लोकसभा चुनाव में लालू के लाल की अग्निपरीक्षा, तेजस्वी ने MY के साथ लगाया BAAP फॉर्मूला

11
लोकसभा चुनाव में लालू के लाल की अग्निपरीक्षा, तेजस्वी ने MY के साथ लगाया BAAP फॉर्मूला
Advertising
Advertising

लोकसभा चुनाव में लालू के लाल की अग्निपरीक्षा, तेजस्वी ने MY के साथ लगाया BAAP फॉर्मूला

ऐप पर पढ़ें

Advertising

बिहार के दो बार उप मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव ने राज्य की नई पीढ़ी के नेताओं में अपनी बड़ी पहचान बनाई है। कम उम्र से राजनीतिक माहौल को घर में देखने वाले तेजस्वी ने महज 13-14 साल की सियासी यात्रा में पिता की विरासत से इतर पहचान कायम की है। अब बिहार में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व उनके हाथ में है और लोकसभा चुनाव में उनके नेतृत्व की अग्निपरीक्षा होनी है। तेजस्वी अपनी पार्टी राजद को ‘माई’ यानी मुस्लिम और यादव समाज से विस्तार देकर ‘बाप’ यानी बहुजन, अगड़ा, आधी आबादी और गरीब को फोकस कर आगे बढ़ने की रणनीति अपना रहे हैं।

बिहार में तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद और उनकी पार्टी राजद का अपना एक जनाधार रहा है। तेजस्वी बिहार में इंडिया गठबंधन के नेतृत्वकर्ता की भूमिका में हैं। सीटों का बंटवारा, उम्मीदवार चयन से लेकर ‘वीआईपी’ को इंडिया में लाकर छठा सहयोगी दल जोड़ने में उनकी अहम भूमिका रही। नीतीश कुमार जब महागठबंधन से हटे और एनडीए में आ गये तो तेजस्वी ने मोर्चा थामा। बिहार की 40 सीटों पर जो भी परिणाम आएगा, उसका श्रेय तेजस्वी को जाएगा। उनकी दो बहनें डॉ. मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट व रोहिणी आचार्य सारण सीट से चुनाव लड़ रही हैं। तेजस्वी यादव राजद को पूर्व में स्थापित पहचान से इतर नया कलेवर देने में लगे हैं। उनकी कोशिश यह है कि कैसे उनकी पार्टी अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी में तब्दील हो।

Advertising

विधानसभा चुनाव में खुद को साबित किया

पिछले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने खुद को साबित किया। उन्होंने अकेले ही विपक्ष का मोर्चा संभाला जबकि दूसरी तरफ एनडीए की बड़ी फौज थी। उन्होंने अपनी पार्टी ही नहीं गठबंधन को भी सफलता दिलाई। 243 सदस्यीय विधानसभा में विपक्ष को 110 सीटें मिलीं जबकि अकेले राजद के खाते में 75 सीटें आईं। बीच में बिहार की राजनीति में एक नया पड़ाव आया जब नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ हो गए। 17 महीने के इस पड़ाव में तेजस्वी धीर-गंभीर बने रहे।

तेजस्वी के लिए लोकसभा चुनाव 2024 किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। वो बिहार में इंडिया गठबंधन के नेतृत्वकर्ता की भूमिका में हैं। और राजद को पूर्व में स्थापित पहचान से इतर नया कलेवर देने में जुटे, पार्टी कार्यकर्ताओं में अनुशासन चाहते हैं। गोपालगंज में जन्मे 34 साल के तेजस्वी ने 10वीं तक की पढ़ाई पूरी नहीं की है। सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव काफी हिट हैं। एक्स पर 50 लाख और फेसबुक पर 20.7 लाख फॉलोवर्स हैं। 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising