मिशन 2024 के लिए बीजेपी का नया गेमप्लान, सभी सांसद-विधायक को मिला राम मंदिर का यह काम

8
मिशन 2024 के लिए बीजेपी का नया गेमप्लान, सभी सांसद-विधायक को मिला राम मंदिर का यह काम

मिशन 2024 के लिए बीजेपी का नया गेमप्लान, सभी सांसद-विधायक को मिला राम मंदिर का यह काम

ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां तेज कर दी है। बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए पार्टी की पैनी नजर है। अयोध्या में राम मंदिर भाजपा के एजेंडे में शुरू से रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी पार्टी इस मुद्दे पर वोट बटोरने के मूड में है। पार्टी 24 जनवरी से 24 मार्च के बीच हरेक प्रखंड और पंचायत से लोगों को अयोध्या ले जाकर रामलला के दर्शन कराएगी। पार्टी विधायकों, सांसदों को इसका लक्ष्य भी दे दिया गया है। रामलला के दर्शन का खर्च पार्टी उठाएगी।

पार्टी की ओर से इसके लिए क्षेत्रवार ट्रेनों की बुकिंग की जाएगी। ठहरने और भोजन का इंतजाम भी मुफ्त रहेगा। इसके लिए अयोध्या में टेंट सिटी बनाई गई है।  मिशन 2024 के लिए 22 और 23 दिसंबर को दिल्ली बैठक में आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इसमें सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रभारी शामिल होंगे। बिहार सहित अन्य राज्यों में सहयोगी दलों के साथ तालमेल पर भी बैठक में चर्चा होगी।

दिल्ली बैठक के बाद वार रूम, सोशल मीडिया, प्रचार सेल आदि बनाने का काम भी तेज होगा। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में जीत के बाद बिहार भाजपा के हौसले बुलंद हैं। राज्य में विपक्षी इंडिया गठबंधन की तैयारी को देखते हुए भाजपा आक्रामक तैयारी के मूड में है। भाजपाई विपक्ष के हर वार पर तेजी से पलटवार कर रहे हैं। संसद में सुरक्षा चूक का मुद्दा और उपराष्ट्रपति के अपमान पर भाजपा आक्रामक रवैया अपना रही है। सांसदों के निलंबन मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के शुक्रवार को प्रदर्शन से पहले भाजपा ने गुरुवार को उपराष्ट्रपति के अपमान के खिलाफ पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया।

भाजपा इसके पहले जातीय गोलबंदी तेज करते हुए पार्टी अलग-अलग जातियों को केंद्र में रखकर सम्मेलन कर चुकी है। खासकर अतिपिछड़ा वर्ग को अपने पाले में करने में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। पार्टी कर्पूरी जयंती पर भी सम्मेलन करने जा रही है। सम्मेलनों में केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी भाजपा नेता बढ़-चढ़कर शिरकत कर रहे हैं।

बीजेपी युवाओं को आकर्षित करने के लिए  युवा दिवस पर 12 जनवरी को पटना में बड़ा सम्मेलन कर रही है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा बांटे जा रहे नियुक्ति पत्र, युवाओं के लिए कौशल विकास और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के साथ केंद्र की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News