लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण में JDU, कांग्रेस और लेफ्ट रेस में नहीं, जीतन मांझी समेत इन नेताओं ने ठोका ताल

10
लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण में JDU, कांग्रेस और लेफ्ट रेस में नहीं, जीतन मांझी समेत इन नेताओं ने ठोका ताल

लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण में JDU, कांग्रेस और लेफ्ट रेस में नहीं, जीतन मांझी समेत इन नेताओं ने ठोका ताल

ऐप पर पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: बिहार में पहले चरण के लोकसभा चुनाव वाली चार सीटों औरंगाबाद, गया (सु), नवादा एवं जमुई (सु) के लिए जदयू, कांग्रेस व वामदलों से कोई उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं है। एनडीए की ओर से भाजपा के दो और लोजपा (रामविलास) एवं हम के एक-एक उम्मीदवार अपना दमखम दिखाएंगे। वहीं, महागठबंधन की ओर से इन चारों ही सीटों पर राजद ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा औरंगाबाद तथा नवादा जबकि हम और लोजपा-आर क्रमश गया तथा जमुई सीटों पर अपना जोर आजमाइश करेगी। फिलहाल इन चारों ही सीटों पर एनडीए का कब्जा है। वर्ष 2019 के चुनाव में जमुई से चिराग पासवान, नवादा से उनकी पार्टी के चंदन सिंह, औरंगाबाद से भाजपा के सुशील कुमार सिंह जबकि गया से जदयू के विजय मांझी को जीत मिली थी। अबकी बार एनडीए के प्रत्याशियों को राजद उम्मीदवारों की चुनौती को पार करना होगा।

पहले चरण के चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 मार्च (गुरुवार ) की शाम तक प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए। इस चरण में नामांकन पत्रों की जांच 30 मार्च को होगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि दो अप्रैल निर्धारित है। जबकि, मतदान 19 अप्रैल को होगा। प्रमुख दलों के प्रत्याशियों का नामांकन गुरुवार को गया (सु) सीट के लिए राजद के उम्मीदवार पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत और हम के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नवादा में भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर जबकि राजद प्रत्याशी श्रवण कुमार (कुशवाहा) ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जमुई में लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी अरुण भारती और राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। औरंगाबाद में भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। वहीं, राजद के अभय कुशवाहा ने औरंगाबाद सीट के लिए नामांकन किया। गुरुवार को औरंगाबाद में 25, गया (सु) में 27, नवादा में 27 तथा जमुई में 21 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

लोकसभा चुनाव में पहले चरण के महारथी

सीट एनडीए इंडिया

जमुई अरुण भारती (लोजपा-आर) अर्चना रविदास (राजद)

औरंगाबाद सुशील कुमार सिंह (भाजपा) अभय कुशवाहा (राजद)

गया जीतन राम मांझी (हम) कुमार सर्वजीत (राजद)

नवादा विवेक ठाकुर (भाजपा) श्रवण कुशवाहा (राजद)

चार सीटों के लिए 72 ने किया नामांकन


लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों के लिए नामांकन गुरुवार को समाप्त हो गया। आखिरी दिन अधिकतर प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिला किया। गया लोकसभा क्षेत्र से 22, नवादा से 17, औरंगाबाद से 21 और जमुई से 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नाम वापसी की आखिरी तिथि दो अप्रैल है। इसके बाद तय होगा कि कितने रणबांकुरे चुनावी मैदान में हैं।

गया से एनडीए के जीतनराम मांझी और महागठबंधन के कुमार सर्वजीत के अलावा गुरुवार को कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अंतिम दिन गुरुवार से पहले मात्र तीन उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। गया से कुल 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं 2019 में 13 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। गुरुवार को नामांकन करने सबसे पहले हम के संरक्षक जीतनराम मांझी पहुंचे। इसके बाद राजद नेता बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने पर्चा दाखिल किया। इन दोनों नेताओं के बाद 3 बजे शाम तक प्रत्याशियों को कलेक्ट्रेट में प्रवेश दिया गया।


 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News