मुजफ्फरपुर में फाइनेंस कर्मी का अपहरण: पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद, 20 लाख की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार – Muzaffarpur News

3
मुजफ्फरपुर में फाइनेंस कर्मी का अपहरण:  पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद, 20 लाख की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार – Muzaffarpur News
Advertising
Advertising

मुजफ्फरपुर में फाइनेंस कर्मी का अपहरण: पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद, 20 लाख की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार – Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र से एक फाइनेंस कर्मी की सकुशल बरामदगी की गई है। पूर्वी चंपारण के केसरिया के मठिया गांव निवासी सोनू कुमार का 9 मई को अपहरण कर लिया गया था।

Advertising

.

सोनू कुमार एक निजी कंपनी में फाइनेंस का काम करते हैं और वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र की आईजी कॉलोनी में रहते हैं। वह गाड़ियों की खरीद-बिक्री का भी काम करते हैं। कल्लू मिस्त्री ने गाड़ी दिखाने के बहाने उन्हें मड़वन बुलाया। वहां पहले से मौजूद अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया।

Advertising

पत्नी को फोन कर मांगे थे 20 लाख रुपए

अपहरणकर्ताओं ने सोनू की पत्नी को फोन कर 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी। परिजनों की विनती के बावजूद अपहरणकर्ता अपनी बात पर अड़े रहे। सोमवार को उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सोनू के भाई रत्नेश कुमार ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी गणेश राय को गिरफ्तार कर लिया। कच्ची पक्की से सोनू को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई कर रही है।

Advertising

9 मई की सुबह 8 बजे हुआ था अपहरण

अपहृत सोनू ने बताया कि 9 मई सुबह 8 बजे उसका अपहरण हुआ था। उसके साथ कई बार मारपीट किया गया। समय समय पर उसका जगह बदला जा रहा था। खाने के लिए खाना दिया जाता था। अपराधियों ने उनके साथ काफी बर्बरता किया है। अपहरण के समय लखींद्र राय, गणेश राय समेत पांच लोग थे। बाकी को वो नाम से नहीं पहचानता है।

अपहरण करने के बाद उसको माधोपुर सुस्ता ले गए। दो घंटा तक गणेश यादव के घर पर रखा गया। उसके बाद बार बार जगह बदला जाता था। देर रात होने के बाद एक कमरा में बंद कर दिया जाता था। पत्नी से 18 लाख दस हजार का डिमांड किया गया। पत्नी को बोला गया कि पैसा नहीं मिलेगा, तो सोनू का हत्या कर देंगे। बच्चों को उठा लेंगे। आज हमको लखींद्र राय बाइक से लाकर कच्ची पक्की में छोड़ दिया। उसके बाद पुलिस आकर मुझे बरामद की।

Advertising

आईओ NEWS4SOCIALमिश्रा ने बताया कि एक व्यक्ति का अपहरण हुआ था। फिरौती के रूप में बीस लाख का डिमांड किया गया था। अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया गया है। एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। गिरफ्तार आरोपी गणेश यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

आरोपी ने क्या कहा?

आरोपी लखींद्र राय ने बताया कि सोनू ट्रक खरीद बिक्री का भी काम करता है। 2019 में एक ट्रक खरीद था। जिसका पैसा बकाया था। हम बार बार सोनू से अपना पैसा मांगने थे, लेकिन सोनू पैसा नहीं दे रहा था। जिस कारण अपना पैसा वसूलने के लिए उसको अपने घर पर रखे हुए थे। अपहरण का आरोप गलत है। सोनू अगस्त 2023 में भी हम पर झूठा केस किया था।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising