रेकॉर्ड भाव पर सोना-चांदी में मुनाफाबिकवाली

8
रेकॉर्ड भाव पर सोना-चांदी में मुनाफाबिकवाली

रेकॉर्ड भाव पर सोना-चांदी में मुनाफाबिकवाली


रेकॉर्ड भाव पर सोना-चांदी में मुनाफाबिकवाली
इंदौर. रेकॉर्ड ऊंचाई हासिल करने के बाद वायदा कारोबार में सोना और चांदी में मुनाफावसूली आने से भाव घटे, जिससे घरेलू बाजार में भी सोना 650 व चांदी 1400 रुपए फिसल गई। बताया जा रहा है कि यह गिरावट अमरीकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले साल की शुरुआत में ब्याज दर में कटौती की उम्मीद में बढ़ते विश्वास के बीच आई है। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 2040.20 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 2025.70 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 24.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 24.32 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 62750 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 58850 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 74700 व टंच 74900 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64250 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 76300 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

बदलते मौसम से आलू किसान चिंतित
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में नए आलू की 4000 बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1300 से 1500 व राशन 900 से 1100 रुपए क्विंटल बिका। मौसम के बार-बार बदलने से आलू किसान चिंतित है। यादि बारिश होती है तो आलू को नुकसान होगा। नए प्याज की 22 हजार बोरी आई। पुरानी प्याज की 5000 बोरी, लहसुन की 5 हजार व आलू की 3 हजार बोरी आवक हुई। प्याज नई 3500 से 3800, प्याज जूनी 3800 से 4200, मीडियम 3200 से 3600, गोल्टा 3300 से 3800, गोल्टी 2800 से 3000, लहसुन ऊंटी क्वालिटी 19000 से 20000, देशी लहसुन 18000 से 19000, एवरेज 16000 से 17000, बारिक 12000 से 14000, चिप्स क्वालिटी का पुराना आलू 800 से 900 व ज्योति 500 से 700 रुपए क्विंटल बिका।
————
देश में 81 लाख टन सरसों की क्रशिंग पूरी होने का अनुमान

इंदौर. एक तरफ देश में पिछले रबी सीजन की सरसों की भारी आवक एवं अच्छी क्रशिंग हो रही है तो दूसरी ओर नए सीजन के लिए इसकी बिजाई भी अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। एक प्रमुख ऐजेंसी के मुकाबिक चालू रबी मार्केटिंग सीजन में मार्च से नवम्बर तक 2023 के नो महीनों में देश के अंदर करीब 81 लाख टन सरसों की क्रशिंग हुई। इसकी मात्रा मार्च में 11 लाख टन, अप्रैल में 9 लाख टन, मई में 8 लाख टन, एवं जुलाई में 9-9 लाख टन, अगस्त में 8.50 लाख टन, सितम्बर में 7.50 लाख टन अक्टूबर एवं नवम्बर में 9.50-9.50 लाख टन दर्ज की गई। समीक्षाधीन अवधि (मार्च-नवम्बर 2023) के दौरान प्रमुख उत्पादक राज्यों की मंडियों में कुल 97 लाख टन सरसों की आवक होने का अनुमान लगते हुए कम्पनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राजस्थान में 40.10 लाख टन, मध्य प्रदेश में 12.25 लाख टन, उत्तर प्रदेश में 8.35 लाख टन, गुजरात में 4.05 लाख टन, पंजाब-हरियाणा में 3.75 लाख टन तथा बंगाल-बिहार सहित अन्य प्रांतों की मंडियों में 14.5 लाख टन सरसों की आपूर्ति हुई। इसके अलावा नैफेड / हैफेड जैसी सरकारी एजेंसियों के क्रय केन्द्रों पर 14.00 लाख टन सरसों पहुंची जहां उसकी खरीद हो गई। ध्यान देने की बात है कि 97 लाख टन की कुल आवक में सरकारी एजेंसियों द्वारा 14 लाख टन सरसों की खरीद की गई और 83 लाख टन की वास्तविक आपूर्ति मंडियों में हुई। नैफेड / हैफेड के पास 11 लाख टन का स्टॉक मौजूद है क्योंकि 3 लाख टन की बिक्री हो चुकी है।
देश में सोयाबीन की 3.45 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1.50 लाख, महाराष्ट्र में 1.25 लाख, राजस्थान में 35 हजार व अन्य राज्यों में 35 हजार बोरी सोयाबीन आई। देश की मंडियों में सरसों की कुल 4.50 लाख बोरी आवक बताई गई। राजस्थान में 2.25 लाख, मध्यप्रदेश में 50 हजार, यूपी में 40 हजार, पंजाब में 25 हजार, गुजरात 25 व अन्य राज्यों में 85 हजार बोरी सरसों आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1600 से 1620, मुंबई मूंगफली तेल 1630, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 925 से 930, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 875 से 880, मुंबई सोया रिफाइंड 925 से 930, मुंबई पाम तेल 835 से 840, इंदौर पाम 895, राजकोट तेलिया 2540, गुजरात लूज 1575, कपास्या तेल इंदौर 860 रुपए।
तिलहन : सरसों 6700 से 6800, रायड़ा 5100 से 5200, सोयाबीन नई 4850 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 42500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5025, लक्ष्मी 4925, सांवरिया इटारसी 4925, खंडवा 4950, रुचि 4850, धानुका 5000, एमएस नीमच 4900, एमएस पचोर 4925 व एवी 4925 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1900, देवास 1900, उज्जैन 1900, खंडवा 1850, बुरहानपुर 1850, अकोला 2875 रुपए।
—————–
मिचौंग तूफान का कर्नाटक में तुवर की फसल पर भी असर पडऩे की आशंका
इंदौर. हालांकि बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न समुद्री चक्रवाती तूफान का सर्वाधिक असर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना एवं पांडिचेरी पर पडऩे का अनुमान है लेकिन निकटवर्ती राज्य- कर्नाटक में भी तुवर की फसल इससे आंशिक रूप से प्रभावित होने की आशंका है। दरअसल कर्नाटक में पिछले तीन-चार दिन से मौसम प्रतिकूल बना हुआ है इसलिए खासकर तुवर उत्पादकों की चिंता बढ़ गई है। वहां तुवर की फसल विभिन्न अवस्था में है। मानसून सीजन के दौरान राज्य में बारिश की हालत अनिश्चित एवं अनियमित रही जिससे फसल को काफी नुकसान हो चुका है। अब और क्षति होती है तो उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है। मालूम हो कि महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक तुवर का दूसरा सबसे प्रमुख उत्पादक राज्य है।
केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर तुवर का उत्पादन क्षेत्र वर्ष 2022 के 46.12 लाख हेक्टेयर से घटकर 2023 के खरीफ सीजन में 43.86 लाख हेक्टेयर पर अटक गया। कर्नाटक में भी इसका रकबा समीक्षाधीन अवधि के दौरान 14.15 लाख हेक्टेयर से गिरकर 13.75 लाख हेक्टेयर एवं महाराष्ट्र में 11.69 लाख हेक्टेयर से फिसलकर 11.17 लाख हेक्टेयर रह गया। इसी तरह तुवर का क्षेत्रफल आंध्र प्रदेश में 2.06 लाख हेक्टेयर से घटकर 1.92 लाख हेक्टेयर पर सिमट गया। कृषि मंत्रालय ने अपने प्रथम अग्रिम अनुमान में तुवर का उत्पादन 2022-23 के 33.12 लाख टन से बढक़र 2023-24 के सीजन में 34.21 लाख टन पर पहुंचने की संभावना व्यक्त की है जिससे उद्योग- व्यापार क्षेत्र हैरान है। कर्नाटक में तुवर की नई अगैती फसल की छिटपुट कटाई-तैयारी आरंभ हो गई है और वहां कलबुर्गी तथा रायचूर जैसी मंडियों में इसकी थोड़ी-बहुत आवक भी शुरू हो गई है। अगले 12-15 दिनों में इसकी कटाई-तैयारी एवं मंडियों में आवक की गति तेज होने की उम्मीद है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5700, काबुली सूडान 7550, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6350, मसूर कनाड़ा 6300, तुवर लेमन नई 10600, गजरी 8800 व उड़द एफएक्यू 8600 रुपए।
दलहन- चना 6125 से 6150, विशाल 6000 से 6050, डंकी 5500 से 5600, मसूर 6000, तुवर महाराष्ट्र 10200 से 10700, कर्नाटक 10700 से 10900, निमाड़ी 9000 से 10000, मूंग 8500 से 8600, बारिश का मूंग 9000 से 9900, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8500 से 9000, मीडियम 7000 से 8000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 8200 से 8300, मीडियम 8400 से 8500, बोल्ड 8600 से 8700, मसूर दाल मीडियम 7500 से 7600, बोल्ड 7700 से 7800, तुवर दाल सवा नंबर 13300 से 13400, फूल 14200 से 14300, बेस्ट तुवर दाल 14900 से 16100, ब्रांडेड तुवर दाल 16500, मूंग दाल मीडियम 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, मूंग मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700, उड़द दाल मीडियम 11000 से 11100, बोल्ड 11200 से 11300, उड़द मोगर 11400 से 11500, बोल्ड 11600 से 11700 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 16500, (42-44) 16300, (44-46) 16100, (58-60) 14600 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
————–
ग्राहकी कमजोर रहने से शकर की कीमतों में गिरावट
इंदौर. कमजोर मांग के कारण मुख्य घरेलू बाजारों में शकर की कीमतों में गिरावट का वातावरण बना है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश, दिल्ली और कोलकाता बाजारों में कीमतें 50 से 60 रुपये प्रति क्विंटल कम हुई है। जीरा वायदा में नीचला सर्किट लगने से घरेलू बाजार में भी दाम कम हो गए है। एमसीइएक्स पर जीरा जनवरी वायदा 5.99 प्रतिशत घटकर 41810 रुपए पर बंद हुआ।
शकर एस 3990 से 4050, शकर एम सुपर 4060 से 4080, गुड़ भेली 3500 से 3600, कटोरा 3700 से 3800, ग्लास 4300 से 4500, लड्डू 4000 से 4100, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 120 से 127, छोटा 115, रायलरतन साबूदाना लूज में 6750, 1 किलो पैकिंग में 7185, सच्चामोती लूज में 6600, 1 किलो पैंकिंग में 6985, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7270, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7390 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 95 से 125, खोपरा बूरा 2450 से 4100 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 625 से 630, मिनिमटर 635 से 650, मटरदाना 675 से 690, बेस्ट 700, हल्दी निजामाबाद 150 से 175, हल्दी सांगली 260 से 265, जीरा बेस्ट 550, मीडियम 650, बेस्ट 750, सौंफ मोटी 250 से 275, मीडियम 350 से 450, बारीक 400 से 450, लौंग चालू 850 से 900, बेस्ट 950 से 965, दालचीनी 240 से 245, बेस्ट 250 से 255, जायफल 580 से 650, बेस्ट 700, जावत्री 1900, बेस्ट 2025, बड़ी इलायची 1025 से 1150, बेस्ट 1300 से 1400, पत्थरफूल 351 से 375, बेस्ट 455 से 475, बाद्यान फूल 550 से 575, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 350 से 360, ग्रीन 600 से 611, तेजपान 91 से 101, तरबूज मगज 825 से 850, नागकेसर 750 से 775, सौंठ 295 से 400, खसखस चालू 600 से 650, बेस्ट 850 से 1100, एक्सट्रा बेस्ट 1201, धोली मूसली 1600 से 1700, हींग 751- 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 1550 से 1650, मीडियम 1850 से 2050, बेस्ट 2150 से 2250, एक्सट्रा बेस्ट 2350 से 2400, पानबार 2350 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 825 से 850, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 725 से 740, काजू डब्ल्यू वन 690 से 710, काजू एस डब्ल्यू 300- 660 से 675, काजू जेएच 650, टुकड़ी 570, बादाम इंडिपेंडेट 575 से 575, नकदी में 640 से 650, बेस्ट 670, मोटा दाना 700, टांच 558 से 565, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 301, किशमिश कंधारी 425 से 475, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 140 से 155, बेस्ट 225, चारोली 1600 से 1700, बेस्ट 2000, मुनक्का 450 से 650, बेस्ट 850 से 900, अंजीर 750 से 1251, बेस्ट 1350 से 1450, मखाना 670 से 775 बेस्ट 800 से 865, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1800 से 1850, 160 भरती 1950 से 2000, 200 भरती 2100 से 2200, 250 भरती 2400 से 2450, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 175 से 200, पूजा सुपारी 475 से 490, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर नई 188 से 190 व पुरानी 145 से 150 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1610, रवा कट्टे में 1730, मैदा 1640, चना बेसन 4000 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।

डेयरी भाव- थोक में पनीर 360, रिटेल में 380 से 400, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 580, रिटेल में 600, थोक में घी 600, रिटेल में 640 रुपए।
———
गेहंू के भाव स्थिर
इंदौर. छावनी अनाज मंडी में गेहंू के भाव स्थिर रहे। 800 बोरी गेहंू की आवक हुई। मिल क्वालिटी 2600 से 2650, इंदौर (लोकवन) 3200 से 3300, इंदौर मालवराज 2750 से 2800, पूर्णा 3000 से 3200 रुपए क्विंटल। मक्का 2150 से 2175 रुपए क्विंटल बिकी। संघवी देवास 2760, संघवी निमरानी 2800 व मालनपुर 2710 रुपए क्विंटल।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News