राजस्थान स्थापना दिवस : राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान…तो इन टॉप 10 पर्यटन स्थलों को ना करें मिस | rajasthan diwas 2024 top 10 best places to visit in rajasthan | News 4 Social h3>
जयपुरPublished: Mar 30, 2024 04:09:23 pm
राजस्थान आज अपना 75वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रदेशभर में समारोह आयोजित हो रहे हैं। साथ ही इस दिन प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर भी एंट्री फ्री है।
राजस्थान आज अपना 75वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रदेशभर में समारोह आयोजित हो रहे हैं। साथ ही इस दिन प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर भी एंट्री फ्री है। आज से करीब 75 साल पहले 22 रियासतों को मिलाकर राजस्थान का गठन हुआ था। सरदार वल्लभभाई पटेल ने 30 मार्च, 1949 को जयपुर में एक समारोह के दौरान राजस्थान का उद्घाटन किया था। क्षेत्रफल की दृष्टि से ये देश का सबसे बड़ा राज्य हैं। जबकि जनसंख्या के दृष्टि से सातवां सबसे बड़ा राज्य है। स्थापना दिवस के मौके पर हम आपको राजस्थान के टॉप 10 पर्यटक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत के इतिहास को सदियों से खुद में समेटे हुए हैं।
- सिरोही : राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में देखने के लिए बहुत कुछ है। यहां नक्की झील, गुरु शिखर, 11वीं व 13वीं शताब्दी के बीच संगमरमर से बना दिलवाड़ा जैन मंदिर हैं। इसके अलावा माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य, पीस पार्क, लाल मंदिर बेहतरीन जगहों में से एक है। माउंट आबू टॉड रॉक, हनीमून प्वाइंट, सनसेट प्वाइंट के लिहाज से काफी सुंदर जगह है।
- जैसलमेर : यहां का किला, सैम सैंड ड्यून्स, डेजर्ट नेशनल पार्क, गदिसर लेक, सलीम सिंह की हवेली, पटवों की हवेली, तनोट माता मंदिर यहां के मुख्य पर्यटक स्थलों में से एक हैं। जैसलमेर में आप डेजर्ट सफारी और ऊंटों के करतबों का आनंद ले सकते हैं। जैसलमेर से कुछ दूर स्थित कुलधरा गांव जिसके ऊपर “कालू” मूवी आधारित है, यह भी अपने रहस्यमय इतिहास को लेकर अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां एक रात में ही पूरा गांव खाली हो गया था, तब से आज तक यह गांव विरान ही पड़ा है।
- चित्तौड़गढ़ : महाराणा प्रताप की भूमि चित्तौड़गढ़ में आपको राजस्थान का प्राचीन इतिहास देखने को मिलेगा। यहां चित्तौड़गढ़ किला, कीर्ति स्तंभ, विजय स्तंभ, भैंसरोड़गढ़ किला, बस्सी वन्यजीव अभयारण्य, कालिका माता मंदिर, सांवरियाजी मंदिर सहित रतन सिंह पैलेस देख सकते हैं।
- उदयपुर : झीलों की नगरी के नाम से विख्यात यह शहर अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है। उदयपुर की इमारतें सफ़ेद पत्थरों से बनी हैं, जिस वजह से इसे व्हाइट सिटी भी कहते हैं। उदयपुर में घूमने की जगहों में उदयपुर सिटी पैलेस, पिछोला झील, सज्जनगढ़ पैलेस, एकलिंगजी मंदिर, फतेह सागर झील, सहेलियों की बाड़ी, जगदीश मंदिर, बागोर की हवेली प्रमुख है।
- अलवर : भानगढ़ किला देश के सबसे भूतिया स्थान के नाम से जाना जाता है। यह अलवर जिले में सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान के एक छोर पर है। इस किले का निर्माण राजा मौकलसी मीणा के पिता ने करवाया था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण या एएसआई ने इस किले में रात के समय पर्यटकों और स्थानीय लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा रखी है, लेकिन दिन में यहां घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा अलवर का सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य, सरिस्का पैलेस, सिटी पैलेस, सिलीसेढ़ झील, नीलकंठ महादेव मंदिर भी घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक हैं।
- जयपुर : पिंक सिटी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर शहर में घूमने के लिए अक्सर भीड़ लगी रहती है। जयपुर का हवा महल, अलर्बट हॉल, नाहरगढ़ फोर्ट, जल महल, आमेर फोर्ट, सिटी पैलेस, जंतर मंतर प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक हैं।
- जोधपुर : ब्लू सिटी और सूर्य नगरी के नाम से प्रसिद्ध जोधपुर में घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फ़रवरी के बीच का होता है। जोधपुर में कई जगहें ऐसी हैं जो शाही इतिहास और संस्कृति से जुड़ी हुई हैं। यहां बेहतरीन जगहों में से मेहरानगढ़ का किला, जसवंत थाड़ा, उम्मैद महल, मोती महल, फूल महल, शीश महल, सिलेह खाना, दौलत खाना है।
- बीकानेर : इस जिले में भी पर्यटकों के लिए बहुत कुछ हैं। यहां जूनागढ़ का किला, करणी माता मंदिर, गजनेर पैलेस, लालगढ़ पैलेस, रामपुरिया हवेली, लक्ष्मी निवास पैलेस आदि खास पर्यटक स्थलों में आते हैं।
- हनुमानगढ़ : अपने मजबूत इतिहास के साथ हनुमानगढ़ अपने कई पर्यटन आकर्षणों के लिए भी जाना जाता है जिसमें भटनेर का किला और श्री गोरख नाथ मंदिर, ब्राह्मणी माता मंदिर जैसे धार्मिक स्थल भी शामिल हैं।
- सीकर : सीकर में घूमने लायक कई जगहें हैं, जैसे: खाटू श्याम मंदिर, जीणमाता, श्री श्याम कुंड (श्याम सरोवर), रेवासा धाम आदि प्रमुख हैं।
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News