मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: म्यांमार में 2 दिन में 3 भूकंप, 1600 से ज्यादा मौतें; जयपुर में मूर्ति तोड़ने पर हंगामा; छत्तीसगढ़ में 17 नक्सली ढेर h3>
- Hindi News
- National
- NEWS 4 SOCIALMorning News Brief; Myanmar Earthquake Tragedy | Nepal Protest
3 मिनट पहलेलेखक: अभिषेक तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर म्यांमार में दो दिन में आए तीन भूकंप को लेकर है। अब तक 1600 से ज्यादा की मौत हो चुकी है। एक खबर छत्तीसगढ़ एनकाउंटर की है जहां 17 नक्सली मारे गए। हम आपको यह भी बताएंगे कि जयपुर में मूर्ति को लेकर क्या है विवाद।
सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में..
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- PM मोदी नागपुर में RSS हेडक्वार्टर जाएंगे। संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद PM छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। बिलासपुर के मोहभट्टा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
- IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला दिल्ली Vs हैदराबाद के बीच 3.30 बजे विशाखापट्टनम में होगा। दूसरा राजस्थान Vs चेन्नई के बीच शाम 7.30 बजे गुवाहटी में खेला जाएगा।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. म्यांमार में 2 दिन में तीन भूकंप, 1600 से ज्यादा मौतें; 334 एटम बम विस्फोट के बराबर एनर्जी निकली
म्यांमार में 2 दिन में 5 से ज्यादा तीव्रता वाले तीन भूकंप आ चुके हैं। शनिवार दोपहर 3:30 बजे 5.1 की तीव्रता का भूकंप आया। वहीं शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में अब तक 1600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 3400 से ज्यादा लोग घायल हैं। उधर, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक 30 मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत हुई है।
भूकंप में 334 परमाणु विस्फोट के बराबर एनर्जी: जियोलॉजिस्ट के मुताबिक म्यांमार में आए भूकंप ने 334 परमाणु बम विस्फोट के बराबर एनर्जी पैदा की। जेस फीनिक्स ने CNN से बात करते हुए कहा कि भूकंप के बाद आने वाले झटके कुछ महीनों तक रह सकते हैं।
UN से म्यांमार को 43 करोड़ रुपए की मदद: संयुक्त राष्ट्र ने रिलीफ प्रोग्राम शुरू करने के लिए म्यांमार को 5 मिलियन डॉलर (43 करोड़ रुपए) दिए। रूस ने 120 बचावकर्मियों और जरूरी सामान के साथ दो विमानों को भेजा। भारत और चीन की रेस्क्यू टीम भी पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…
2. छत्तीसगढ़ के सुकमा में 17 नक्सलियों का एनकाउंटर, इनमें 11 महिलाएं भी शामिल
नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। यह एनकाउंटर सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के पास केरलापाल थाना क्षेत्र में हुआ।
छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और CRPF के 500-600 जवानों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें 11 महिला नक्सली हैं।
12 साल पुराने हत्याकांड का कमांडर भी ढेर: मारे गए नक्सलियों में नक्सल संगठन SZCM- स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है। बुधरा पर 25 लाख का इनाम घोषित था। वह दरभा घाटी के झीरम कांड में शामिल था। 2013 में हुई इस वारदात में कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा समेत कई बड़े कांग्रेसी लीडर मारे गए थे।
2025 में अब तक 100 नक्सली मारे गए: बस्तर रेंज में जवानों ने इस साल अब तक 100 नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। इसमें 20 मार्च से 29 मार्च के बीच, यानी 10 दिन में ही 49 नक्सली मारे गए हैं। 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। पढ़ें पूरी खबर…
3. राजस्थान के जयपुर में तेजाजी मंदिर में मूर्ति तोड़ने पर हंगामा, सड़क पर विरोध प्रदर्शन हुआ
मूर्ति विवाद के बाद सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने टायरों में आग लगा दी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को मौके से हटाया।
राजस्थान के जयपुर में वीर तेजाजी मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्ति तोड़ दी। शनिवार सुबह पुलिस को मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली। खबर सामने आते ही लोग सड़क पर उतर आए। सांगानेर थाना क्षेत्र में स्थित मंदिर के सामने लोगों ने करीब तीन घंटे टोंक रोड को जाम रखा।
CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश: वीर तेजाजी मंदिर प्रताप नगर के सेक्टर-3 में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां रोजाना बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर…
4. कॉमेडियन कुणाल कामरा पर 3 नए केस दर्ज: शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत बोले- वह आतंकवादी नहीं
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में 3 नए केस दर्ज किए गए हैं। ये केस महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को लेकर दिए गए विवादित बयान से जुड़े हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, पहली शिकायत जलगांव की मेयर ने दर्ज करवाई है, जबकि बाकी 1-1 केस नासिक के दो अलग-अलग बिजनेसमैन ने किया है।
संजय राउत बोले- कुणाल आतंकी नहीं: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि, ‘जिस तरह भाजपा सांसद कंगना रनोट को शिवसेना से टकराव के बाद सुरक्षा दी गई थी, वैसी ही सिक्योरिटी कुणाल को भी दी जानी चाहिए। मैंने कुणाल कामरा से बोला है कि वो कानून का सामना करें, भागे नहीं। कुणाल देश के नागरिक और कलाकार हैं, कोई आतंकवादी नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर…
5. बेंगलुरु केस: पत्नी को चाकू मारकर सूटकेस में पैक किया: 3 दिन बाद खुलासा- महिला जिंदा थी
आरोपी पति ने पत्नी के पेट में चाकू घोंपा, फिर उसका गला रेत दिया। इसके बाद जिंदा पत्नी को सूटकेस डाल बाथरूम में छोड़कर भाग गया।
26 मार्च को बेंगलुरु में सूटकेस में पैक एक महिला की लाश मिली थी। अब सामने आया है कि आरोपी पति राकेश खेडेकर ने पत्नी गौरी अनिल सम्ब्रेकर को चाकू मारने के बाद जिंदा ही सूटकेस में पैक कर दिया था।
फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ: फोरेंसिक जांच में सूटकेस में काफी मात्रा में बलगम मिला। बलगम तभी निकलता है जब इंसान जिंदा हो। फोरेंसिक टीम ने बताया- गौरी की मौत सूटकेस के अंदर हुई थी। उसके शरीर पर चोट के भी निशान थे। राकेश पत्नी की हत्या करने के बाद भागकर पुणे चला गया था। 27 मार्च को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर…
6. IPL 2025: मुंबई इंडियंस लगातार दूसरा मैच हारी: गुजरात टाइटंस ने 36 रन से हराया
गुजरात टाइटंस ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल की है।
गुजरात टाइटंस ने IPL 2025 के 9वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 36 रन से हरा दिया। गुजरात ने मुंबई को जीत के लिए 197 रन का टारगेट दिया था। MI की टीम छह विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। इस सीजन मुंबई इंडियंस लगातार दूसरा मैच हारी है।
मैच के हाईलाइट्रस: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 41 बॉल पर 63 रनों की पारी खेली। साई के अलावा, जोस बटलर ने 39 और शुभमन गिल ने 38 रन बनाए। बॉलिंग करते हुए गुजरात के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने MI बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (48 रन) और तिलक वर्मा (39 रन) को पवेलियन भेजा। जबकि मोहम्मद सिराज ने रोहित शर्मा (8 रन) और रियान रिकेल्टन (6 रन) को बोल्ड किया। साई किशोर ने इम्पैक्ट प्लेयर रॉबिन मिंज (3 रन) को आउट किया। पढ़ें पूरी खबर…
🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- क्राइम: नोएडा में पति-पत्नी ने मॉडल्स के न्यूड वीडियो शूट किए: 500 लड़कियां हायर कीं, अपलोड करके 22 करोड़ कमाए; ED ने खुलासा किया (पढ़ें पूरी खबर)
- हिंसा: पश्चिम बंगाल के मालदा में हिंसा- इंटरनेट बंद, 34 गिरफ्तार: उपद्रवियों ने दुकानें-गाड़ियां तोड़ीं, सामान लूटा; कलकत्ता हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट (पढ़ें पूरी खबर)
- क्राइम: प्रयागराज में एयरफोर्स अफसर की खिड़की से गोली मारकर हत्या: सीने में बुलेट लगी, सिर पर गहरी चोट; पत्नी-बेटा, नौकरानी घर में थे (पढ़ें पूरी खबर)
- रिपोर्ट: शराब से 5 हजार करोड़, दूध से 210 करोड़ टैक्स: दिल्ली में 2023-24 में हर रोज 6 लाख लीटर शराब बिकी; विधानसभा में सरकार ने बताया आंकड़ा (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: कर्नाटक में डिजिटल अरेस्ट बुजुर्ग दंपती ने की आत्महत्या: ठगों ने दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन ₹50 लाख ठगे; सुसाइड नोट से हुआ खुलासा (पढ़ें पूरी खबर)
- त्रासदी: 21वीं सदी के सबसे विनाशकारी भूकंपों में 6 लाख मौतें: 2004 का सबसे शक्तिशाली, 14 देशों में मची थी तबाही; 2 लाख से ज्यादा मौतें (पढ़ें पूरी खबर)
- बिजनेस: मस्क ने X को अपनी ही कंपनी xAI को बेचा: ₹2.82 लाख करोड़ में हुई डील, 2022 में ₹3.76 लाख करोड़ में खरीदा था (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: क्रिकेट के लिए 11 की उम्र में घर छोड़ा-आशुतोष: धवन ने मानसिक मजबूती दी, लंबी पारी खेलना पसंद (पढ़ें पूरी खबर)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके…
पानी के अंदर एक सांस में 33 पुल अप्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड
इजिप्ट के रहने वाले तैराक रेमी अब्देलहामिद ने पानी के अंदर एक सांस में सबसे ज्यादा पुल अप्स का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। रेमी लाल सागर में करीब 9 मीटर की गहराई में गए। वहां उन्होंने एक सांस में 33 पुल अप्स किए। रेमी ने बताया, पानी के अंदर खुद को नीचे धकेलना आसान नहीं होता है।
📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 NEWS4SOCIALकी एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
⏳आज के दिन का इतिहास
🌦️ मौसम का मिजाज
सिंह राशि वालों की पुरानी परेशानी सुलझेगी। मकर राशि वालों का रुका काम पूरा होने की संभावना है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक NEWS4SOCIALऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…