Advertising

लुधियाना में AAP ने खोला चुनाव कार्यालय: अरोड़ा बोले- कांग्रेस में गुटबाजी हावी, इनसे लोगों को विकास की कोई उम्मीद नहीं – Ludhiana News

5
लुधियाना में AAP ने खोला चुनाव कार्यालय:  अरोड़ा बोले- कांग्रेस में गुटबाजी हावी, इनसे लोगों को विकास की कोई उम्मीद नहीं – Ludhiana News

Advertising

लुधियाना में AAP ने खोला चुनाव कार्यालय: अरोड़ा बोले- कांग्रेस में गुटबाजी हावी, इनसे लोगों को विकास की कोई उम्मीद नहीं – Ludhiana News

Advertising

आप पंजाब अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा हलका पश्चमी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के चुनावी कार्यलय के उद्घाटन से पहले अरदास करते हुए।

Advertising

लुधियाना में उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सांसद संजीव अरोड़ा ने सतपाल मित्तल रोड, जी-ब्लॉक, सराभा नगर में चुनाव मुख्यालय खोला।जिसका उद्घाटन AAP पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने किया। उन्होंन

.

Advertising

उनके साथ मोहिंदर भगत, बरिंदर गोयल, तरुणप्रीत सोंध, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर विधायक शैरी कलसी भी मौजूद रहेंगे।

Advertising

पार्टी में सभी पदाधिकारी एक समान- मंत्री

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने कहा कि जब पार्टी हाईकमान ने संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया, तभी से समस्त पार्टी में खुशी की लहर है। सोंध ने कहा कि लोगों के असली मुद्दे हल करवाने के लिए एक पहचान की जरूरत होती है।

Advertising

पार्टी ने सभी को वह पहचान दी है। सभी पदाधिकारी एक समान हैं। सभी पार्टी के लिए तनदेही से काम कर रहे हैं। सभी का फर्ज बनता है कि अरविंद केजरीवाल के सपने को पूरा करके पार्टी को मजबूत करें।

AAP पंजाब अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा संबोधित करते हुए।

Advertising

लोगों का मिल रहा आम आदमी पार्टी को साथ-अमन अरोड़ा

प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि हलका पश्चमी के लोगों का साथ आम आदमी पार्टी को मिल रहा है। लोग अब चमड़ी को नहीं काम को प्यार कर रहे हैं। आज हलका पश्चमी के चुनाव का आगाज होने जा रहा है।

सभी वर्करों ने लोगों से एक ही बात कहनी है कि हमारे उम्मीदवार का मुकाबला अन्यों से करके लोग देख लें। हमारे 3 साल के काम को बाकी पार्टियों के इतने वर्षों के कार्य का लोग आकलन कर लें। वर्कर AAP सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाए।

मेरा 33 साल का राजनीतिक करियर का तजुर्बा है कि आम आदमी पार्टी रिकॉर्ड तोड़ वोट से जीत हासिल करेगी। पिछले 3 साल में आप सरकार ने बिजली लोगों को मुफ्त दी है। लोगों को सरकारी नौकरियां दी हैं। पंजाब में टोल प्लाजे बंद कर दिए हैं। स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर किया है।

इंडस्ट्री के लिए ओटीएस स्कीम दी है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। किसानों के लिए बेहतर सरकार काम कर रही है। इतने काम पिछली किसी सरकार ने नहीं किए। वर्करों से अनुरोध है कि लोगों के बीच जाकर ये सभी मुद्दे रखे जाएं। ये लड़ाई अब संजीव अरोड़ा की नहीं है, बल्कि आम जनता की लड़ाई बन गई है। सुनने में आ रहा है कि भाजपा अपने ट्रेड के मुताबिक फर्जी लोगों की वोट भी बनवाती रही है।

कांग्रेस में गुटबाजी हावी, इनसे लोगों को कोई उम्मीद नहीं

अमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी इतनी है कि प्रदेश प्रधान और उम्मीदवार में कोई ताल मेल नहीं है। इनसे किसी तरह की लोग विकास की उम्मीद नहीं लगा सकते। संजीव अरोड़ा में दयालुता और विनम्रता है। अरोड़ा ने हवाई अड्डे तक बनाने में अहम योगदान दिया है। लोगों से मेरी एक ही गुजारिश है, जब भी चुनाव की तारिख घोषित हो तो लोग खुद आगे आकर संजीव अरोड़ा की लड़ाई लड़ें।

विधायक गोगी के निधन के कारण हलका पश्चिमी में हो रहा उपचुनाव

बता दें कि विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद अब हलका पश्चिमी की सीट खाली हो गई है। इस सीट पर उपचुनाव होने हैं। कांग्रेस ने भारत भूषण आशु को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं शिअद ने एडवोकेट परउपकार सिंह घुमन को मैदान में उतारा है। फिलहाल भाजपा ने किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising