मालवी भाषा को बचाने की पहल: इंदौर की संस्था नवचेतना संवाद ने स्व. रमेशचंद्र तिवारी की कृति का जारी किया पोस्टर – Indore News

16
मालवी भाषा को बचाने की पहल:  इंदौर की संस्था नवचेतना संवाद ने स्व. रमेशचंद्र तिवारी की कृति का जारी किया पोस्टर – Indore News

मालवी भाषा को बचाने की पहल: इंदौर की संस्था नवचेतना संवाद ने स्व. रमेशचंद्र तिवारी की कृति का जारी किया पोस्टर – Indore News

मालवी-निमाड़ी भाषा के संरक्षण के लिए नवचेतना संवाद एक महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। संस्था पिछले एक साल से प्रतिष्ठित साहित्यकारों की कविताओं और लघुकथाओं को पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित कर रही है। इस श्रृंखला में अब तक मालव मयूर आनंद राव दुबे, भावसार बा

.

कार्यक्रम में प्रख्यात साहित्यकार स्व. रमेशचंद्र तिवारी की मालवी कृति का पोस्टर विमोचन किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. योगेंद्रनाथ शुक्ल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद एवं दयानंद विद्यालय के पूर्व प्राचार्य योगेंद्र गौतम उपस्थित रहे। लघुकथाकार सीमा व्यास ने भी पोस्टर विमोचन में सहभागिता की।

पोस्टर के साथ निर्लेश तिवारी एवं अन्य समाजजन

हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है बोली

प्रोफेसर शुक्ल ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि किसी क्षेत्र विशेष की आवाज ही बोली होती है। इस आवाज से ही व्यक्ति कहां का है, यह पहचाना जा सकता है। बोली हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है। भाषा और बोली दोनों ही एक दूसरे को समृद्ध करते हैं। अनावरण के पश्चात कृति का वाचन हुआ। मनोहर दुबे ने स्व. तिवारी के साहित्यिक जीवन की उपलब्धियों को साझा किया। काव्य गोष्ठी मे कुसुम मंडलोई, चकोर चतुर्वेदी, जयश्री व्यास अतुल त्रिवेदी” अतुल्य”, राधिका रितेश, वसुंधरा पंडित, ओमप्रकाश व्यास, मधुसूदन त्रिवेदी, अनुपमा त्रिवेदी ने मालवी मे रचना पाठ किया। इस अवसर पर अवसर पर राजेंद्र व्यास, अनिल त्रिवेदी, जयेंद्र दुबे, रवि जोशी, संतोष जोशी, संदीप दुबे, अशोक जोशी, ललित मंडलोई, प्रकाश व्यास, अरविंद जोशी, वैभव जोशी, नरेंद्र मंडलोई सुनील जोशी, पंकज उपाध्याय, सीमा दुबे , नितेश तिवारी, आयुष तिवारी, अजय दुबे, प्रतीक पुराणिक, सुधीर दुबे, केके त्रिवेदी, संतोष दुबे, मनीष व्यास, प्रफुल्ल दुबे, सुनील जोशी, मनोहर मंडलोई, प्रकाश व्यास, अजय दुबे, सुषमा दुबे, डॉ दीपा व्यास, सीमा दुबे आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।स्व. तिवारी के पुत्र निर्लेश तिवारी ने बताया कि यह कृति भोपाल में तत्कालीन राज्यपाल द्वारा सराही गई व जनजागरूकता हेतु लोक स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रदर्शनी में रखी गई थी। कार्यक्रम का संचालन अर्चना मंडलोई व मनोहर दुबे ने किया। आभार प्रदर्शन निर्लेश तिवारी ने किया।

कार्यक्रम उपस्थित रचनाकार

पोस्टर के साथ रचनाकार

मातृशक्ति भी मौजूद थी

डॉ. योगेंद्रनाथ शुक्ल और निर्लेश तिवारी के साथ समाजजन

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News