लोक सभा सतनाः नागौद का सियासी पारा चढ़ा, नागेंद्र रूठे | Nagaud's political temper rises, Nagendra gets angry | News 4 Social h3>
लड़ते लड़ते उम्र बीत गई… यादवेन्द्र सिंह की भाजपा में ज्वाइनिंग को लेकर उचेहरा के कद्दावर भाजपाइयों ने एक खुला पत्र जिलाध्यक्ष के नाम जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि जिससे लड़ते लड़ते हमारी उम्र बीत गई और हम आर्थिक रूप से भी खोखले हो गए। जिनके संघर्ष में हमने पीड़ा और अपमान का सामना किया उनका आज पलक पावड़े बिछा कर स्वागत कर रहे हैं। आज हम कांग्रेस युक्त होते जा रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय नेतृत्व से भी पूछा नहीं जा रहा है। इस पत्र में ऐसी स्थितियों में कार्यकर्ताओं के सामूहिक बगावत की भी चेतावनी दी गई है। यह पत्र दिन भर सोशल मीडिया में वायरल होता रहा।
नहीं आए नागेन्द्र शनिवार को नागौद के अगोल मैदान में भाजपा का बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन था। कई सरपंचों को भाजपा की सदस्यता दिलानी थी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला भी पहुंचे थे। लेकिन विधायक नागेन्द्र सिंह अपने घर में ही रहे। इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रहे। शुक्ला उनसे बात करने भी गई। बंद कमरे में लंबी गुफ्तगूं भी हुई। लेकिन अभी जंग शांत होती नहीं दिख रही है। वाट्सएप और फेसबुक में आरोपों और प्रत्यारोपों का दौर जमकर चल रहा है।
काम नहीं आई सांसद की सफाई यह भी सोशल मीडिया में खूब चल रहा है कि स्थिति को संभालने के लिए श्यामभवन में सांसद ने विधायक की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश की। यह तक कहा कि इस ज्वायनिंग में उनका कोई रोल नहीं है। सब ऊपर से है। लेकिन कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत होता नहीं दिख रहा है। इस बैठक में भी जमकर आरोप लगाए गए। जो अब सोशल मीडिया पर दौड़ रहे हैं।