रामनवमी पर चित्रकूट में जलेंगे 21 लाख दीये: जिला प्रशासन और धार्मिक संगठनों की बैठक में लिया गया निर्णय, हर घर में जलेंगे 5 दीये – Chitrakoot News h3>
जितेंद्र कुमार | चित्रकूट12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बैठक में लिया गया निर्णय।
चित्रकूट में रामनवमी के अवसर पर गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चित्रकूट और सतना के जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, धार्मिक नेता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर शहर में गौरव दिवस मनाया जा रहा है। पूर्व में नानाजी देशमुख ने 50 किलोमीटर की परिधि में दीपोत्सव मनाने का सुझाव दिया था। पिछली बार समाज के सहयोग से परिक्रमा मार्ग, रामघाट और पूरे क्षेत्र में 11 लाख दीए जलाए गए थे।
आयोजन का प्रचार करने का भी आग्रह किया गया
इस वर्ष रामनवमी की शाम 7 बजे 21 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक घर में कम से कम 5 दीये जलाए जाएंगे। मिट्टी के दीयों की कमी होने पर आटे के दीये बनाकर जलाने का सुझाव दिया गया। सभी घरों और गेट पर रंगोली बनाने के साथ राष्ट्रीय ध्वज लगाने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में व्यापार मंडल, होटल संघ, अधिवक्ता संघ और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। संगठनों से सोशल मीडिया पर इस आयोजन का प्रचार करने का भी आग्रह किया।
गौरव दिवस भगवान राम के विजय के रूप में मनाया जाता है
जिससे चित्रकूट के लिए प्रचार प्रसार हो सके। कहा कि वार्डों में सभासदों के साथ बैठक करें। यह भी निर्धारित करें कि वार्ड व मोहल्लों में दीपक जलाने के लिए सभासदों को भी नामित किया जाए। संतोषी अखाड़ा के महंत सीताशरण दास ने कहा कि गौरव दिवस भगवान राम के विजय के रूप में मनाया जाता है। स्वयं की प्रेरणा एवं जनसंपर्क व समाज के माध्यम से कार्यक्रम किया जा सकता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय ध्वज पर ऊं लिखा हो। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह बुंदेलखंड का गौरव है कि भगवान रामचंद्र के विजय दिवस को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की विधाओं पर कार्यक्रम जनपद के प्रमुख स्थलों पर किया जाए।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News