रीवा-प्रयागराज मार्ग पर लगा 10 किमी लंबा जाम: पांचवें शाही स्नान से पहले उमड़ी भीड़; UP बॉर्डर पर फंसे श्रद्धालु – Rewa News

3
रीवा-प्रयागराज मार्ग पर लगा 10 किमी लंबा जाम:  पांचवें शाही स्नान से पहले उमड़ी भीड़; UP बॉर्डर पर फंसे श्रद्धालु – Rewa News
Advertising
Advertising

रीवा-प्रयागराज मार्ग पर लगा 10 किमी लंबा जाम: पांचवें शाही स्नान से पहले उमड़ी भीड़; UP बॉर्डर पर फंसे श्रद्धालु – Rewa News

रीवा-प्रयागराज मार्ग पर रविवार को 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। महाकुंभ के लिए प्रयाग जा रहे श्रद्धालु एक बार फिर जाम में फंस गए हैं। सुबह से ही इस रूट पर वाहनों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। रविवार को छुट्टी होने से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु

Advertising

.

प्रशासन और पुलिस के जवान व अधिकारी भी व्यवस्था बनाने के लिए सड़कों पर उतर गए हैं। गंगेव और चाकघाट में पॉइंट्स बनाए स्टॉप प्वाइंट बनाए गए हैं। मौके पर एडिशनल एसपी विवेक लाल और एडिशनल एसपी अनिल सोनकर मौजूद हैं। इसके अलावा एसपी विवेक सिंह और कलेक्टर प्रतिभा पाल भी शनिवार को मौके पर पहुंचीं थी।

Advertising

लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई है।

रविवार को मनगवा विधायक नरेंद्र प्रजापति अनाउंस करते नजर-

प्रयागराज में भीड़ बढ़ गई है इसलिए आप सबको रोका जा रहा है। आप सब खिचड़ी प्रसाद लेकर आगे बढ़ सकते हैं। इसलिए रुक कर थोड़ा आराम करें और सहयोग करने की कृपा करें।

Advertising

QuoteImage

रीवा-प्रयागराज मार्ग पर रविवार को 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

पांचवें शाही स्नान से पहले उमड़ी भीड़

Advertising

जानकारी के मुताबिक माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 के दिन पांचवां शाही स्नान है। जिसको लेकर एक बार फिर प्रयागराज कुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। शनिवार से ही जाम की स्थिति बन गई थी।

चाकघाट से कुछ ही दूरी पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। वहीं आज सुबह से ही चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जहां रीवा के गंगेव, चाकघाट, जोगनिहाई टोल प्लाजा, झिरिया टोल प्लाजा, सोहागी घाटी, रायपुर कर्चुलियांन मार्ग पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है।

कई राज्यों के लोग जा रहे

जानकारी के मुताबिक रीवा होकर कई राज्यों के लोग प्रयाग जा रहे हैं। तमिलनाडु, तेलंगाना,आंध्रप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, हैदराबाद समेत अन्य राज्यों से भी लोग रीवा होकर जा रहे हैं। रीवा और प्रयाग की सीमा आपस में लगी हुई है। ऐसे में रीवा प्रयाग बॉर्डर पर एक बार फिर जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।

पूरे मामले में एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया-

QuoteImage

शहर के पुलिसकर्मियों को ड्यूटी भी रीवा-प्रयाग मार्ग पर लगाई गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मुआयना कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कुंभ यात्रियों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनके लिए खाना ,पानी और अन्य व्यवस्थाएं भी बनाई जा रही हैं।

QuoteImage

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising