Advertising

लखनऊ के मदरसे में तालीम की जगह दरिंदगी: 14 साल के लड़के का यौन शोषण कर रहा था मौलवी, रात में हॉस्टल से उठा ले गया – Lucknow News

64
लखनऊ के मदरसे में तालीम की जगह दरिंदगी:  14 साल के लड़के का यौन शोषण कर रहा था मौलवी, रात में हॉस्टल से उठा ले गया – Lucknow News

Advertising

लखनऊ के मदरसे में तालीम की जगह दरिंदगी: 14 साल के लड़के का यौन शोषण कर रहा था मौलवी, रात में हॉस्टल से उठा ले गया – Lucknow News

Advertising

‘उस रात मैं पढ़ाई करने के बाद खाना खाकर दोस्तों के साथ हॉस्टल के कमरे में सो गया था। रात में 11 बजे मौलवी आया। जगाकर अपने कमरे में ले गया। अपने बिस्तर पर लिटाकर गंदी हरकत करने लगा। मैं दर्द से छटपटाता रहा। उससे बचने के लिए चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन उ

Advertising

.

यह पीड़ा लखनऊ के मड़ियांव के नौबस्ता बड़ा खोदान स्थित मदरसा दारुल उलूम (दोस्त मोहम्मद मदरसा) में हाफिज की तालीम लेने वाले 14 साल के बच्चे की है। वह सीतापुर से यहां दीनी तालीम लेने आया था। लेकिन, मदरसा का मौलवी कारी अब्दुल बारी उसका यौन शोषण कर रहा था।

Advertising

छुट्टी में घर जाकर बच्चे ने रोते हुए अपनी चाची से मौलवी की दरिंदगी के बारे में बताया। उसके बाद परिजन मदरसे में मौलवी का विरोध करने पहुंचे, तो उन्हें बंधक बनाकर पीटा गया। परिजनों ने जब सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके कार्रवाई की मांग की, तो पुलिस हरकत में आई।

Advertising

आरोपी मौलवी को गिरफ्तार करके जेल भेजा। इस घटना के बाद दैनिक भास्कर टीम नौबस्ता बड़ा खोदान पहुंची। मदरसा खुला था, लेकिन उसके आसपास निगरानी की जा रही थी। वहां मौजूद ज्यादातर लोग मदरसे को लेकर बात करने के लिए तैयार नहीं था। दो लोगों ने दबी जुबान कहा- लड़के के साथ बहुत गलत हुआ।

NEWS4SOCIALटीम ने वहां जो देखा, उसे सिलसिलेवार पढ़िए…

Advertising

आरोपी मौलवी को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया है।

टीम ने मदरसा पहुंचकर जो देखा, उसे पढ़िए…

Advertising

मदरसे के बाहर हर अजनबी पर रखी जा रही नजर

दैनिक NEWS4SOCIALकी टीम जब इस घटना की जानकारी के लिए मदरसा के पास पहुंची। मदरसा खुला था। उसके आसपास आने वाले हर बाहरी व्यक्ति पर नजर रखी जा रही थी। NEWS4SOCIALटीम ने लोगों से मदरसे के बारे में बातचीत करनी चाही, तो सभी ने चुप्पी साध ली।

वहां आने वाले हर अजनबी पर नजर रखी जा रही है। सबको शक की नजरों से देखा जा रहा है। टीम के बार-बार पूछने पर भी मदरसा से जुड़ा कोई आदमी नहीं बोला। अंततः टीम ने आसपास से निकल रहे लोगों की ओर रुख किया।

दबी जुबान बोले लोग- उस्तादों से भरोसा उठ जाएगा

NEWS4SOCIALटीम काफी देर तक मदरसे के आसपास रही। आसपास से निकल रहे लोगों से पूछने की कोशिश की। इस पर कुछ लोगों ने दबी जुबान कहा- मदरसे में जो हुआ, वह बहुत गलत है। ऐसे में लोगों का उस्तादों से भरोसा उठ जाएगा।

जिस दिन लड़के के परिजन आए थे, बहुत हंगामा हुआ। उसके परिजनों को बहुता मारा गया था। उनके सिर फटे थे। खून बह रहा था। एक बुजुर्ग को तो स्ट्रेचर पर लिटाकर पुलिस ले गई। उसके बाद सन्नाटा छा गया। मदरसे से जुड़े लोग ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि जैसे कि यहां कुछ हुआ ही नहीं है।

मौलवी के पक्ष में आए लोगों ने लड़के के परिजनों का सिर दीवार पर पटक-पटककर फोड़ दिया। (सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर)

अब जानिए दरिंदगी उजागर कैसे हुई

घर में चाची के पूछने पर बताया

नौबस्ता बड़ा खोदान स्थित दारुल उलूम मदरसे में सैकड़ों लड़के और लड़कियां दीनी तालीम लेते हैं। ये लखनऊ और आसपास के जिलों के अलावा कई प्रदेशों से भी आते हैं। इनके रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा है।

सीतापुर का रहने वाला 14 साल का एक लड़का एक साल से मदरसे में हाफिज की तालीम ले रहा था। वह हॉस्टल में ही रहता था। अन्य बच्चों के साथ उसे एक कमरा मिला था। 16 मई को लड़का छुट्टी होने पर अपने घर गया।

उसे उदास देखकर चाची ने पूछा। वह कुछ बता नहीं रहा था। इस पर उससे प्यार से पूछा गया तो वह बिलख-बिलखकर रोने लगा। चाची ने उसे संभाला और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके बाद लड़के ने मौलवी की दरिंदगी के बारे में बताया।

लड़का हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था

लड़के ने अपनी चाचा को बताया- मौलवी कारी अब्दुल बारी शुरू से ही मुझे अकेले में ले जाता था। मुझे अपने ऊपर बैठाता था। गलत हरकत करता था। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। 15 मई की रात में 11 बजे मुझे जगाकर अपने कमरे में ले गया।

मेरे साथ दरिंदगी की। लड़के ने कहा- कई बार मौलवी की करतूत के बारे में आप लोगों से बताने की कोशिश की, लेकिन डर की वजह से कुछ कह नहीं पाया।

मदरसे से जुड़े लोगों ने मौलवी का साथ देते हुए लड़के के परिजनों को बंधक बनाकर पीटा। (सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर)

जब परिजन मदरसा पहुंचे…

मदरसे से जुड़े लोगों ने मौलवी का साथ दिया लड़के की चाची ने घटना के बारे में घरवालों को बताया। इस पर लड़के के परिजन 16 मई को मदरसे में पहुंचे। मदरसे से जुड़े लोगों से मौलवी की करतूत के बारे में बताया। मदरसे के दौस मोहम्मद, मो. शुएब ने मौलवी के पक्ष में ही बात करनी शुरू कर दी।

उसके बाद परिजनों को बंधक बनाकर 8-10 लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडे और रॉड से पीटा। लड़के के परिजनों के सिर फट गए। परिजनों ने सोशल मीडिया पर अपने सिर फटे हुए फोटो के साथ वीडियो पोस्ट किए, तो पुलिस और एम्बुलेंस पहुंची। घायल परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मौलवी पकड़ा गया। उसे गिरफ्तार कर लिया।

मदरसे में पिटाई से परिजनों के सिर फट गए। (सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर)

पुलिस खंगाल रही है मदरसे की कुंडली

मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया- मदरसा दारुल उलूम (दोस्त मोहम्मद मदरसा) करीब 20 साल से चल रहा है। यहां लड़के-लड़कियां दोनों पढ़ते हैं। मदरसे में बच्चे के शोषण होने और विरोध पर परिजनों के पिटाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

मामला एजुकेशन सेंटर और धर्म से जुड़ा होने के चलते पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर पीड़ितों को इलाज के लिए भेजा। आरोपी मौलवी कारी अब्दुल बारी मूल रूप से मऊ का रहने वाला है। वह मदरसे में ही रहता था।

उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी मौलवी मदरसे में करीब पांच साल से पढ़ा रहा था। आरोप है कि उसने कई बच्चों के साथ ऐसा किया है। हालांकि, अभी और कोई बच्चा सामने नहीं आया है। जांच की जा रही है। आरोपी को बचाने के लिए जिन लोगों ने मारपीट की है। उनको भी तलाशा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising