पूरे कुनबे के साथ निकल गए। बैठक से पहले और मीटिंग के बीच भी केजरीवाल की नाराजगी की खबरें मीडिया की सुर्खियों में हैं। नीतीश कुमार के आवास पर शुक्रवार को पटना में 15 विपक्षी दलों की बैठक हुई जो करीब चार घंटे तक चली।

दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले पटना में तेजस्वी यादव ने मीडिया कर्मियों से बात की। उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर विपक्षी दल एकजुट हुए। 2024 में होने वाला चुनाव देश का चुनाव है। इसमें नेता नहीं जनता ही चुनाव लड़ेगी और देश के मुद्दों पर चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी लोग उपस्थित थे और एकमत होकर के फासिस्ट ताकतों के खिलाफ गोल बंद होने का ऐलान किया। बैठक में शामिल नेता देश को नई दिशा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। यह काम कोई नेता अपने हित के लिए नहीं कर रहे बल्कि देश की जनता के लिए कर रहे हैं। उनकी मांग पर हम लोग एकजुट हुए। लोकसभा चुनाव 2024 जनता का चुनाव होगा यह व्यक्ति विशेष का चुनाव नहीं होगा। यह देश के सवा सौ करोड़ लोगों का चुनाव है और उनके मुद्दे पर ही इलेक्शन होगा।

Advertising

तेजस्वी यादव से मीडिया कर्मियों ने अरविंद केजरीवाल की नाराजगी पर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल कतई नाराज नहीं है।  हालांकि यह नहीं बताया कि अरविंद केजरीवाल संयुक्त प्रेस वार्ता से पहले क्यों निकल गए। उन्होंने दावा किया कि शुक्रवार की बैठक हर प्रकार से सफल रही। बैठक में जो निर्णय लिए गए उसके आधार पर शिमला में आगे की रणनीति तय होगी। 

बैठक से निकलने के बाद अरविंद केजरीवाल की पार्टी की ओर से साफ संदेश दिया गया कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश पर उनका साथ नहीं देती है तो हम किसी हाल में कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे। उसके बाद केजरीवाल की नाराजगी की खबरें और तेज हो गईं। उससे पहले पार्टी की ओर से यह भी कहा गया था कि दिल्ली वाले अध्यादेश पर बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के बीच डील हो गई है। इस मसले पर दोनों साथ आ गए हैं।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी और ज्ञान की धरती है।  यहां से कई बड़े बड़े आंदोलन शुरू हुए और सफल हुए। इमरजेंसी के खिलाफ जेपी मूवमेंट पटना में ही शुरू हुआ जिसका असर पूरे देश में हुआ। शुक्रवार को पटना में ऐतिहासिक काम हुआ इसका संदेश दूर-दूर तक जाएगा। 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising