राजनीतिक पार्टियों में असंतोष का उबाल: भाजपा व कांग्रेस चौतरफा बगावत की ‘आग’ से घिरे | Boil of discontent among political parties in mp | Patrika News

102
राजनीतिक पार्टियों में असंतोष का उबाल: भाजपा व कांग्रेस चौतरफा बगावत की ‘आग’ से घिरे | Boil of discontent among political parties in mp | Patrika News
Advertising
Advertising

राजनीतिक पार्टियों में असंतोष का उबाल: भाजपा व कांग्रेस चौतरफा बगावत की ‘आग’ से घिरे | Boil of discontent among political parties in mp | Patrika News

यहां ये भी जान लें कि बगावत की ‘आग’ के स्थिति भाजपा और कांग्रेस दोनों तरफ एक सी ही है। जहां बड़े नेताओं पर लेन-देन के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। पार्षदों को टिकट के मामले में जहां भाजपा के कुछ दिग्गजों के समर्थक पिछड़ गए हैं।

Advertising

तो वहीं पार्टी के कुछ पुराने नेताओं के हाथ जीत की बाजी आई है। जबकि कांग्रेस में कई कार्यकर्ता इस दौरान हाशिये पर आने से नाराज बने हुए हैं। ग्वालियर में जिलाध्यक्ष व कांग्रेस विधायक की तकरार अभी भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ खास नेताओं के हाथ में ही टिकट की कमान रहने से शहरी स्तर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खास नाराजगी व्याप्त है।

यहां ये लगे आरोप:
भोपाल के टीलाजमालपुरा के वार्ड 13 से भाजपा ने मनोज राठौर को टिकट दिया है। इस वार्ड के निवासी न होने पर इन पर बाहरी होने का आरोप लगा है। यही स्थिति वार्ड 18 की है। इब्राहिमगंज का वार्ड 17 सामान्य महिला वार्ड है। यहां से अन्य वर्ग की महिला को टिकट दिए जाने से नाराजगी है। चौतरफा विरोध को देखते हुए पार्टियां अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई हैं।

Advertising

अपील समिति कर रही काम: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव में उतर रही है। टिकट बंटवारे में विरोध के सवाल पर वीडी ने कहा कि पार्टी की अपील समिति काम कर रही है। समाधान की कोशिश है।

सभी एकजुट रहें: वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, चुनाव में किसी एक साथी को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। अब समय जनता और कांग्रेस के महागठबंधन को मजबूत करने का है। यह लड़ाई भाजपा के जंगलराज के खिलाफ है।

ऐसे समझें स्थिति:-

Advertising

ग्वालियर:
कांग्रेस में पार्षद टिकट को लेकर विरोध शुरू हो गया। टिकट नहीं मिलने से संजय सिंह ने इस्तीफा दे दिया। भाजपा में वार्ड-3 की प्रत्याशी मंजू राजपूत पर आरोप लगाया गया कि उन पर कोर्ट में मामला विचाराधीन है, फिर भी टिकट दिया गया।

गुना:
यूं तो गुना में करीब 50 प्रतिशत टिकट सिंधिया समर्थकों को मिले, लेकिन वहीं एक सिंधिया समर्थक अमित सोनी टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर बागी हो गया है। जिसके बाद शनिवार को सोनी ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। बता दें, अमित सोनी, सिंधिया के साथ ही भाजपा में आए थे।

मुरैना:
महिला नेत्री ललिता जाटव ने भाजपा छोड़ दी। उन्होंने ‘आप’ पर भरोसा जताया है। इसकी बड़ी वजह भाजपा की ओर से उन्हें महापौर का टिकट न दिया जाना बताया जा रहा है।

Advertising

दमोह:
दो दिन में 30 से ज्यादा नेता-कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ दी। 10 से अधिक पूर्व पार्षद और अन्य पदाधिकारियों ने सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

मंदसौर:
मंदसौर और नीमच जिले में पार्षदी का टिकट नहीं मिलने पर भाजपा के दावेदारों ने पार्टी के जिला कार्यालयों पर जमकर प्रदर्शन किया। जिलों में नाराज नेता विधायकों के यहां पहुंचे।

शिवपुरी:
जिले के पिछोर में बवाल मचा हुआ है। भाजपा की महिला नेत्री आरती त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि मुझसे पैसों की डिमांड की गई, मैंने पूरी नहीं की तो टिकट दूसरे को दे दिया।

खंडवा:
भाजपा व कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद विरोध शुरू हो गया है। कई ने निर्दलीय नामांकन जमा किया है तो कुछ प्रत्याशियों ने पार्टी बदल ली है।

इंदौर: भाजपा में 20 से ज्यादा बागी, भरा निर्दलीय नामांकन
इंदौर भाजपा में कई नेताओं ने शनिवार को बगावत करते हुए निर्दलीय नामांकन फॉर्म भरे। शुक्रवार को जारी 85 वार्डों की सूची के बाद २० से ज्यादा वार्डों में विरोध है। दरअसल, भाजपा ने कई वरिष्ठ नेताओं के टिकट काट दिए हैं। इसलिए अब नेता बागी हो गए हैं। वार्ड 6 की संध्या यादव को लेकर विरोध है। ऐसे ही वार्ड 50, वार्ड 54, वार्ड 11 में विरोध हो रहा है। वार्ड 49 में विधायक महेंद्र हार्डिया के नजदीकी राजेश उदावत के विरोध में राजा कोठारी ने निर्दलीय नामांकन भर दिया है। कोठारी, मेंदोला गुट से आते हैं, इसलिए उन्हें यहां से टिकट नहीं दिया गया।

अशोकनगर:
भाजपा जिलाध्यक्ष पर खरीद-फरोख्त के आरोप लगे। रचना नायक ने कहा कि टिकट के लिए मुझसे जो डिमांड की गई, वह मैंने पूरी की थी, यदि वह डिमांड वापस नहीं लौटाई तो मीडिया के सामने खुलासा करूंगी। कांग्रेस ने जिन्हें टिकट देकर प्रत्याशी बनाया, उन्होंने कांग्रेस से नामांकन नहीं भरा।

देवास: आत्मदाह का प्रयास
देवास के भाजपा कार्यकर्ता भोजराज सिंह जादौन ने शनिवार को आत्मदाह का प्रयास किया। वे पार्षद पद के लिए टिकट मांग रहे थे। टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया। जादौन वार्ड 25 से दावेदार थे। उन्होंने भाजपा कार्यालय में केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की।

नर्मदापुरम: महिला का धरना
नर्मदापुरम में महिला नेत्री रेखा यादव शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कहा, मेरा टिकट काटकर उसे दिया, जो पिछले चुनाव में भाजपा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। मैं जमीनी स्तर से वार्ड में मेहनत कर रही हूं। मैं चाहती हूं कि मुझे टिकट मिले।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising