मुहर्रम पर आज जगह-जगह निकलेगा ताजिया जुलूस

4
मुहर्रम पर आज जगह-जगह निकलेगा ताजिया जुलूस
Advertising
Advertising

मुहर्रम पर आज जगह-जगह निकलेगा ताजिया जुलूस

-शहर समेत जिले भर के विभिन्न जगहों से ताजिया जुलूस निकालने की तैयारी
-जुलूस पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी से नजर रखी जायेगी

Advertising

आरा, निज प्रतिनिधि।

मुहर्रम के मौके पर जिले में बुधवार को ताजिया जुलूस निकाला जायेगा। शहर समेत जिले भर के विभिन्न जगहों से ताजिया जुलूस निकलेगा। जुलूस को ले जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किया है। मुहर्रम समिति को लाइसेंस भी जारी किया गया है। रूट चार्ट भी चिह्नित किये गये हैं। अतिसंवेदनशील स्थलों को चिह्नित किया गया है। इन जगहों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। डीएम राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार ने अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने का आदेश जारी किया है। जुलूस पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी से नजर रखी जायेगी।

Advertising

सहार : गूंजेगी या हसन या हुसैन की सदाएं, प्रशासन मुस्तैद

मुहर्रम की दसवीं को कर्बला के मैदान में हुई जंग की याद में मनाये जाने वाले गम और मातम के त्योहार को परंपरागत तरीके से मनाये जाने की तैयारियां अकीदतमंदों ने पूरी कर ली है। मंगलवार को चौकी या छोटी ताजिया को लेकर सहार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जुलूस निकाला गया। वहीं बुधवार को आशूरा यानि दसवीं मोहर्रमूल हराम के दिन ताजिया जुलूस के मिलान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ी नुमाइशी खेल का प्रदर्शन करते हैं। मंगलवार को सहार प्रखंड के सहार, आबगिला, पेऊर, छतरपुरा, गुलजारपुर, मिश्रीचक, एकवारी, नाढी, गंज और कैलोडीहरी से छोटी ताजिया या चौकी जुलूस निकाला गया। विभिन्न चौक-चौराहा होते हुए वापस इमामबाड़ा चौक पर लौटा।

पीरो : नगर परिषद क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च

Advertising

नगर परिषद क्षेत्र के 26 वार्डों में मुहर्रम की पूर्व संध्या पर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में एसडीओ अनील कुमार और एसडीपीओ राहुल सिंह दल-बल के साथ शामिल हुए। खास तौर पर मिल्की, भागलपुर, पीरो गांव, नवीनगर और इब्राहिमपुर के विभिन्न इलाकों में अफसरों की टीम ने भ्रमण किया। इस दौरान आपसी सौहार्द और सद्भाव के तहत पर्व मनाये जाने की अपील की। पीरो सर्किल के इंस्पेक्टर गौतम कुमार और पीरो थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के अलावा बीडीओ सुनील कुमार गौतम, कार्यपालक पदाधिकारी राजू रंजन और लखेन्द्र कुमार भी शामिल थे। इधर, गड़हनी बाजार पर चरपोखरी व गड़हनी पुलिस के जवानों के साथ संयुक्त फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में दोनों थाने के पुलिस बल शामिल रहे।

शाहपुर : शांति व सद्भावना के लिए फ्लैग मार्च

मुहर्रम पर शांति व सदभावना कायम रखने को ले पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने शाहपुर बाजार, रानीसागर बाजार सहित अन्य जगहों पर सर्किल इंस्पेक्टर रामानंद मंडल के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। मौके पर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, एसआई अंकित कुमार सहित कई अधिकारी शामिल थे।

Advertising

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising