राजस्थान बना देश का पहला राज्य, जहां पोर्टल बताएगा बांधों और नहरों में कितना है पानी | Rajasthan becomes First State in Country Where Portal tell how much water in dams and canals | News 4 Social

6
राजस्थान बना देश का पहला राज्य, जहां पोर्टल बताएगा बांधों और नहरों में कितना है पानी | Rajasthan becomes First State in Country Where Portal tell how much water in dams and canals | News 4 Social

राजस्थान बना देश का पहला राज्य, जहां पोर्टल बताएगा बांधों और नहरों में कितना है पानी | Rajasthan becomes First State in Country Where Portal tell how much water in dams and canals | News 4 Social

यह पोर्टल मील का पत्थर होगा साबित – सुरेश सिंह रावत

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि राजस्थान जैसे वर्षा की कमी वाले प्रदेश में जल प्रबंधन की दिशा में यह पोर्टल मील का पत्थर साबित होगा। जल की उपलब्धता की रियल टाइम जानकारी मिलने का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्षा, जलभराव, तापमान, भू जल की स्थिति और सतही जल की उपलब्धता की लगातार मॉनिटरिंग से प्रदेश के जल संसाधनों का बेहतर व सतत प्रबंधन किया जा सकेगा। रावत ने अधिकारियों को इस पोर्टल पर आमजन द्वारा सुझाव देने, टिप्पणी और शिकायत करने की भी व्यवस्था करने के लिए भी निर्देशित किया ताकि आमजन अथवा किसानों की समस्याओं व शंकाओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

यह भी पढ़ें

होली पर सीएम भजनलाल का तोहफा, 12.40 लाख सरकारी कर्मचारी व पेंशनर खुशी से झूमे

ईआरसीपी की सौगात देने पर जताया आभार

मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि राजस्थान की भौगोलिक स्थिति के कारण यहां सतही जल की कमी है। पानी की इस समस्या के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में प्रदेश को ईआरसीपी, हथिनीकुंड (ताजेवाला हैड) परियोजना की सौगात दी है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

डेटा को पब्लिक डोमेन में उपलब्ध कराना है उद्देश्य

मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उसके बारे में अधिकाधिक जानकारी होना सबसे अहम है। इसी बात को ध्यान में रखकर राज्य सरकार भी प्रदेशवासियों को सुसंगत आंकड़े पारदर्शिता के साथ उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्थान जल संसाधन सूचना पोर्टल का उद्देश्य भी जल संसाधन से संबंधित डेटा को पब्लिक डोमेन में उपलब्ध कराना है।

805 बांधों का सम्पूर्ण डेटा होगा उपलब्ध

वर्तमान में 805 बांधों का सम्पूर्ण डेटा तथा मानसून में 242 बांधों का दैनिक व 88 बांधों का लाइव डेटा पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। साथ ही वर्षा मॉड्यूल में 326 मैन्युअल वर्षामापी स्टेशनों का 1957 से अब तक का विश्लेषित डेटा भी ग्राफ के जरिए देखा या डाउनलोड किया जा सकता है। केनाल मॉड्यूल में केनाल नेटवर्क की जानकारी मिलेगी। इस नेटवर्क को जीआईएस पर भी मैप किया गया है। गंग व भाखड़ा नहर प्रणाली, बीसलपुर, जवाई, गुढा, जवाहर सागर बांधों का डेटा स्काडा के माध्यम से लाइव उपलब्ध रहेगा।

वर्षा व जल भराव का रियल टाइम डेटा

रियल टाइम डेटा एम्बिजिसन सिस्टम (RTDAS) के माध्यम से 322 स्थानों का वर्षा, जलभराव, तापमान आदि का रियल टाइम डेटा प्रति घंटे उपलब्ध रहेगा। साथ ही जल संसाधन विभाग के पुराने रिकॉर्ड, मैप, डीपीआर आदि भी कुछ ही समय में पोर्टल पर उपलब्ध होगे। भू-जल मोड्यूल में वर्ष 2011 से 9022 पीजोमीटर/डग वैल/ ऑब्जरवेशन वैल के प्री व पोस्ट मानसून आंकड़े भी उपलब्ध रहेंगे।

यह भी पढ़ें

निर्वाचन विभाग का आदेश, 23-24 मार्च को छुट्टी नहीं, बीएलओ कार्मिक मायूस

 

suresh_singh_rawat.jpg

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News