रणवीर सिंह@40, न्यूड फोटोशूट पर हुई FIR: रवीना को घूरने पर सेट से बाहर निकाले गए, कभी बने वेटर, आज है ₹119 करोड़ का बंगला

1
रणवीर सिंह@40, न्यूड फोटोशूट पर हुई FIR:  रवीना को घूरने पर सेट से बाहर निकाले गए, कभी बने वेटर, आज है ₹119 करोड़ का बंगला
Advertising
Advertising


रणवीर सिंह@40, न्यूड फोटोशूट पर हुई FIR: रवीना को घूरने पर सेट से बाहर निकाले गए, कभी बने वेटर, आज है ₹119 करोड़ का बंगला

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Advertising

फिल्मों में काम करने के अलावा रणवीर सिंह ने टेलीविजन गेम शो ‘द बिग पिक्चर’ (2021-2022) को होस्ट किया है।

मुंबई का लड़का, रंग-बिरंगे कपड़ों का दीवाना, जबरदस्त एनर्जी वाला एक्टर, ये पहचान है रणवीर सिंह की। जिनकी गिनती आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होती है। शुरुआत में रणवीर ने कई रिजेक्शन झेले, लेकिन 2010 में आई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई। ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ‘गली बॉय’ जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई।

Advertising

आज रणवीर सिंह के बर्थडे के खास मौके पर आइए उनकी जिंदगी को करीब से छूते हैं-

रणवीर ने अपने नाम से ‘भवनानी’ सरनेम इसलिए हटा दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह नाम बहुत लंबा है और इसमें ज्यादा अक्षर हैं।

Advertising

रणवीर भवनानी यानी रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में एक सिंधी परिवार में हुआ। पिता जगजीत भवनानी और मां अंजू भवनानी हैं। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग और परफॉर्मेंस का शौक था। वो स्कूल में ड्रामा और मिमिक्री करते थे।

रणवीर की मां की कजिन सुनीता की शादी अभिनेता अनिल कपूर से हुई है।

रणवीर ने मुंबई के H.R. कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और फिर आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका गए। इंडियाना यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते समय उनकी रुचि एक्टिंग में हो गई। वहां उन्होंने थिएटर किया।

Advertising

रणवीर सिंह ने 2008 में इंडियाना यूनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन से टेलीकम्युनिकेशन में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली।

2013 में ‘कॉफी विद करण’ शो में रणवीर ने बताया था कि जब वह अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे, तब उन्होंने स्टारबक्स में वेटर के तौर पर काम किया और कॉफी सर्व कीं। उन्होंने बताया था कि वो एक्स्ट्रा पैसे कमाने के लिए पार्ट टाइम नौकरी करते थे।

ऑडिशन दर ऑडिशन दिए, लेकिन कई बार रिजेक्ट हुए

पढ़ाई के बाद रणवीर मुंबई लौटे। इंडस्ट्री में पैर जमाना आसान नहीं था। ऑडिशन दर ऑडिशन दिए। कई बार रिजेक्ट हुए, लेकिन हार नहीं मानी। एक्टिंग से पहले उन्होंने विज्ञापन एजेंसियों O&M, JWT में कॉपीराइटर के रूप में काम किया।

2010 में यशराज फिल्म्स ने उन्हें मौका दिया और रणवीर ने 2010 में बैंड बाजा बारात फिल्म से करियर शुरू किया। फिल्म में दिल्ली के ‘बिट्टू शर्मा’ का रोल किया।

शूटिंग के दौरान एक बार ऑफिस लोकेशन के बाहर एक लोकल शख्स शूटिंग में बाधा डालने लगा। उसने कई गालियां दीं। इसके बाद रणवीर ने बड़ी सहजता से माहौल संभाला।

वह उस व्यक्ति के पास गए, उसे गले लगाया और विनम्रता से कहा, “भाई साहब, प्लीज हमें शूट करने दीजिए। मेरी पहली फिल्म है।” रणवीर के इस अंदाज से वह व्यक्ति पिघल गया और पूरी तरह बदल गया। उसने बाद में टीम का साथ भी दिया और शूटिंग में मदद की।

बिट्टू शर्मा के रोल की तैयारी के लिए रणवीर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में छात्रों के साथ समय बिताया था।

यह फिल्म 10 दिसंबर 2010 को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। रणवीर रातों-रात स्टार बन गए। फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू जीता।

फिर रणवीर लेडीज वर्सेस रिकी बहल (2011) में दिखे। लुटेरा (2013) में उन्होंने गंभीर रोल किया। संजय लीला भंसाली के साथ कई फिल्में कीं। जिसमें राम-लीला (2013), बाजीराव मस्तानी (2015) और पद्मावत (2018) शामिल हैं। वो दिल धड़कने दो (2015), सिंबा (2018) और गली बॉय (2019) में भी दिखे। गली बॉय के लिए बर्लिन में भी तारीफ मिली। 83 (2021) में कपिल देव का रोल किया

दीपिका से 2012 में डेटिंग शुरू, 2018 में हुई शादी

रणवीर ने फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अगस्त 2012 में डेट करना शुरू किया। अक्टूबर 2018 में दोनों ने जल्द शादी करने का ऐलान किया। फिर अगले महीने इटली के लेक कोमो में उनकी शादी हुई। 8 सितंबर 2024 को दीपिका ने बेटी दुआ को जन्म दिया।

रणवीर और दीपिका ने साथ में ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ’83’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

2023 में, कॉफी विद करण के आठवें सीजन के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहुंचे थे। हालांकि इस एपिसोड के बाद दीपिका को ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ा क्योंकि उन्होंने अपने रिलेशनशिप के शुरुआती समय में उनके ओपन रिलेशन के बारे में बात की थी।

रणवीर ने 2019 में अपना इंडी म्यूजिक लेबल IncInk लॉन्च किया।

दीपिका ने कहा था, “मैं थोड़ी दिनों के लिए सिंगल रहना चाहती थी, क्योंकि मैं मुश्किल रिश्तों से निकली थी। मैं ऐसे फेज में थी जहां मैंने कहा ‘मुझे किसी से जुड़ना नहीं है, कमिट नहीं करना है’ और मैंने एन्जॉय किया और फिर ये (रणवीर) आया, तो मैंने कमिट नहीं किया, जब तक इसने मुझे प्रपोज नहीं किया। कोई कमिटमेंट नहीं था। टेक्निकली हम और लोगों को भी देख सकते थे, लेकिन हम बार-बार एक-दूसरे के पास ही लौट आते थे।”

रणवीर सिंह के पास मुंबई में 119 करोड़ रुपए का 4 मंजिला अपार्टमेंट है। इस नए घर से समुद्र का नजारा दिखता है। रणवीर ने बैंडस्टैंड की एक इमारत ‘सागर रेशम’ की 16, 17, 18 और 19वीं मंजिल को खरीदा हुआ है, जो शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ और सलमान खान के ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ के बीच है।

एक बार जब रवीना मशहूर गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ शूट कर रही थीं, तो शूट के दौरान छोटे रणवीर सिंह सेट पर मौजूद थे और रवीना को घूर-घूरकर देख रहे थे। रवीना ने कहा कि उन्हें काफी असहज महसूस हुआ, क्योंकि गाना बहुत सेंशुअल था और बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं था।

कपिल शर्मा शो में रवीना ने बताया था कि रणवीर आंखें फाड़कर और जीभ निकालकर उन्हें देख रहे थे। इसके बाद उन्होंने प्रोड्यूसर से कहा कि बच्चों को बाहर भेजें, ताकि वे स्कैंडलाइज न हों। रवीना ने माना कि रणवीर बहुत स्वीट और नॉटी थे और आज भी इस किस्से पर मजाक करते हैं कि उन्हें सेट से निकाल दिया गया था।

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में रणवीर सिंह ने बताया था कि स्कूल में ‘छैंया छैंया’ सुनने के इतने दीवाने थे कि क्लास में वॉकमैन पर सुनते पकड़े गए, जिसके चलते वो सस्पेंड हो गए थे। रणवीर ने बोला था, ‘क्लास से निकाल दो, पर मेरा वॉकमैन मत छूना।’

2011 में जब रणवीर सिंह सिमी गरेवाल के शो में पहुंचे थे, तो उनसे पूछा गया कि फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में अनुष्का को किस करने से पहले और बाद में आपने उनको क्या कहा था। इस पर रणवीर ने जवाब दिया था, “मैंने किस से पहले कहा था – क्या तुम्हें मिंट चाहिए? और किस के बाद मैं बिल्कुल स्पीचलेस हो गया था।”

‘बैंड बाजा बारात’, ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ और ‘दिल धड़कने दो’ में रणवीर और अनुष्का ने साथ काम किया।

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा कॉफी विद करण सीजन 3 में पहुंचे थे। शो में उन्होंने अनुष्का से बातचीत के दौरान ऐसा कमेंट कर दिया जिससे वह असहज हो गईं। चैट के दौरान रणवीर ने कहा था, “अगर तुम चाहती हो कि मैं तुम्हारे बम को पिंच करूं तो मैं यही हूं।”

ये सुनकर अनुष्का शॉक्ड हो गईं। वहीं करण हंसने लगे। जिसके बाद अनुष्का, रणवीर को शो पर ही मारने लगती हैं और कहती हैं, ‘मुझसे इस तरह से बात मत करो.’

बता दें कि करण जौहर ने पहली बार रणवीर को यशराज फिल्म्स के ऑफिस में देखा था। करण ने सोचा वह असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। करण ने आदित्य चोपड़ा से कहा था कि रणवीर को कास्ट न करें। उन्होंने रणवीर के लुक्स पर सवाल उठाए, लेकिन ‘बैंड बाजा बारात’ देखकर करण का नजरिया बदल गया।

रणवीर ने करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम किया है।

फिल्म ‘लुटेरा’ के एक सीन के लिए उन्होंने अपने पेट की साइड में स्टेपलर से क्लिप लगाई थी। उस सीन में उनके किरदार को गोली लगती है। उन्होंने कहा कि उस समय वह अभिनय में कच्चे थे और अपने किरदार में असली दर्द दिखाने के लिए ऐसा किया। वहीं, ‘पद्मावत’ के लिए भी रणवीर ने खुद को 21 दिन तक कमरे में बंद रखा था, ताकि खिलजी के किरदार में उतर सकें।

फिल्म ‘लुटेरा’ में रणवीर सिंह के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा थीं।

‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग के दौरान रणवीर एक गंभीर हादसे का शिकार हुए थे। एक एक्शन सीन में उन्हें घोड़े पर सवार होना था, लेकिन अचानक वह घोड़े से गिर पड़े। गिरने से उनके कंधे में गहरी चोट आई थी। चोट इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों को सर्जरी करनी पड़ी।

इस हादसे के बावजूद रणवीर ने शूटिंग नहीं छोड़ी। सर्जरी के बाद भी उन्होंने काम जारी रखा। वह जल्दी ठीक होकर वापस सेट पर लौट आए। उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी की। वहीं, गली बॉय के लिए रणवीर ने दस महीने तक रैप सीखा था।

फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर सिंह ने पेशवा बाजीराव प्रथम का किरदार निभाया।

इसके अलावा रणवीर ने फिल्म ’83’ में कपिल देव का किरदार निभाने के लिए बहुत मेहनत की थी। विवियन रिचर्ड्स को आउट करने के लिए कपिल देव द्वारा लिए गए कैच को परफेक्ट बनाने में उन्होंने कई महीने लगा दिए थे।

रणवीर ने न्यूज एजेंसी IANS को बताया था कि इस सीन को परफेक्ट बनाने में उन्हें 6 महीने लगे थे। उन्होंने असली लेदर बॉल से प्रैक्टिस की और बार-बार बॉल को कैच करने के लिए पीछे की ओर भागे।

बॉलीवुड में शानदार कामयाबी हासिल करने वाले रणवीर की लाइफ में कुछ विवादास्पद पल भी आए।

2015 में रणवीर सिंह AIB नॉकआउट रोस्ट में शामिल हुए। इसमें अर्जुन कपूर और करण जौहर भी थे। शो में अश्लील और भद्दे मजाक हुए। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, मामले में रणवीर सिंह समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। वीडियो को YouTube से हटाना पड़ा।

जुलाई 2022 में, रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए एक न्यूड फोटोशूट कराया था। एक महीने बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके खिलाफ थाने में कई शिकायतें दर्ज हुईं। इस मामले में पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस ने उन्हें समन भी भेजा।

रणवीर पर अश्लीलता फैलाने और महिलाओं की मर्यादा का अपमान करने का भी आरोप लगा। IPC की धारा 292, 293, 509 और IT एक्ट की धारा 67A के तहत केस दर्ज हुआ। रणवीर सिंह ने सफाई दी कि तस्वीरें मॉर्फ की गई थीं। पुलिस ने जांच के बाद मामला बंद किया।

हालांकि, लोग सवाल करते रहे कि ऐसी तस्वीरें उनके आधिकारिक अकाउंट से क्यों पोस्ट हुईं। बाद में यह तस्वीर सुजन स्टीवंस के 2023 के एल्बम ‘जेवलिन’ के गाने “गुडबाय एवरग्रीन” की कवर आर्ट के रूप में इस्तेमाल की गई।

एक एनजीओ ने रणवीर पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।

रणवीर को उनके फैशन को लेकर भी आलोचना झेलनी पड़ी है। कुछ लोग उनके पहनावे को अजीब मानते हैं। 2014 में ड्यूरेक्स के ब्रांड एम्बेसडर बनने के दौरान उन्होंने सेक्स एजुकेशन पर बात की। जीक्यू इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर ने बताया था कि ड्यूरेक्स के विज्ञापन का कॉन्सेप्ट उन्होंने खुद तैयार किया था।

रणवीर सिंह ने ड्यूरेक्स का विज्ञापन किया था।

रणवीर ने बताया था, “मैंने ड्यूरेक्स को खुद फोन किया और कहा कि मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं। कोई बड़ा सितारा कंडोम ब्रांड को प्रमोट नहीं करता, लेकिन मैंने सोचा, क्यों ना मैं ये करूं?” रणवीर ने कहा था कि वो 12 साल की उम्र से ही ड्यूरेक्स का इस्तेमाल कर रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि 12 साल की उम्र में ऐसा कौन करता है, तो रणवीर ने जवाब दिया था, “14 साल की लड़की!”

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह भारतीय जासूस अजीत डोभाल की भूमिका में नजर आएंगे।

रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आएंगे। साथ ही ‘डॉन’ सीरीज में शाहरुख को रिप्लेस कर एक्ट करेंगे।

———————————–

मिथुन चक्रवर्ती@75, सांवले रंग पर मिले ताने:पहली शादी 4 महीने चली, कूड़ेदान में मिली बच्ची को गोद लिया, मंदाकिनी के कारण दाऊद से मिलीं धमकियां

बॉलीवुड के डिस्को डांसर और ‘दादा’ के नाम से मशहूर मिथुन चक्रवर्ती का फिल्मी सफर पांच दशक से भी लंबा रहा है। मिथुन चक्रवर्ती ने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। मिथुन सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि बिजनेसमैन और राजनेता भी रहे हैं। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड, फिल्मफेयर, पद्म भूषण और सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
Advertising