लुधियाना में युवती का मर्डर: शव किराए के कमरे में मिला; 4 महीने पहले की थी लव मैरिज, पति सुनील फरार – Ludhiana News

5
लुधियाना में युवती का मर्डर:  शव किराए के कमरे में मिला; 4 महीने पहले की थी लव मैरिज, पति सुनील फरार – Ludhiana News
Advertising
Advertising

लुधियाना में युवती का मर्डर: शव किराए के कमरे में मिला; 4 महीने पहले की थी लव मैरिज, पति सुनील फरार – Ludhiana News

पंजाब के लुधियाना में राधिका नाम की युवती की हत्या, चार महीने पहले की थी लव मैरिज

Advertising

लुधियाना में चार महीने पहले लव मैरिज करने वाली युवती की हत्या का मामला सामने आया है। शव किराए के कमरे से बरामद हुआ है, जहां चार-पांच दिन पहले ही दंपती शिफ्ट हुए थे। कमरे को बाहर से बंद किया गया था। शव पूरी तरह सड़ चुका था। मृतका का पति सुनील फरार है।

.

Advertising

इलाके में दुर्गंध फैलने पर मकान मालिक ने मृतका के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद जब उन्होंने ताला तोड़ा तो अंदर शव मिला। मृतका की पहचान राधिका (19) के रूप में हुई है। लुधियाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। इस बीच पता चला कि आरोपी मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करता है।

हाथ बंधे हुए थे, गला घोटकर हुई हत्या

माैके पर पहुंचे लुधियाना पुलिस के एसीपी अनिल भनोट ने बताया कि मृतका की पहचान राधिका के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, कुछ महीने पहले उसने लव मैरिज की थी। कुछ दिन पहले ही वे यहां पर शिफ्ट हुए थे। ऐसा लगता है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पति फरार है। मृतका के हाथ भी बंधे हुए थे। यह साफ है कि उसका मर्डर हुआ है।

Advertising

मृतका अपने पति के साथ। (फाइल फोटो)

रविवार रात तक सब ठीक था

पुलिस ने बताया कि पहले कपल टिब्बा रोड पर रहते थे, इसके बाद यहां पर आए थे। लड़की के परिजन भी यहीं रहते हैं। आरोपी की उम्र 25-26 साल है। रविवार को रात दस-ग्यारह बजे मकान मालिक की बेटी लड़की से मिलकर गई। उस समय दोनों घर पर थे। सोमवार सुबह घटना घटी है। पोस्टमॉर्टम से सारी स्थिति साफ होगी।

Advertising

गर्मी बहुत ज्यादा है, ऐसे में बॉडी की हालत खराब हो गई है। अभी तक फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। फिलहाल पति पर केस दर्ज किया जा रहा है। जल्दी ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

मृतक की बहन आशा जानकारी देती हुई।

भाई ने ताला तोड़ा, तो अंदर पड़ा था शव

मृतका की बहन आशा ने बताया कि यह घटना फतेहगंज मोहल्ले की पांच नंबर गली की है। चार-पांच महीने पहले बहन लव मैरिज की थी। मृतका हमारे परिवार में तीसरे नंबर पर थी। कुछ दिन पहले वे यहां रहने लगे थे। रविवार रात 11 बजे तक उन दोनों को देखा गया था। इसके बाद उन्हें किसी ने नहीं देखा। जब आज मेरा भाई यहां आया, तो कमरे को ताला लगा हुआ था।

मकान मालिक को बुलाया गया। बदबू उठ रही थी। हमें बहन के पति सुनील पर ही संदेह था। किसी तरह की कोई डिमांड नहीं थी। आशा का कहना है कि दो-तीन दिन पहले मृतका कह रही थी कि उसे अब कोर्ट मैरिज करवानी है, क्योंकि लव मैरिज मंदिर में हुई थी। लड़के वाले कह रहे थे कि तुम अपनी शादी सबकी सहमति से करवा लो, ताकि बाद में किसी तरह का पंगा न पड़े। समझ नहीं आ रहा कि आखिर क्या हो गया।

मृतका का भाई कृष्णा जानकारी देते हुए।

भाई बोला, मुझे लगा कमरे में चूहा मरा होगा

मृतका के भाई कृष्णा ने बताया कि वह गली में चक्कर लगा रहा था। तभी जिस घर में उसकी बहन रहती है, उनके मकान मालिक ने उन्हें कहा कि उसकी बहन कमरे से बदबू आ रही है। मुझे पहले लगा कि शायद चूहा मरा होगा।

लेकिन अंदर पंखा चल रहा था और कमरे को ताला लगा हुआ था। तो मैंने ताला तोड़ा तो मेरी बहन का शव नीचे पड़ा था। उस पर कपड़े आदि फेंके हुए थे। मेरा जीजा गायब थे और एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे। इसके बाद परिवार वालों को सूचित किया।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising