मुजफ्फरनगर में धरने पर बैठे किसान नेता राकेश टिकैत: पंजाब के रिटायर्ड फौजी की कंबाइन पकड़ने पर भाकियू के कार्यकर्ताओं में आक्रोश – Muzaffarnagar News

68
मुजफ्फरनगर में धरने पर बैठे किसान नेता राकेश टिकैत:  पंजाब के रिटायर्ड फौजी की कंबाइन पकड़ने पर भाकियू के कार्यकर्ताओं में आक्रोश – Muzaffarnagar News

मुजफ्फरनगर में धरने पर बैठे किसान नेता राकेश टिकैत: पंजाब के रिटायर्ड फौजी की कंबाइन पकड़ने पर भाकियू के कार्यकर्ताओं में आक्रोश – Muzaffarnagar News

वरुण शर्मा | मुजफ्फरनगर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर में धरने पर बैठे किसान नेता राकेश टिकैत।

मुजफ्फरनगर में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद की है। इस बार मामला पंजाब के होशियारपुर से आई एक कंबाइन मशीन (गेहूं काटने की मशीन) को सैल्स टैक्स विभाग द्वारा जब्त किए जाने का है। इस घटना से नाराज किसानों ने भोपा रोड बाईपास पर रात को ही धरना शुरू कर दिया। जहां बीकेयू के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगता जा रहा है।

अधिकारियों ने लूट का टेंडर लिया

धरनारत राकेश टिकैत ने अधिकारियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि ‘क्या अधिकारियों ने लूट का टेंडर कर लिया है?’ टिकैत ने बताया कि यह कंबाइन मशीन एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी जिंदगी भर की कमाई से खरीदी थी। इसके लिए 3 लाख रुपए का टैक्स भी चुकाया गया था। इसके बावजूद, मशीन को जब्त कर लिया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘कंबाइन को तो अधिकारी ऐसे लूटते हैं, जैसे इससे अफीम की खेती हो रही हो।’

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में धरना।

किसानों की मेहनत और संसाधनों को हड़पने की साजिश

राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि सरकार ने इस तरह के इतने कानून बना रखे हैं कि यह लूट का धंधा बन गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और संसाधनों को इस तरह से हड़पने की साजिश चल रही है।

किसानों की समस्या के साथ-साथ टिकैत ने क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘ये पूरा इलाका तबाह हो चुका है। देशभर का कचरा मुजफ्फरनगर में आ रहा है। क्या इसे कचरा डंपिंग यार्ड बना दिया गया है?’

उन्होंने सवाल किया कि एनसीआर में 10 साल पुराना ट्रैक्टर या 5 साल पुरानी गाड़ी नहीं चल सकती। लेकिन दिल्ली का कचरा यहां जलाने की इजाजत क्यों है? राकेश टिकैत ने इसे अन्याय करार देते हुए कहा कि पहले इस कचरे के खेल को बंद करना चाहिए।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों के साथ धरने पर बैठे।

जनता से अपील

राकेश टिकैत ने अपने संबोधन में जनता से जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक लोग खुद अपनी हक की लड़ाई के लिए आगे नहीं आएंगे। तब तक यह अन्याय चलता रहेगा। टिकैत ने किसानों और आम नागरिकों से एकजुट होकर इस तरह की नीतियों और कार्रवाइयों का विरोध करने का आह्वान किया।

धरने में बढ़ा तनाव

भोपा रोड बाईपास पर शुरू हुआ यह धरना धीरे-धीरे तनाव का रूप ले रहा है। बीकेयू कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। माहौल गरमाने के आसार दिख रहे हैं। टिकैत के नेतृत्व में किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। सैल्स टैक्स विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News