Advertising

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: अरब सागर में युद्धपोत तैनात, युद्धाभ्यास; पहलगाम हमले पर सुप्रीम कोर्ट बोला- ऐसी अर्जियां मत लाइए; आज PM केरल-आंध्र प्रदेश जाएंगे

6
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:  अरब सागर में युद्धपोत तैनात, युद्धाभ्यास; पहलगाम हमले पर सुप्रीम कोर्ट बोला- ऐसी अर्जियां मत लाइए; आज PM केरल-आंध्र प्रदेश जाएंगे

Advertising

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: अरब सागर में युद्धपोत तैनात, युद्धाभ्यास; पहलगाम हमले पर सुप्रीम कोर्ट बोला- ऐसी अर्जियां मत लाइए; आज PM केरल-आंध्र प्रदेश जाएंगे

Advertising

Advertising
  • Hindi News
  • National
  • NEWS 4 SOCIALMorning News Brief; India Pakistan War | INS Surat Gujarat Port

2 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

Advertising

Advertising

कल की बड़ी खबर पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की रही। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने योग गुरु रामदेव को फटकार लगाई।

सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

Advertising

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. PM मोदी केरल के विझिंगम में देश के पहले सेमी ऑटोमेटिक ट्रांसशिपमेंट पोर्ट का इनॉगरेशन करेंगे। इसके बाद आंध्र प्रदेश के अमरावती में 43 हजार करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे।
  2. कांग्रेस के दिल्ली हेडक्वार्टर में शाम 4 बजे पार्टी की वर्किंग कमेटी की मीटिंग होगी। जातिगत जनगणना के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

📰 कल की बड़ी खबरें…

Advertising

1. INS सूरत गुजरात के पोर्ट पर तैनात, अरब सागर में एंटी शिप-एंटी एयरक्राफ्ट युद्धाभ्यास

INS सूरत पहली बार सूरत पहुंचा है।

इंडियन नेवी के जंगी जहाज INS सूरत को पहली बार सूरत के हजीरा पोर्ट पर तैनात किया गया है। नेवी ने अपने सभी वॉरशिप को अलर्ट पर रखा है। अरब सागर में एंटी शिप और एंटी एयरक्राफ्ट फायरिंग की प्रैक्टिस की गई। गुजरात के नजदीक कोस्ट गार्ड को भी अलर्ट पर रखा गया है।

अहम अपडेट्स…

  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से फोन पर बात की। हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है।
  2. पाकिस्तान ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर चौकियों पर अपने झंडे फिर लगा दिए हैं। एक दिन पहले पाक ने चौकियों से झंडे हटा दिए थे। इस बीच खबर है कि पाकिस्तान ने अमेरिका से मदद मांगी है।
  3. भारत-पाक सीमा के फॉरवर्ड पोस्ट्स पर पाकिस्तान ने सेना तैनात कर दी है। इसमें चीन से मिली तोपें भी शामिल हैं।
  4. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका से अपील की है कि वह भारत पर जिम्मेदारी से पेश आने और बयानबाजी कम करने का दबाव बनाए।

पढ़ें पूरी खबर…

2. ले. नरवाल की पत्नी बोलीं- कश्मीरियों-मुस्लिमों के खिलाफ न जाएं, जिन्होंने लोगों को मारा, उन्हें सजा मिले

पहली फुटेज में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी। दूसरी फोटो 22 अप्रैल की है, जब पहलगाम में आतंकियों ने उनके सामने पति की हत्या कर दी थी।

पहलगाम हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने कहा, ‘घटना के बाद लोग जिस तरह से मुस्लिम और कश्मीरियों के खिलाफ बोल रहे हैं, वो नहीं होना चाहिए। जिन लोगों ने गलत किया है उनको सजा मिलनी चाहिए। हमें सिर्फ शांति और न्याय चाहिए।’

8 दिन में साथ छूट गया: पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी। लेफ्टिनेंट विनय को पत्नी हिमांशी के सामने ही गोली मारी गई थी। विनय और हिमांशी की शादी 16 अप्रैल को हुई थी। विनय तीन साल पहले नेवी में भर्ती हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…

3. पहलगाम हमले की न्यायिक जांच से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की न्यायिक जांच का आदेश देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा-

यह संवेदनशील समय है। पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। क्या आप सिक्योरिटी फोर्स का मनोबल गिराना चाहते हैं। ऐसी याचिकाएं कोर्ट में मत लाइए।

QuoteImage

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, ‘ऐसी जनहित याचिकाएं दायर करने से पहले जिम्मेदारी से काम लें। देश के प्रति भी आपका कुछ कर्तव्य है। आप रिटायर्ड जज से जांच करने के लिए कह रहे हैं। हम जांच (आतंकी हमले) के एक्सपर्ट कब से बन गए। हमारा काम केवल फैसला सुनाना है।’ पढ़ें पूरी खबर…

4. मई से हुए 5 बड़े बदलाव: कॉमर्शियल सिलेंडर ₹17 तक सस्ता; वेटिंग टिकट पर स्लीपर-एसी कोच में सफर नहीं कर सकेंगे

  1. 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹17 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹14.50 घटकर ₹1747 हो गई।
  2. फ्री मंथली लिमिट समाप्त होने के बाद, ग्राहकों को अब ATM पर प्रति लेनदेन ₹23 का भुगतान करना होगा। पहले 21 रुपए चार्ज लगता था।
  3. रेलवे काउंटर से बुक किए गए वेटिंग लिस्ट टिकट वाले यात्रियों को अब स्लीपर या AC कोच में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। वे अब केवल जनरल कोच में ही यात्रा कर सकेंगे।
  4. 26 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) का विलय होगा। इस विलय से RRBs की कुल संख्या 43 से घटकर 28 रह जाने की उम्मीद है।

पढ़ें पूरी खबर…

5. अजमेर के होटल में आग; 4 लोगों की मौत, 3 एक ही परिवार के

अजमेर के होटल में आग लगने के बाद रेस्क्यू टीम ने बच्चे को हॉस्पिटल पहुंचाया।

राजस्थान के अजमेर में एक होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें गुजरात के दंपती और उनका डेढ़ साल का बेटा शामिल है। वहीं, एक युवक आग से बचने के लिए होटल की चौथी मंजिल से कूद गया। 15 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

मां ने मासूम को खिड़की से फेंका: तेजी से फैलती आग की चपेट में एक अन्य बच्चा भी आ गया था। मां ने उसे उठाकर खिड़की से नीचे फेंक दिया। आग पर काबू पाने में करीब साढ़े तीन घंटे लगे। चार लोगों की हालत गंभीर है। पढ़ें पूरी खबर…

6. शरबत जिहाद केस: हाईकोर्ट बोला- रामदेव किसी के काबू में नहीं, योग गुरु ने कोर्ट की रोक के बावजूद वीडियो जारी किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने योग गुरु रामदेव के नए वीडियो को लेकर सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा-

QuoteImage

रामदेव किसी के नियंत्रण में नहीं हैं। वे अपनी ही दुनिया में जीते हैं। हम उनके खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी करेंगे। हम उन्हें यहां बुला रहे हैं।

QuoteImage

क्या है पूरा मामला: रामदेव ने 3 अप्रैल को बिना नाम लिए हमदर्द कंपनी की रूह अफजा पर ‘शरबत जिहाद’ का आरोप लगाया था। कोर्ट ने इससे जुड़े वीडियो सभी प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा था। रामदेव ने फिर से ऐसा वीडियो पोस्ट किया। जिसमें हमदर्द के खिलाफ टिप्पणी की गई है। ये नया वीडियो कब आया, इसकी जानकारी नहीं मिली है। मामले में आज सुनवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर…

7. IPL-2025: राजस्थान प्लेऑफ रेस से बाहर; मुंबई ने 100 रन से हराया, लगातार छठा मैच जीता

जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए।

राजस्थान रॉयल्स IPL 2025 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। मुंबई ने 20 ओवर में दो विकेट पर 217 रन बनाए। 218 रन का टारगेट चेज कर रही राजस्थान की टीम 16.1 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। यह मुंबई की लगातार छठी जीत है। इसी के साथ मुंबई पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है।

मैच के हाईलाइट्स: मुंबई से सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पंड्या 48-48 रन बनाकर नाबाद रहे। ओपनर रायन रिकेलटन ने 61 और रोहित शर्मा ने 53 रन बनाए। राजस्थान से रियान पराग और महीश तीक्षणा को एक-एक विकेट मिला। राजस्थान का कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। मुंबई से ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह को 2 विकेट मिले। पढ़ें पूरी खबर…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. पॉलिटिक्स: धर्मेंद्र प्रधान बोले- राहुल गांधी को सीरियस मत लो: उन्हें सर्वे और सस्पेंस का अंतर नहीं पता; खड़गे बोले- जाति जनगणना के लिए समयसीमा तय हो (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: अप्रैल में रिकॉर्ड ₹2.37 लाख करोड़ का GST कलेक्शन: सालाना आधार पर 12.6% बढ़ा, अप्रैल 2024 में ₹2.10 लाख करोड़ रहा (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: 26/11 मुंबई हमला मामला: NIA को तहव्वुर राणा के वॉयस और हैंडराइटिंग सैंपल लेने की इजाजत मिली, दिल्ली कोर्ट का फैसला (पढ़ें पूरी खबर)
  4. बिजनेस: जोमैटो ने 15 मिनट में डिलीवरी सर्विस बंद की: 4 महीने पहले लॉन्च की थी; अब ब्लिंकिट के बिस्ट्रो पर फोकस कर रही कंपनी (पढ़ें पूरी खबर)
  5. बिजनेस: अडाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 11 गुना बढ़ा: चौथी तिमाही में ये ₹4,015 करोड़ रहा, ₹1.30 डिविडेंड देगी कंपनी (पढ़ें पूरी खबर)
  6. बिजनेस: हर शेयर पर 7 रुपए डिविडेंड देगी अडाणी पोर्ट्स:चौथी तिमाही में मुनाफा 48% बढ़कर ₹3014 करोड़ पहुंचा, कमाई 22% बढ़कर ₹8,770 करोड़ (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: ट्रम्प-जेलेंस्की में बहस के दो महीने बाद मिनरल डील: यूक्रेन को जंग में 350 बिलियन डॉलर की मदद दी; अब अमेरिका को दुर्लभ खनिज मिलेंगे (पढ़ें पूरी खबर)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

बारात लेकर अस्पताल पहुंचा दूल्हा, 7 फेरे लिए

दुल्हन चलने-फिरने की स्थिति में नहीं थी। ऐसे में दूल्हे ने उसे गोद में उठाकर फेरे लिए।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक शख्स ने अस्पताल में शादी रचाई। आदित्य सिंह की मंगेतर नंदिनी 7 दिन से अस्पताल में एडमिट थीं। डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी थी। लेकिन शादी का अगला शुभ मुहूर्त 2 साल बाद था। इस कारण दोनों परिवारों ने अस्पताल में ही शादी कराने का निर्णय लिया। पढ़ें पूरी खबर…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 NEWS4SOCIALकी एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. पूरे बेड़े के साथ प्रैक्टिस करने अरब सागर में निकला INS विक्रांत, कैसे ब्लॉक कर सकता है पाकिस्तान का रास्ता
  2. कश्मीर में आतंकियों को सैलरी-प्रमोशन भी, ये है टेररिज्म इंडस्ट्री: पहलगाम वाले 14 में से 12 आर्टिकल-370 हटने के बाद बने आतंकी
  3. मैं कश्मीर हूं-3: जिन्ना को कश्मीर आने से रोका, फिर हुआ नरसंहार: लाहौर तक पहुंची भारतीय सेना, क्या नेहरू की गलती से बना PoK; क्या इतिहास दोहराना अब संभव
  4. परेश रावल का यूरिन पीने का नुस्खा कितना कारगर?: डॉक्टर ने दी चेतावनी, यूरिन पीना खतरनाक, किडनी-लिवर हो सकते हैं डैमेज
  5. ब्लैकबोर्ड- कश्मीरी पंडितों के बाद अब सिखों का पलायन: 36 सिखों का नरसंहार, बम-ग्रेनेड झेल लिए; अब गांव जाने के लिए चाहिए पुलिस की इजाजत
  6. जातिगत जनगणना के पीछे क्या है सियासी गणित: जो कांग्रेस के एजेंडे में था, अचानक BJP क्यों हुई तैयार; 10 जरूरी सवालों के जवाब
  7. स्पॉटलाइट- पहलगाम के बीच अचानक जाति-गणना क्यों लाई सरकार: 94 साल बाद ऐतिहासिक फैसला, इससे क्या हासिल होगा
  8. पेरेंटिंग- 14 महीने की बेटी मोबाइल बिना खाना नहीं खाती: इस आदत को कैसे करें कंट्रोल, पेरेंटिंग साइकोलॉजिस्ट के 5 जरूरी सुझाव
  9. पहलगाम हमले की न्यायिक जांच से सुप्रीम कोर्ट का इनकार: याचिकाकर्ता को फटकार; कहा- सुरक्षाबलों का मनोबल गिराना चाहते हैं क्या, ऐसी अर्जियां मत लाइए
  10. चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री के पट खुले, श्रद्धालु बोले- आने में डर लगा:लोगों में पहलगाम हमले का गुस्सा, साधु बोले- मोदीजी पाकिस्तान पर हमला करें
  11. बुक रिव्यू- अमीर होना आपका अधिकार है: ये किस्मत नहीं, सोच की बात, सोच बदलिए, दौलत खुद-ब-खुद आपका दरवाजा खटखटाएगी

🌍 करेंट अफेयर्स

⏳आज के दिन का इतिहास

🌦️ मौसम का मिजाज

कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कन्या राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक NEWS4SOCIALऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising