मास्टर बने कमिश्नर साहब, स्कूल में लेंगे क्लास; लड़कियों की पढ़ाई के लिए कर्मियों को दिया यह निर्देश h3>
बिहार के तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर गोपाल मीणा शिक्षक बन गए हैं। कमिश्नर साहब स्कूल जाकर बच्चों को पढ़ाएंगे। सप्ताह में 1 दिन खुद स्कूल जाएंगे जहां वह कमिश्नर नहीं बल्कि गुरुजी की भूमिका निभाएंगे। शहर के सराय सैयद अली बालिका उच्च विद्यालय को कमिश्नर ने गोद लिया है। इतना ही नहीं कमिश्नरी के साथ कर्मियों को स्कूल में पठन-पाठन ठीक करने और पढ़ाने की जिम्मेदारी उन्होंने दी है। चिट्ठी निकालकर उनकी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
देश के राष्ट्रपति रहे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है। कहा जाता है कि उन्हें राष्ट्रपति से ज्यादा शिक्षक का कहलाना अच्छा लगता था। वे मानते थे कि शिक्षक के रूप में ज्यादा प्रतिष्ठा मिलती है। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गोपाल मीणा इन दिनों उन्हीं की राह पर चल रहे हैं।
बागेश्वर बाबा के स्वागत में बीजेपी ने लगाए पोस्टर, पीएम मोदी, योगी और सुशील मोदी को बताया त्रिदेव
निभाई सामाजिक जिम्मेवारी
बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से उन्हें टीचर बनना कबूल है। वह खुद क्लास में जाकर लड़कियों को सप्ताह में 1 दिन पढ़ाएंगे। इसके लिए प्रमंडलीय आयुक्त ने स्कूल जाकर निरीक्षण किया पता। चला कि वहां शिक्षकों की कमी है। हर विषय में पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है जिसका लड़कियों की शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कमिश्नर ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझी और इग्नाइट यंग माइंड्स इनीशिएटिव के तहत स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमान अपने हाथ में थाम लिया।
Bageshwar Baba: उल्लास के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, भक्ति में झूमा पटना, धीरेंद्र शास्त्री कल से करेंगे हमुमंत कथा; देखें फोटो
उन्होंने कहा कि वह स्वयं बच्चों को पढ़ाएंगे। इसके साथ ही शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए कमिश्नर कार्यालय के साथ कर्मियों को स्कूल में पढ़ाने के लिए प्रतिनियुक्त कर दिया।बताया जाता है कि कई विषयों के जानकार हैं। शिक्षा के प्रसार को लेकर वह काफी जागरुक और उत्सुक हैं। इनके इस निर्णय से स्कूल की बच्चियों में बेहद खुशी का माहौल है।
खुद करेंगे मॉनिटरिंग
कमिश्नरी से विभिन्न विषयों में पकड़ रखने वाले कर्मियों को स्कूल में लगाया गया है। जल्द ही इसके लिए टाइम टेबल कमिश्नर साहब खुद बनाएंगे और उसकी मॉनिटरिंग करेंगे। कमिश्नर साहब ने छात्राओं के साथ फोटो खिंचवाया और उन्हें आइसक्रीम खिलाई। बच्चियां काफी खुश हुईं।
इन्हें दिया गया बच्चियों को पढ़ाने का जिम्मा
कमिश्नर साहब के आदेश पर जिन कर्मियों को शिक्षक के रूप में स्कूल मे तैनात किया गया है उनके नाम और विषय इस प्रकार हैं।
कमलदेव यादव गणित
सुबोध कुमार रसायन विज्ञान
अभिनय भौतिक विज्ञान
अजित कुमार जीव विज्ञान
अरुण कुमार जीव और रसायन विज्ञान
रोहित कुमार अर्थशास्त्र
प्रिया संस्कृत एवं अन्य विषय
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News