लखनऊ में वंदे भारत अमृत उत्सव का आयोजन: छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा; सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर – Lucknow News

5
लखनऊ में वंदे भारत अमृत उत्सव का आयोजन:  छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा; सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर – Lucknow News
Advertising
Advertising

लखनऊ में वंदे भारत अमृत उत्सव का आयोजन: छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा; सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर – Lucknow News

लखनऊ11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Advertising

लखनऊ के गोसाईगंज स्थित लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय में ‘वंदे भारत अमृत उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। लखनऊ संस्कृति एवं पर्यटन परिषद और थिएटर एवं फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को सम्मानित करना और महाकुंभ 2025 की तैयारियों को गति प्रदान करना था।

Advertising

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा से हुई, जिसमें ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदेमातरम’ के जयघोष गूंजते रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में विधि गुप्ता ने प्रथम, निबंध में कामिनी ने प्रथम और भाषण प्रतियोगिता में शालिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महाकुंभ विशेष गीत की प्रस्तुती दी

सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वंदना के बाद लवप्रीत कौर ने देशभक्ति गीत ‘हर करम अपना करेंगे’ और महाकुंभ विशेष गीत प्रस्तुत किए। बहराइच से आईं विभा मैती और नलिनी त्रिपाठी ने राम भजनों से समां बांधा। श्वेता शुक्ला और कुंदर सिंह ने देशभक्ति के सदाबहार गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

Advertising

‘रामायण नृत्य नाटिकाएं’ रहा खास

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नव अंशिका फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत ‘गंगा अवतरण’ और ‘रामायण नृत्य नाटिकाएं’ रहीं, जिनमें कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह आयोजन प्रदेश के 75 जिलों में राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से किए जा रहे विशेष कार्यक्रमों का हिस्सा है।

आजादी के दीवाने’ नाटक का मंचन किया

Advertising

इसके साथ ही, लखनऊ कम्युनिकेशन सोसाइटी के द्वारा ‘आजादी के दीवाने’ नाटक का मंचन किया गया, जो 1857 के स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित था। इस प्रस्तुति में रुचि रावत, नदीम आरिफ, सिद्धार्थ कुमार और अन्य कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये लोग शामिल हुए

इस अवसर पर लखनऊ के प्रमुख गणमान्य व्यक्तित्व जैसे रुचि मिश्रा, दुर्गेश पाठक, श्याममूर्ति गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी, निखिल मिश्रा, शैलेश कुमार वर्मा, कर्नल रत्नाकर त्रिवेदी, कविता श्रीवास्तव, किरण यादव, डॉ. ऋचा आर्या और रेखा झा सहित कई विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising