राजस्थान में गरजे पीएम मोदी, कहा : 10 साल से कांग्रेस की लगाई हुई आग को बुझा रहा हूं | Lok Sabha Election 2024 : Prime Minister Narendra Modi election rally in Kotputli | News 4 Social h3>
‘स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ रही है कांग्रेस’
मोदी ने कहा कि राजस्थान ने 2014 में बीजेपी को 25 की 25 सीटें दी थीं। 2019 में भी एनडीए को सारी सीटें दी थीं। अब 2024 में भी राजस्थान 25 की 25 सीटें देने का फैसला कर चुका है। 2024 का ये लोकसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। ये चुनाव विकसित राजस्थान और विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। ये चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए है। ये चुनाव भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए है। ये चुनाव आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए है। ये चुनाव किसानों के विकास के संकल्प का चुनाव है, लेकिन कांग्रेस और उसका इंडी गठबंधन देश के लिए अपने स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
Advertising
मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओः पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए रैली पर रैली करती जा रही हैं। ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें सारे भ्रष्टाचारी मिलकर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने के लिए रैली कर रहे हैं। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। आज कांग्रेस के लोगों ने अपने खतरनाक इरादे जताने शुरू कर दिए हैं, इसलिए देश को बचाने के लिए ये चुनाव बेहद अहम है। आज देश में बीजेपी की मजबूत और निर्णायक सरकार की जरूरत और बढ़ गई है। मैं परिवादवादी पार्टियां और उनके भ्रष्टाचार पर सवाल उठाता हूं, इसलिए मैं उनके निशाने पर हूं, मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या मुझे ऐसे सवाल उठाने चाहिए या नहीं। कांग्रेस कहती है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है, इसलिए उसे भ्रष्टाचार करने की जरूरत नहीं है, तो क्या जिसके पास परिवार है, उसे भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस मिल जाता है। मेरे लिए तो जनता ही मेरा परिवार है। भाजपा ने श्रमिकों और मजदूरों के लिए वन नेशन वन राशन कार्ड की सुविधा दी। कांग्रेस ने देश के गरीबों को कभी नहीं पूछा। भाजपा सरकार देश के 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दे रही है। आने वाले 5 साल भी मुफ्त राशन मिलता रहेगा। मैं गरीब के घर का चूल्हा बुझने नहीं दूंगा।
‘बीजेपी का मतलब है विकास और समाधान’
पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश में गरीबी कांग्रेस की वजह से है। कांग्रेस की वजह से रक्षा सामग्री के लिए दूसरे देशों की ओर देखना होता था। कांग्रेस ने कभी सेना को आत्मनिर्भर नहीं होने दिया। कभी भारत की पहचान दुनिया के सबसे बड़े हथियार आयात करने वाले देश की थी। अब निर्यात में छवि बन रही है। देश में पहली बार हुआ है कि 21 हजार करोड़ से ज्यादा का हथियार निर्यात किया गया है। आज भारत 80 से ज्यादा देशों को हथियार निर्यात करता है। पीएम मोदी ने रैली में कहा कि भाजपा ने 50 करोड़ से ज्यादा लोगों के जन धन खाते खुलवाए। भाजपा ने गरीब लोगों के इलाज के लिए 5 लाख का मुफ्त इलाज दिया। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ईआरसीपी परियोजना को कांग्रेस ने दशकों से लटकाए रखा। हमने यमुना के पानी के मामले को भी हल किया। इन परियोजनाओं से इलाके के किसान को काफी फायदा होगा। हम ईमानदारी से आपके लिए प्रयास करते हैं। नीयत सही तो नतीजे सही। आज बीजेपी का मतलब है विकास और समाधान, लेकिन कांग्रेस का मतलब है देश की हर बीमारी की जड़। बता दें कि इस सभा के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन लोकसभा क्षेत्रों की जनता को साधने का प्रयास किया। उनका मुख्य फोकस जयपुर ग्रामीण लोकसभा पर रहा। साथ ही उन्होंने इस क्षेत्र से सटी सीकर और अलवर लोकसभा क्षेत्रों को भी साधा। भाजपा ने इन तीन लोकसभा की कुल 10 विस सीटों से मतदाताओं को सभा में आमंत्रित किया था।
Advertising
यह भी पढ़ें
अशोक गहलोत का बड़ा हमला, कहा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से डरते हैं भाजपा के नेता
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News