यूपी की बड़ी खबरें: राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन, मंदिर के लिए पहली ईंट रखी थी – Uttar Pradesh News

1
यूपी की बड़ी खबरें:  राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन, मंदिर के लिए पहली ईंट रखी थी – Uttar Pradesh News
Advertising
Advertising

यूपी की बड़ी खबरें: राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन, मंदिर के लिए पहली ईंट रखी थी – Uttar Pradesh News

कामेश्वर चौपाल का 69 साल की उम्र में दिल्ली में अंतिम सांस ली।

Advertising

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और पूर्व MLC कामेश्वर चौपाल (69) का शुक्रवार को निधन हो गया। वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट थे।

.

Advertising

कामेश्वर चौपाल ने ही राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने कामेश्वर चौपाल को प्रथम कार सेवक का दर्जा भी दिया था। वह बिहार के सुपौल के रहने वाले थे।

कामेश्वर चौपाल वह शख्स थे, जिन्होंने 9 नवंबर 1989 को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के लिए नींव की पहली ‘राम शिला’ (ईंट) रखी थी। उस समय में वह विश्व हिंदू परिषद (VHP) के स्वयंसेवक थे।

चौपाल ने संसदीय चुनाव भी लड़ा था, हालांकि वे हार गए थे। दो बार 2002 से 2014 तक राज्यसभा सदस्य रहे हैं।

Advertising

काशी में कनाडा-पंजाब से आने वालों पर इंटेलिजेंस की नजर, खालिस्तान समर्थक कर सकते हैं आतंकी हमला

काशी में रविदास जयंती को लेकरअलर्ट जारी हुआ है। रविदास की जन्मस्थली होने के कारण 12 फरवरी को 2 लाख से ज्यादा लोगों के काशी पहुंचने का अनुमान है। कनाडा और पंजाब से काशी आने वाले लोगों की खास निगरानी की जा रही है।

इनपुट है कि रैदासियों के भेष में खालिस्तानी समर्थक वाराणसी में आतंकी हमला कर सकते हैं। लोकल इंटेलिजेंस, IB और LIU को एक्टिव किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

Advertising

मेरठ में गेंद के चक्कर में नाले में गिरा मासूम मौत

मेरठ के ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम के नाले में गिरकर 8 साल के मासूम आर्यन की मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम आर्यन अपने छोटे भाई के साथ बॉल खेल रहा था। दोनों भाई बॉल खेल रहे थे, अचानक गेंद नाले में चली गई।

इसके बाद आर्यन गेंद के पीछे नाले की तरफ भागा और नाले में गिर गया। गेंद उठाने की कोशिश में मासूम आर्यन नाले में गिर पड़ा। इसके बाद पड़ोसियो और आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जब तक मासूम को बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। पढ़ें पूरी खबर

बहन को पीटा तो सालों ने बहनोई को मार डाला

कानपुर सचेंडी के भौतीखेड़ा गांव में युवक की हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटे में ही खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि बहन की पिटाई और नशेबाजी से आजिज होकर सालों ने अपने बहनोई की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या कर दी।

मर्डर करने के बाद हत्यारोपी सालों ने हाथ धो लिया था, लेकिन पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों हत्यारोपी के हाथ का बेंजाडीन टेस्ट कराया तो केमिकल डालते ही दोनों के हाथ खून से सने मिले। पढ़ें पूरी खबर

मुंबई का बदमाश नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस ने मुंबई ठाड़े से वांछित एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बदमाश गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। बदमाश की पहचान जतिन उर्फ चीता निवासी सलारपुर हुई है। उसकी उम्र 23 साल है। बदमाश पर मुंबई और नोएडा और दिल्ली में मुकदमे दर्ज है। पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising