Advertising

वाराणसी में कांग्रेस-कार्यालय के बाहर फूंका राहुल गांधी का पुतला: भाजपा युवा मोर्चा ने लहराया पोस्टर, हेराल्ड के सिकंदर होंगे जेल के अंदर – Varanasi News

6
वाराणसी में कांग्रेस-कार्यालय के बाहर फूंका राहुल गांधी का पुतला:  भाजपा युवा मोर्चा ने लहराया पोस्टर, हेराल्ड के सिकंदर होंगे जेल के अंदर – Varanasi News

Advertising

वाराणसी में कांग्रेस-कार्यालय के बाहर फूंका राहुल गांधी का पुतला: भाजपा युवा मोर्चा ने लहराया पोस्टर, हेराल्ड के सिकंदर होंगे जेल के अंदर – Varanasi News

Advertising

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का भाजपा युवा मोर्चा ने जलाया पुतला।

Advertising

वाराणसी सहित पूरे प्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यूपीए सरकार के नेशनल हेराल्ड घोटाले का विरोध किया। इस विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के मैदागिन स्थित महानगर कार्यालय के बाहर राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका। इस द

.

Advertising

वहीं इस मामले में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने पूरे प्रकरण की निंदा किया और कहा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति का पुतला पुलिस के सामने फूंका गया। जो की गलत है। इस प्रकरण में हम संबंधितों के विरुद्ध FIR दर्ज कराएंगे।

Advertising

भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंचे कांग्रेस महानगर कार्यालय भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के दौरान वाराणसी के कांग्रेस महानगर कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शाम 5 बजे पहुंच थे। इन्होने नेशनल हेराल्ड केस को लेकर जमकर नारेबाजी की। इनके हाथ में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला ले रखा था। इस दौरान भारी फोर्स के साथ कोतवाली थाना प्रभारी मौजूद रहे।

नेशनल हेराल्ड यूपीए का सबसे बड़ा घोटाला प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के रजत जायसवाल ने कहा- यूपीए सरकार में हुआ नेशनल हेराल्ड घोटाला कांग्रेस की कथनी और करनी को बताता है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी इस घोटाले में बराबर के हिस्सेदार हैं। इन्होने देश के पैसे का बंदरबाट किया है। जल्द ही ये दोनों भी जेल में जाएंगे। इसका आज हम लोगों ने विरोध किया है। कांग्रेस महानगर कार्यालय पर हमने उनका पुतला जलाया है।

Advertising

लहराया आपत्तिजनक पोस्टर, जलाया पुतला इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने एक पोस्टर लहराया जिसमें जेल की सलाखों के पीछे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी को दिखाया गया था। जिसपर लिखा था हेराल्ड के सिकंदर होंगे जेल के अंदर। इसके बाद महानगर कार्यालय पर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया और जमकर नारेबाजी की गई।

कांग्रेस दर्ज कराएगी मुकदमा इस विरोध के बाद कांग्रेसजनों में आक्रोश है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा- नेता प्रतिपक्ष और सासंद राहुल गांधी का पुतला पुलिस की मौजूदगी में जलाया गया। इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही। जबकि वो एक संवैधानिक पद पर हैं और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। ऐसे में कल हम लोग पुलिस कमिश्नर से मिलकर इस प्रकरण में FIR दर्ज करने की मांग करेंगे। साथ ही सम्बंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाएंगे। यदि 24 घंटे में मुकदमा नहीं लिखा जाएगा तो हम भी हर कार्यालय पर उनके लीडर का पुतला फूंकने का काम करेंगे।

Advertising

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising