मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली स्टेशन भगदड़, लालू बोले- फालतू है कुंभ; IPL 22 मार्च से; मस्क ने भारतीय चुनाव में अमेरिकी फंडिंग रुकवाई

1
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:  दिल्ली स्टेशन भगदड़, लालू बोले- फालतू है कुंभ; IPL 22 मार्च से; मस्क ने भारतीय चुनाव में अमेरिकी फंडिंग रुकवाई
Advertising
Advertising

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली स्टेशन भगदड़, लालू बोले- फालतू है कुंभ; IPL 22 मार्च से; मस्क ने भारतीय चुनाव में अमेरिकी फंडिंग रुकवाई

  • Hindi News
  • National
  • NEWS 4 SOCIALMorning News Brief; Delhi Railway Station Stampede | IPL 2025 Schedule
Advertising

2 दिन पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

Advertising

कल की बड़ी खबर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से जुड़ी रही। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का शेड्यूल जारी हुआ।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. सुप्रीम कोर्ट में 1991 के प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट से जुड़ी 7 याचिकाओं पर सुनवाई होगी।
  2. कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी दो दिन की राजकीय यात्रा पर भारत आएंगे।
Advertising

अब कल की बड़ी खबरें…

1. दिल्ली स्टेशन पर भगदड़, महाकुंभ जा रहे 18 की मौत; लालू बोले- फालतू है कुंभ

भगदड़ में 18 लोगों की मौत हुई थी, 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

Advertising

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुई भगदड़ में 14 महिलाओं और 4 पुरुषों की मौत हो गई। इनमें 4 बच्चे हैं। रेलवे ने हादसे की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे पर पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और RJD चीफ लालू यादव ने कहा-

यह रेलवे का मिसमैनेजमेंट है जिसके कारण इतने सारे लोगों की जान चली गई। रेल मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। कुंभ का क्या मतलब है। फालतू है कुंभ।

QuoteImage

भगदड़ के बाद क्या एक्शन लिए गए….

  1. रेलवे की जांच कमेटी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सभी CCTV वीडियो फुटेज को सुरक्षित करने का आदेश दिया है।
  2. दिल्ली पुलिस रेलवे स्टेशन पर अनाउंसमेंट सिस्टम की खामियों की जांच करेगी।
  3. दिल्ली NCR के ज्यादातर TT को नई दिल्ली स्टेशन बुलाया गया है। इन्हें प्लेटफॉर्म पर व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
  4. रेलवे ने प्रयागराज के लिए 4 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इनमें 3 नई दिल्ली से जबकि एक आनंद विहार टर्मिनल से होकर जाएगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. महाकुंभ: भगदड़ रोकने के लिए पुलिस ने ह्यूमन चेन बनाई; संगम स्टेशन 26 फरवरी तक बंद

पुलिसकर्मी चेन बनाकर भीड़ के आगे चले। इससे भीड़ धीरे-धीरे आगे बढ़ी।

महाकुंभ में रविवार को जबरदस्त भीड़ रही। प्रयागराज जंक्शन यात्रियों से फुल हो गया। रात 8.20 बजे अनाउंस किया गया कि अभी एक घंटे स्टेशन न आएं। वहीं, संगम रेलवे स्टेशन 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया। भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए पुलिसकर्मी चेन बनाकर भीड़ के आगे चले।

CM योगी भी प्रयागराज में थे: CM योगी भी रविवार को महाकुंभ में थे। उन्होंने हेलिकॉप्टर से शहर और मेला क्षेत्र का जायजा लिया। लोगों से अपील की कि गाड़ी सड़क पर नहीं, पार्किंग में ही खड़ी करें। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान ने संगम में डुबकी लगाई। रविवार को 1.49 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। 13 जनवरी से अब तक 52.96 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. दिल्ली के नए CM का नाम 19 फरवरी को तय होगा, भाजपा ने विधायक दल की बैठक बुलाई

दिल्ली में BJP विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को होगी, जिसमें CM का नाम तय होगा। पहले यह मीटिंग 17 फरवरी को होनी थी। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीती हैं और 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। नई सरकार 20 फरवरी को शपथ ले सकती है।

जीते हुए MLAs में से ही CM चुना जाएगा: पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा। विधायक दल की बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा हो सकती है। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पूरी कैबिनेट समेत पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। भाजपा और NDA शासित 21 राज्यों के CM और डिप्टी CM भी आएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. IPL का पहला मैच 22 मार्च को बेंगलुरु-कोलकाता के बीच, 65 दिन में 74 मुकाबले होंगे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का शेड्यूल जारी हो चुका है। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता में 22 मार्च को होगा। दूसरा बड़ा मुकाबला 23 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। 65 दिन में 74 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 25 मई को कोलकाता में होगा।

13 वेन्यू पर 10 टीमों के मुकाबले

  • अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, मुल्लापुर (मोहाली), दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, हैदराबाद 10 टीमों के होम ग्राउंड हैं। इनके अलावा गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और धर्मशाला यानी कुल 13 वेन्यू पर मैच खेले जाएंगे।
  • टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच 13 वेन्यू पर 65 दिनों में 74 मैच होने हैं।
  • गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स (RR) का दूसरा होमग्राउंड है, यहां टीम के 2 मैच होंगे। टीम 26 मार्च को कोलकाता और 30 मार्च को चेन्नई से यहां भिड़ेगी।
  • धर्मशाला पंजाब किंग्स (PBKS) का दूसरा होम ग्राउंड है। यहां टीम के 3 मैच होंगे।
  • विशाखापट्टनम दिल्ली कैपिटल्स (DC) का दूसरा होमग्राउंड है। यहां टीम 2 मैच खेलेगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. 112 अवैध अप्रवासी भारतीय US से लौटे, अब तक 337 भारतीयों को अमेरिका से भेजा जा चुका

अमेरिकी विमान रात 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।

अमेरिका से 112 अवैध अप्रवासी भारतीयों का तीसरा बैच अमृतसर पहुंचा। इनमें हरियाणा के 44 और पंजाब के 33 लोग शामिल हैं। एक दिन पहले ही 116 अवैध अप्रवासी भारतीय आए थे, जिनमें सिर्फ पुरुषों को हथकड़ी और बेड़ी पहनाई गई थी। अब तक 332 भारतीयों को अमेरिका से वापस भेजा जा चुका है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. ‘भारत-टेक्स 2025’ में PM मोदी का संबोधन, बोले- टेक्सटाइटल एक्सपोर्ट ₹3 लाख करोड़ पहुंचा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत टेक्स 2025’ को संबोधित किया। कहा-

QuoteImage

आज हम दुनिया के छठे सबसे बड़े टेक्सटाइटल और अपैरल्स एक्सपोर्टर हैं। हमारा टेक्सटाइटल एक्सपोर्ट 3 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। इसे 2030 तक ₹9 लाख करोड़ पहुंचाने का टारगेट है।​​​​​​

QuoteImage

17 फरवरी तक चलेगा ‘भारत टेक्स 2025’: ग्लोबल टेक्सटाइल इवेंट ‘भारत टेक्स 2025’ दिल्ली में 12 से 17 फरवरी तक दो वेन्यू पर हो रहा है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में यह 12 फरवरी से 15 फरवरी तक हुआ। वहीं दिल्ली के भारत मंडपम में इवेंट 14 फरवरी को शुरू हुआ, जो 17 फरवरी तक चलेगा। इवेंट में 5,000 से अधिक एग्जिबिटर्स और 120 से ज्यादा देशों के रिप्रेजेंटेटिव हिस्सा ले रहे हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. मस्क ने भारतीय चुनाव में अमेरिकी फंडिंग रोकी; वोटर्स की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए ₹182 करोड़ मिलते थे मस्क के नेतृत्व वाले डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) ने भारतीय चुनाव में दी जाने वाली अमेरिकी फंडिंग रोक दी है। भारत के चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 182 करोड़ रुपए की फंडिंग मिलती थी। मस्क के डिपार्टमेंट ने 4200 करोड़ रुपए के 15 प्रोग्राम्स की फंडिंग रद्द की है। इसी में भारत को दी जाने वाली फंडिंग भी शामिल है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. कॉन्ट्रोवर्सी: कांग्रेस सांसद की विदेशी पत्नी का ISI कनेक्शन: गोगोई बोले- भाजपा बदनाम कर रही, कार्रवाई करेंगे; हिमंता बोले- असम सरकार लीगल एक्शन लेगी (पढ़ें पूरी खबर)
  2. पॉलिटिक्स: कर्नाटक कांग्रेस में घमासान: शिवकुमार को प्रदेश अध्यक्ष से हटाने की मांग; साल के आखिर में CM बनाए जा सकते हैं (पढ़ें पूरी खबर)
  3. पॉलिटिक्स: तेलंगाना CM बोले- मोदी जन्म से OBC नहीं: भाजपा विधायक ने कहा- रेवंत रेड्डी वही बोलते हैं, जो राहुल गांधी कहते हैं (पढ़ें पूरी खबर)
  4. क्राइम: आंध्र प्रदेश में मां ने बेटे की हत्या की: शव के 5 टुकड़े कर नहर में फेंका; बेटे ने मौसी से रेप की कोशिश की थी (पढ़ें पूरी खबर)
  5. इंटरनेशनल: पाकिस्तान में फंसे 15 हजार अफगानी नागरिक: ट्रम्प ने अमेरिका आने पर रोक लगाई, बाइडेन ने शरण देने का वादा किया था (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

जज ने चोरी करने ‎वालों को कार धोने की सजा दी‎

अमेरिका के मिशिगन स्टेट के एक जज ने वॉलमार्ट ‎से चोरी करने वालों को मुफ्त में कार धोने की सजा सुनाई। जज जेफ्री‎ क्लोथियर का मानना है कि इस सजा के बाद लोग स्टोर से‎ चोरी करने से बचेंगे। अगर कोई परिचित आपको कार धोते‎ हुए देखेंगे, तो यह शर्मिंदगी भरा होगा। वॉलमार्ट ने भी कार धोने के लिए पानी और जरूरी चीजें मुहैया कराने की बात कही है।

NEWS4SOCIALकी एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

कन्या राशि वालों की नौकरी में तरक्की की संभावना है। तुला राशि वालों को तनाव से राहत मिलेगी। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक NEWS4SOCIALऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising