मैंगो जत्रा में 90 हजार दर्जन हापुस आमों की बिक्री: इंदौरवासियों ने परिवार के साथ लिया आनंद; वन विभाग को सौंपेंगे आम की गुठलियां – Indore News h3>
इंदौर के ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआं पर चल रहे मराठी सोशल ग्रुप के सालाना आयोजन ‘मैंगो जत्रा’ का समापन रविवार रात को होगा। तीन दिनों में शाम 5 बजे तक करीब 90 हजार दर्जन से अधिक हापुस आम स्वाद के शौकीनों ने खरीदे। रविवार को बड़ी संख्या में लोग
.
संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि इंदौर की स्वाद प्रेमी जनता ने जिओ टैग की विश्वसनीयता पर भरपूर भरोसा जताया और उत्साहपूर्वक प्रतिसाद दिया। तीसरे दिन भी रत्नागिरी और देवगढ़ के आम खरीदने के लिए स्वाद प्रेमी सुबह 7 बजे से ही मैंगो जत्रा में पहुंचने लगे थे। मैंगो जत्रा में कुल 90 हजार दर्जन आम इंदौरवासियों ने खरीदे, वहीं लगभग 7,500 से अधिक आम कार्यक्रम स्थल पर बने विशेष स्टॉल पर ही चखे गए।
करीब इतनी ही संख्या में आम की गुठलियां और लगभग 270 आमों के छिलकों का गीला कचरा एकत्र किया गया। इस वर्ष भी संस्था द्वारा इन गुठलियों को वन विभाग को सौंपा जाएगा और गीला कचरा नगर निगम को खाद निर्माण के लिए दिया जाएगा। सुबह 9 बजे से देर शाम तक लोगों ने मैंगो जत्रा में जमकर आमों की खरीदी की और पूरे परिवार के साथ फूड जोन का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला, पार्षद सुरेश टाकलकर और पार्षद गजानंद गावड़े भी उपस्थित रहे और हापुस आम का स्वाद लिया।
मैंगो जत्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
मैंगो जत्रा में आम से बने उत्पादों की बम्पर बिक्री
तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि मैंगो जत्रा में आम से बने उत्पादों की बिक्री भी खूब हुई। जिनमें आम से बना पल्प, आम का मावा, आम का पापड़, आचार, अमचूर, मुरब्बा, कोकम, शरबत आदि की भी खूब बिक्री हुई। आयोजन स्थल पर आम खाने के लिए विशेष स्टॉल लगाया था। जिस पर भी स्वाद प्रेमियों ने आम खूब खरीदे। स्वाद प्रेमियों ने फूड स्टॉल पर भी जायको का स्वाद लिया।
दर्शन जागीरदार, हर्षवर्धन लिखिते ने बताया कि रोजमर्रा के आइटम्स जैसे सुपारी चूर्ण, अचार, शर्बत, हर्बल औषधि, किचन वेयर, हर्बल पेस्ट कंट्रोल, कटलरी समान को भी खरीदा।
लोगों ने जमकर हापुस आम की खरीदी की।