लखनऊ की शादी में घुसा तेंदुआ, दूल्हा-दुल्हन भागे: दरोगा की डरकर राइफल गिरी, कैमरामैन सीढ़ियों से कूदा; बाराती कारों में छिपे रहे – Lucknow News

6
लखनऊ की शादी में घुसा तेंदुआ, दूल्हा-दुल्हन भागे:  दरोगा की डरकर राइफल गिरी, कैमरामैन सीढ़ियों से कूदा; बाराती कारों में छिपे रहे – Lucknow News
Advertising
Advertising

लखनऊ की शादी में घुसा तेंदुआ, दूल्हा-दुल्हन भागे: दरोगा की डरकर राइफल गिरी, कैमरामैन सीढ़ियों से कूदा; बाराती कारों में छिपे रहे – Lucknow News

तेंदुए अचानक शादी समारोह में घुस गया। उसने दरोगा के हाथ पर झपट्‌टा मारा, जिससे वो घायल हो गए।

Advertising

लखनऊ में बुधवार रात एक शादी में अचानक तेंदुआ घुस गया। उसे देखते ही मैरिज हॉल में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कैमरामैन ने सीढ़ियों से छलांग लगा दी। दूल्हा-दुल्हन भी डरकर कार में जाकर बैठ गए।

.

Advertising

शादी में तेंदुए की एंट्री की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस और वन विभाग की टीम मैरिज हॉल पहुंच गई। बाहर से भीड़ को हटाया। पुलिस ने तुरंत ड्रोन मंगाया। मैरिज हॉल के ऊपर ड्रोन उड़ाया तो छत पर तेंदुआ नजर आया।

वन विभाग की टीम सीढ़ियों से ऊपर जा रही थी, तभी अचानक तेंदुआ नीचे आ गया। पुलिसकर्मियों को देखकर तेंदुआ गुर्राया। एक पुलिसकर्मी पर झपट्‌टा मारा। डरकर दरोगा के हाथ से राइफल छूट गई।

तेंदुए ने दरोगा मुकद्दर अली के हाथ पर हमला कर दिया। फिर मैरिज हॉल के दूसरी तरफ भाग गया। कई घंटे तक पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश करती रही।

Advertising

कभी अंदर जाती तो कभी भागकर बाहर आती। तेंदुआ भी पूरे मैरिज हॉल में इधर-उधर भागता रहा। बड़ी मुश्किल से वन विभाग की टीम तेंदुए को मैरिज हॉल से पकड़ पाई। घटना हरदोई रोड पर बुद्धेश्वर रिंग रोड स्थित एम.एम. लॉन का है।

सबसे पहले तेंदुए के हमले की 4 तस्वीरें-

तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम अंदर गई तो अचानक सीढ़ियों से नीचे उतर आया और टीम पर हमला कर दिया।

Advertising

सीढ़ियों पर टीम और तेंदुए का आमना-सामना हुआ। इस दौरान तेंदुए ने एक दरोगा के हाथ में झपट्टा मार दिया। डरकर उसके हाथ से राइफल गिर गई।

कुछ इस अंदाज में मैरिज हॉल में पुलिस तेंदुए से टीम का आमना-सामना हुआ। पुलिसकर्मियों को देखते ही तेंदुआ हमले की मुद्रा में आ गया। डरकर कई पुलिसकर्मी भाग गए।

दो मंजिल के मैरिज हॉल में तेंदुआ चहलकदमी करता रहा। पुलिस ने चैनल बंद कर दिया, ताकि वह बाहर नहीं आ पाए।

तेंदुए को देखते ही कैमरामैन ने लगाई छलांग आलमबाग के पूरन नगर निवासी अक्षय श्रीवास्तव की शादी ज्योति श्रीवास्तव से बुद्धेश्वर रिंग रोड स्थित एम.एम. लॉन में हो रही थी। बुधवार रात के करीब 9 बजे थे। बाराती-घराती नाश्ता कर रहे थे।

दो कैमरामैन दूल्हा-दुल्हन का वीडियो शूट करने के लिए मैरिज हॉल में अच्छी लोकेशन की तलाश कर रहे थे। तभी मैरिज हाल में तेंदुआ घुस आया। तेंदुए को देखते ही कैमरामैन हड़बड़ा गया। एक कैमरामैन ने सीढ़ियों से छलांग लगा दी।

दूसरा दौड़ता हुआ मैरिज हाल के लॉन पर आ गया। वह चिल्लाने लगा कि तेंदुआ अंदर घुस आया है।

बाराती प्लेटें छोड़कर भागे, दूल्हा-दुल्हन कार में छिपे तेंदुए की एंट्री करते ही पलभर में बारात का पूरा सीन बदल गया। पूरे मैरिज हॉल में चीख-पुकार मच गई। लोग अपनी प्लेटें छोड़कर भाग गए। दूल्हा-दुल्हन भी डरकर भाग गए। बाहर गाड़ी में जाकर बैठ गए।

हलवाई-कैटरिंग वाले भी भाग गए। कुछ ही देर में पूरा मैरिज हाल खाली हो गया। नीचे भीड़ और शोर सुनकर तेंदुआ मैरिज हाल की छत पर जाकर बैठ गया। इसके बाद लोगों ने गेस्ट हाउस के चैनल गेट को बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी।

तेंदुए ने दरोगा के हाथ पर मारा झपट्‌टा करीब 10 बजे पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। वहां से लोगों को हटाया। ड्रोन मंगाया। फिर चैनल गेट खोलकर अंदर घुसी। टीम सीढ़ियों से ऊपर की तरफ जा रही थी, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। आगे चल रहे वन दरोगा मुकद्दर अली का हाथ पकड़ लिया, जिससे उनके हाथ में गहरे जख्म हो गए। फिर तेंदुआ मैरिज हॉल के दूसरी तरफ भाग गया।

अब बारातियों में डर की 3 तस्वीर-

दूल्हा इतना डर गया था कि तेंदुए के पकड़े जाने तक कार में ही बैठा रहा।

मैरिज हाल में तेंदुए की एंट्री की खबर मिलते ही जो जिस हाल में था डरकर बाहर आ गया।

कई बाराती मैरिज हाल से काफी दूर आकर खड़े हो गए।

घरवाले बोले- पूरा खाना बर्बाद हा गया दूल्हा-दुल्हन के घरवाले और रिश्तेदार कारों में बैठकर तेंदुए को पकड़ने जाने का इंतजार करते रहे। रात 1 बजे दुल्हन के घरवालों ने बताया- हम लोगों ने खाना भी नहीं खाया था कि तेंदुए ने हमला कर दिया। पूरा खाना बर्बाद हा गया। जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, हम लोग मैरिज हाल में नहीं जाएंगे।

ये दरोगा मुकद्दर अली हैं। तेंदुआ के हमले में इनके हाथ में चोट आ गई।

रात 2 बजे पकड़ा गया तेंदुआ तेंदुए के दिखने के बाद पुलिस ने अनाउंस करना शुरू कर दिया। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया। अकेले न निकलने की हिदायत दी गई। छतों के दरवाजे बंद रखने के निर्देश दिए गए। रात 2 बजे तक पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करके पकड़ लिया। तब जाकर जाकर शादी हुई।

अब तेंदुए के पकड़े जाने की 2 तस्वीर-

रात 2 बजे तक वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करके पकड़ लिया।

तेंदुए को पकड़कर ले जाती वन विभाग की टीम।

घटनास्थल से 10 किमी दूर बाघ की दहशत घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूरी पर बीते 3 महीने से बाघ की दहशत में लोग हैं। बाघ रहमानखेड़ा इलाके में डेरा जमाए है। कुछ दिन पहले आबादी वाले इलाके में बाघ के पग चिह्न मिले थे। फिलहाल पुलिस बल और वन विभाग की टीमें उसे पकड़ने में लगी हैं।

देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News

Advertising