लोकसभा चुनावः चौथे चरण की तीन सीटों पर हमउम्रों में टक्कर, हैट्रिक लगा पाएंगे गिरिराज और नित्यानंद? h3>
Bihar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के पांचों सीटों पर एनडीए और महागठबंधन से युवा और बुजुर्ग दोनों उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे रोचक बात यह है कि दो सबसे उम्रदराज उम्मीदवार एक ही सीट पर आमने-सामने हैं तो दो सबसे युवा उम्मीदवार भी एक ही सीट पर। इस चरण की पांच में से तीन पर हमउम्रों के बीच मुकाबला है। गिरिराज सिंह और अवधेश राय, नित्यानंद राय और आलोक मेहता तो एक ही उम्र के हैं। दरभंगा से दोनों गठबंधनों के प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर और ललित यादव भी प्राय हमउम्र हैं। वहीं, शांभवी चौधरी तथा सनी हजारी, दोनों ही युवा हैं। शांभवी तो तमाम प्रत्याशियों में सबसे छोटी है। इन हमउम्रों की लड़ाई के बीच मुंगेर के दोनों प्रत्याशी की उम्र में अच्छा-खासा फासला है। लड़ाई मुख्य रूप से नरेंद्र मोदी के एनडीए और राहुल-लालू के इंडिया गठबंधन के बीच है।
बेगूसराय से भाजपा के उम्मीदवार गिरिराज सिंह और सीपीआई के अवधेश राय दोनों 72-72 वर्ष के हैं और इन पांचों सीटों के सभी उम्मीदवारों में सबसे उम्रदराज हैं। गिरिराज सिंह यहां से दो बार लगातार सांसद रह चुके हैं जबकि उनकी हैट्रिक रोकने के लिए सीपीआई ने अवधेश राय को मैदान में उतारा है। मुंगेर से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह दूसरे सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं। वे 69 वर्ष के हैं। ललन के सामने 46 साल की अनीता देवी चुनाव लड़ रही हैं। उजियारपुर से नित्यानंद राय व आलोक मेहता 58-58 साल के हैं। समस्तीपुर में सबसे युवा लोजपा (रा) की शांभवी चौधरी महज 25 वर्षों की हैं। वहीं, कांग्रेस ने सनी हजारी को मैदान में उतारा है। वे महज 33 वर्षों के हैं।
11,336 ईवीएम का होगा इस्तेमाल
चौथे चरण के चुनाव में 11,336 बैलेट यूनिट एवं इतने ही कंट्रोल यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, 12,531 वीवीपैट का प्रयोग मतदान के दौरान होगा। इस चरण में मतदान के लिए कुल 9447 बूथों का गठन किया गया है। इन बूथों पर औसतन 1014 मतदाता वोट देंगे।
1.51 लाख मतदाता पहली बार देंगे वोट
कुल 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता वोट देंगे। इनमें1 लाख 51 हजार 482 मतदाता 18-19 साल के हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। वहीं, 20-29 साल के 21 लाख 42 हजार 246 मतदाता, 85 साल से अधिक उम्र के 83092 और सौ साल से अधिक उम्र के 2814 मतदाता हैं।
दोनों गठबंधनों के नेताओं ने किये ताबड़तोड़ दौरे
जनता को रिझाने के लिए दोनों गठबंधनों के नेताओं ने ताबड़तोड़ दौरे किये। प्रधानमंत्री ने मुंगेर तथा दरभंगा में जनसभा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी पांच लोकसभा क्षेत्रों बेगूसराय, मुंगेर, उजियारपुर, समस्तीपुर, दरभंगा का दौरा किया। बेगूसराय में तो केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, अंतिम दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हेमंत बिस्व सरमा ने भी सभाएं कीं। उधर, इंडिया गठबंधन से तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने सभाएं कीं। सभाएं समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय, मुंगेर के बरियारपुर, लखीसराय के रामगढ चौक, समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर एवं वैशाली के पातेपुर में हुईं। उधर वाम नेता रामनरेश पांडेय और पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह बेगूसराय में जमे रहे।
कोई भी जीते, पहली बार सांसद बनेंगे
उजियारपुर से नित्यानंद राय और बेगूसराय से गिरिराज सिंह हैट्रिक के दरवाजे पर खड़े हैं। जीते तो तीसरी बार संसद पहुंचेंगे। समस्तीपुर से कोई जीते, पहली बार सांसद बनेगा। यही नहीं ये राजनीति में पहली कदम रखते ही सांसद बनेंगे। ऐसे 1995 में पहली बार विधायक बने दरभंगा से ललित यादव, तीन बार विधायक रहे बेगूसराय से अवधेश राय और मुंगेर से अनिता देवी जीती तो वे भी पहली बार संसद पहुंचेंगे। उजियारपुर से राजद उम्मीदवार आलोक मेहता एक बार सांसद और बिहार में मंत्री रह चुके हैं। फिलहाल विधायक हैं।
कहां किससे भिड़ंत व उम्र
दरभंगा गोपाल जी ठाकुर 55
ललित यादव 58
उजियारपुर नित्यानंद राय 58
आलोक मेहता 58
समस्तीपुर शांभवी 25
सनी हजारी 33
बेगूसराय गिरिराज सिंह 72
अवधेश राय 72
मुंगेर ललन सिंह 69
अनीता देवी 46
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News