लोकसभा चुनावः फर्स्ट फेज की 4 सीटों पर NDA को INDIA गठबंधन से कितनी चुनौती? बता रहे BJP के सम्राट चौधरी

4
लोकसभा चुनावः फर्स्ट फेज की 4 सीटों पर NDA को INDIA  गठबंधन से कितनी चुनौती? बता रहे BJP के सम्राट चौधरी
Advertising
Advertising

लोकसभा चुनावः फर्स्ट फेज की 4 सीटों पर NDA को INDIA गठबंधन से कितनी चुनौती? बता रहे BJP के सम्राट चौधरी

ऐप पर पढ़ें

Advertising

Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए कई दिनों से जारी प्रचार अभियान थम गया है और मतदान का काउंट डाउन शुरू हो गया है। इस चरण को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कोई पार्टी एनडीए को लड़ाई देने की स्थिति में नहीं है। पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पहले चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। 19 अप्रैल को बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में मतदान होना है। विकसित भारत बनाने के लिए हम चारों लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से एनडीए को वोट देने की अपील की।

उन्होंने दावा किया कि बिहार में कहीं लड़ाई नहीं है। राज्य की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। बुधवार को भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में 4 करोड़ गरीबों को घर दिया गया है। 3 करोड़ और घर बनेंगे। बिहार में 55 लाख घर बने। 1996 से पहले बने घरों की मरम्मत और निर्माण किया जाएगा। अब 5 किलो अनाज मिलने वाले सभी नागरिकों को पांच साल तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

Advertising

लोकसभा चुनाव 2024: औरंगाबाद में RJD कैंडिडेट के ऑफिस से 50 हजार कैश जब्त, BJP पर साजिश का आरोप

तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर सम्राट चौधरी ने कहा कि रोजगार के मसले पर कुछ लोग बयानबाजी कर रहे हैं। जबकि पांच विभाग अपने पास रखने वाले नेताओं ने अपने विभाग में एक भी नौकरी नहीं दी। शिक्षा विभाग में नौकरी का सृजन एनडीए ने किया। लालू-राबड़ी के 15 वर्षों के राज में एक लाख को भी नौकरी नहीं दी गई। 

 लोकसभा चुनाव 2024:  नवादा, जमुई, गया, औरंगाबाद के 5 हजार से ज्यादा बूथ सेंसिटिव, दोपहर 4 बजे तक ही वोटिंग

Advertising

उन्होंने कहा कि बिहार में किसी माफिया की अब नहीं चलेगी। फिलहाल जमीन माफिया को चिन्हित किया जा रहा है और अब कार्रवाई होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राजद के ज्यादातर उम्मीदवार अपराधी छवि के हैं। लालू प्रसाद बयान कुछ और देते हैं, जबकि हकीकत कुछ और है। उन्होंने संविधान बदलने की बात बेमानी है। पीएम नरेंद्र मोदी इसे स्पष्ट कर चुके हैं। लालू याव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह टूरिस्ट बेटी को वे सांसद बनाना चाहते हैं। 

एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैंने कभी भी जदयू पर घोटाले का आरोप नहीं लगाया। यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यक्तित्व पर कभी सवाल नहीं उठाया। सम्राट चौधरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ बिहार के डिप्टी सीएम भी हैं।


 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising