राज्य मंत्री का साथी लुधियाना कोर्ट में होगा पेश: 2 दिन का रिमांड खत्म, कारोबारी से फिरौती मांगी, डेटा तैयार कर रही पुलिस – Ludhiana News

3
राज्य मंत्री का साथी लुधियाना कोर्ट में होगा पेश:  2 दिन का रिमांड खत्म, कारोबारी से फिरौती मांगी, डेटा तैयार कर रही पुलिस – Ludhiana News
Advertising
Advertising

राज्य मंत्री का साथी लुधियाना कोर्ट में होगा पेश: 2 दिन का रिमांड खत्म, कारोबारी से फिरौती मांगी, डेटा तैयार कर रही पुलिस – Ludhiana News

दो दिन पहले राजीव राजा को कोर्ट में पेश करने के बाद थाने ले जाती पुलिस।

Advertising

पंजाब के लुधियाना में केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथी राजीव राजा को आज जिला पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। राजा का पुलिस को दिन पहले रिमांड मिला था। रिमांड आज समाप्त होने के बाद उन्हें फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस राजा का पिछला

.

Advertising

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने राजीव राजा के फोन से कई नंबरों को शक के दायरे में रखकर उनकी जांच शुरू कर दी है। कई संदिग्ध नंबरों की सूची पुलिस ने बनाई है। उनकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाई है। इस केस में कई लोग पुलिस रडार पर है। पुलिस राजा के पिछले करीब 6 महीने से अधिक का डेटा इकट्ठा कर रही है।

उधर, पुलिस ने कोर्ट में रिमांड लेटर में कहा है कि रंगदारी मांगने वाले 3 आरोपियों के साथ राजा के लिंक है। उनकी फोन पर बातें होती रही थीं, वो भी इस साजिश में शामिल था।

केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के साथ राजीव राजा।

Advertising

रोहन ने उगला राजीव राजा का नाम

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि रंगदारी की शिकायत की जांच करते हुए पुलिस ने पहले रकम लेने आए 2 आरोपी सरहस मौदगिल और जगजीत सिंह को पकड़ा था। उनकी सूचना पर पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले रोहन सिंह को पकड़ा। जब रोहन से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने राजीव राजा के कहने पर रंगदारी मांगी थी। इसके बाद पुलिस ने राजा को गिरफ्तार किया।

कारोबारी रवीश के पास काम करता था सरहस सरहस कारोबारी रवीश के पास 2019 से 2021 तक काम करता रहा है। वह उसके पास मार्केटिंग पर्सन के तौर पर काम करता था। उसने नौकरी छोड़ दी और रवीश को भी नुकसान पहुंचाया। उसने रवीश के ग्राहकों से सीधा संपर्क करना शुरू कर दिया था।

Advertising

सरहस ने अपना व्यवसाय शुरू किया था। एक दिन सरहस से रोहन ने 5 लाख की रंगदारी मांगी तो उसने कहा कि वह पैसे नहीं दे सकता, लेकिन किससे पैसे मिल सकते है इस बारे जरूर बता सकता है। यह कहकर आरोपियों ने मिलकर गिरोह बनाया है और रवीश से रंगदारी मांगी।

2022 में राजा ने कहा था, मुझे मिल रही धमकियां नवंबर 2022 में राजीव राजा खुद मीडिया में कह रहा था कि मुझे फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉल पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। कॉल करने वाले ने उसे एके 47 दिखाई है। उस समय घबराए राजीव राजा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचा और वहां शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्होंने शहर छोड़ने का भी ऐलान कर दिया।

उसने कहा था कि यह पहली बार नहीं है कि मुझे जान से मारने की धमकियां मिली हैं। वह पहले भी पुलिस से इस बारे में शिकायत कर चुका हैं। लेकिन कोई सुनवाई न होने के कारण उसे शहर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।

ये है पूरा मामला मॉल एन्क्लेव निवासी 37 वर्षीय कारोबारी पीड़ित रवीश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से लगातार वॉट्सऐप पर कॉल और मैसेज आ रहे थे। अज्ञात कॉलर ने 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी और धमकी दी कि ऐसा न करने पर जान से मारने सहित गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

रवीश गुप्ता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4) (जबरन वसूली) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

राजा पर विधान सभा रिटर्निंग ऑफिसर ने करवाया था पर्चा 2022 में लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के बयान के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि राजीव राजा ने वोट डालते समय मतदान केंद्र का वीडियो पोस्ट किया था, जो सोशल मीडिया पर सामने आया था।

उस समय आरोपी के खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 बी, 132 और आईपीसी की धारा 188 के तहत थाना डिवीजन नंबर 5 में मामला दर्ज किया गया था।

केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जानकारी देते हुए।

केन्द्रीय मंत्री बिट्टू CM पर साध रहे निशाना

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर भड़के हुए है। बिट्टू ने कहा था कि मुझे सुबह ही पता था कि लुधियाना में क्या हो रहा है। मुख्यमंत्री मान अपनी कुर्सी बचाने के लिए मेरे नजदीकियों पर मामले दर्ज करवा रहे हैं। बिट्टू ने कहा था कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी बुरी तरह हारी है। इसमें कोई शक नहीं है कि हम सभी ने मिलकर कड़ी मेहनत की है।

हिम्मत है तो मेरे खिलाफ मामला दर्ज कराएं- बिट्टू

बिट्टू ने कहा था कि अगर सीएम मान में हिम्मत है तो वह मेरे खिलाफ केस दर्ज करवाएं। बिट्टू ने कहा कि संसद सत्र खत्म होने के बाद मैं खुद मुख्यमंत्री मान के आवास के बाहर सरेंडर करने जाऊंगा। बिट्टू ने कहा कि राजीव राजा मेरे यूथ समय के दोस्त हैं। वह एक व्यापारी हैं।

उन्हें इस केस में झूठा फंसाया गया है। राजीव राजा के परिवार से मुझे फोन आया और उन्होंने मुझे इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके मुंह से राजा का नाम निकलवाया गया है और उन्हें इस केस में झूठा फंसाया गया है।

बिट्टू ने कहा था कि लुधियाना पुलिस ने 10 जगहों पर छापेमारी की है। पुलिस मेरे करीबियों पर छापेमारी कर रही है और युवाओं को झूठे केस में फंसा रही है। बिट्टू ने कहा था कि भगवंत सिंह मान सत्ता के नशे में चूर हैं।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising