मोदी राज में विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प हो रहा है साकार : मंत्री नागर – Barmer News h3>
.
Advertising
संकल्प से सिद्धि की ओर कार्यशाला का आयोजन बाड़मेर में एक स्थानीय होटल में आयोजित हुई। भाजपा जिला प्रवक्ता रमेशसिंह इन्दा ने बताया कि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर तथा पंचायती राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने सर्वप्रथम मोदी सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी का फीता काट कर उद्घाटन किया। इसके बाद प्रदर्शनी में मोदी सरकार की ओर से 11 वर्षों तक किए गए जनकल्याकारी योजनाओं व कार्यों का लेखा जोखा दिया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि मोदी सरकार के लगातार 3 वर्ष के कार्यकाल की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में संकल्प से सिद्धि की पूरी यात्रा का वर्णन किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय आतंकवादी हमले हुए लेकिन कांग्रेस की सरकार ने आतंकवादियों को कोई जवाब नहीं दिया इसका कारण इच्छा शक्ति का अभाव था। मोदी सरकार बनने के बाद आतंकवादियों का सफाया करने का काम किया। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प साकार हो रहा है मोदी राज में।
Advertising
बैठक को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि राइजिंग राजस्थान का कार्य प्रारंभ हो चुका है। विकसित भारत, अमृत काल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल के कार्यकाल का संपूर्ण विश्लेषण मंत्री ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीब, पिछड़े, शोषित, वंचित सभी के लिए काम कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई ने केंद्र सरकार के 11 वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी दी। विधायक आदूराम मेघवाल ने कहा कि कश्मीर के पुलवामा की घटना के बाद पाकिस्तान बौखला गया, भारत के मजबूत नेतृत्व तथा मजबूत सेवा की बदौलत कुछ ही समय में पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर खड़ा कर दिया। विधायक डॉ प्रियंका चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने जमीन से लेकर आसमान तक काम किया।
बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा, बालाराम मूंढ, दीपक कड़वासरा व रामकुमार जोशी ने संबोधित किया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता रतनलाल बोहरा, मिर्चूमल सिंधी,धनराज सोनी, सिगरथी देवी,रमेश शर्मा, महावीरसिंह चुली, देवीलाल कुमावत, पृथ्वी चांडक, ललितबोथरा, धनसिंह मौसेरी, अमृतलाल जैन मौजूद रहे।
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News