राजस्थान में ठंडी हवा के कारण 7 डिग्री गिरा पारा: कल भी रहेगा असर, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया – Jaipur News

6
राजस्थान में ठंडी हवा के कारण 7 डिग्री गिरा पारा:  कल भी रहेगा असर, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया – Jaipur News

राजस्थान में ठंडी हवा के कारण 7 डिग्री गिरा पारा: कल भी रहेगा असर, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया – Jaipur News

जैसलमेर में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ।

उत्तर भारत से चली ठंडी हवा ने राजस्थान के शहरों में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरा दिया है। गंगानगर, सीकर में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

.

बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर में भी तापमान में 2 से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई, जिसके कारण इन शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले 2 दिन तापमान में थोड़ी और गिरावट होने की संभावना है। 1-2 अप्रैल से राज्य में हवा की दिशा बदलकर उत्तर से पश्चिमी हो जाएगी, जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।

2 से 7 डिग्री तक गिरा तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम साफ रहा और सभी शहरों में धूप तेज रही। राज्य के अधिकांश शहरों में सुबह से लेकर देर शाम तक हल्की ठंडी हवा चली।

इससे राज्य में भीलवाड़ा को छोड़कर सभी शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। अलवर, पिलानी सीकर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर समेत अन्य कई शहरों में अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई।

गंगानगर में कल अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और सीकर में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा तापमान कल भीलवाड़ा में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कोटा, चित्तौड़गढ़ में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में 31.8, जैसलमेर में 30.8, जोधपुर में 32.2, बीकानेर में 30.2, अजमेर में 31.2, जयपुर में 32.6 और चूरू में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

रात का टेम्प्रेचर गिरा, फतेहपुरा में पारा 10 डिग्री से नीचे

राज्य के कई शहरों में उत्तरी हवाओं के असर से रात का न्यूनतम तापमान भी गिर गया। सीकर के पास फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पाली में 9.9 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 14.8, पिलानी और सीकर में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर, चूरू और गंगानगर में भी न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

अब आगे क्या?

जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र ने राजस्थान में अगले दो दिन उत्तरी हवाओं का असर रहने और तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की ओर गिरावट होने की संभावना जताई है।

1-2 अप्रैल से राज्य में पश्चिमी हवा का प्रभाव बढ़ेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज होगी।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News