माता-पिता के सामने बेटी की चाकू मारकर हत्या: आरोपी ने भागते हुए मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर फेंका; हमले में पिता गंभीर रूप से घायल – Seoni News

54
माता-पिता के सामने बेटी की चाकू मारकर हत्या:  आरोपी ने भागते हुए मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर फेंका; हमले में पिता गंभीर रूप से घायल – Seoni News
Advertising
Advertising

माता-पिता के सामने बेटी की चाकू मारकर हत्या: आरोपी ने भागते हुए मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर फेंका; हमले में पिता गंभीर रूप से घायल – Seoni News

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।

Advertising

सिवनी में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली 11वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी। खास बात यह है कि आरोपी ने लड़की के माता-पिता के सामने ही इस वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गया।

.

Advertising

ये घटना जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के कटिया गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। 17 साल की नाबालिग खेत में मक्का तोड़ रही थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाला युवक पुरुषोत्तम ठाकुर आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

कुछ दूरी पर लड़की के माता-पिता भी काम कर रहे थे। वे आरोपी को पकड़ न सकें, इसलिए उसने भागते समय मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर मार दिया। इसके बाद मधुमक्खियों ने लड़की के पिता पर हमला कर दिया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लड़की की हत्या की खबर लगते ही ग्रामीण मौके पर इकट्‌ठा हो गए।

Advertising

मौके से मिला देसी कट्‌टा और मोबाइल कान्हीवाड़ा थाना पुलिस के मुताबिक, मौके से देसी कट्‌टा और मोबाइल मिला है। उसकी जांच की जा रही है। वहीं आरोपी पुरुषोत्तम ठाकुर की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़की पर बुरी नजर रखता था। चार दिन पहले ही लड़की की मां ने आरोपी की बहन से उसकी शिकायत की थी। माना जा रहा है कि इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी ने वारदात की।

थाना प्रभारी प्रीतम तिलगाम ने बताया कि आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने हत्या क्यों की, इस बात का पता नहीं चल पाया है।

मौके पर कार्रवाई करते पुलिस के अधिकारी।

Advertising

ये खबर भी पढ़ें –

महिला को गोली मारी, गर्दन में फंसी: सतना में पति के साथ बाजार गई थी, पड़ोसी ने किया हमला सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र की नई बस्ती में एक महिला को गोली मार दी गई। वह अपने पति के साथ सामान खरीदने बाजार गई थी। इसी दौरान उसी के मोहल्ले के रहने वाले तीन आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। गोली महिला की गर्दन में लगी और वहीं फंस गई है। परिजन महिला को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising