मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन को सुरक्षा के थे व्यापाक इंतजाम

2
मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन को सुरक्षा के थे व्यापाक इंतजाम
Advertising
Advertising

मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन को सुरक्षा के थे व्यापाक इंतजाम

Advertising

शिवहर में विजयादशमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने विभिन्न मंदिरों में पूजा की और मूर्ति विसर्जन का आयोजन किया। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। विसर्जन जुलूस में लोग…

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSun, 13 Oct 2024 06:54 PM
share Share

शिवहर। असत्य पर सत्य के विजय के प्रतीक का पर्व विजयादशमी जिले में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। दशहरा के दिन लोगों ने देकुली धाम सहित विभिन्न मंदिरो में पूजा अर्चना की। साथ ही जगह-जगह मेले लगे। दशहरा के दिन प्रतिमा विर्सजन के साथ नवरात्री का नौ दिवसीय अनुष्ठान सम्पन्न हो गया।श्रद्धालुओं ने विभिन्न नदी व सरोबरों में प्रतिमा विसर्जन किया। साथ ही शहर से लेकर गांव तक दशहरा को लेकर लगा तीन दिवसीय मेला भी सम्पन्न हो गया। मूर्ति विसर्जन को लेकर निकाले गये। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विसर्जन जूलूस में शामिल लोगों ने परम्परागत हथियारों से लैस होकर तरह- तरह के करतब एवं खेल दिखाए। मूर्ति विसर्जन के अवसर पर शांन्ति व्यवस्था को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रवंध किये गये थे। जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया था। वहीं संवेदनशील जगहों पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी कैम्प कर रहे थे।विसर्जन जुलूस निकाले जाने से पहले युवाओं ने एक-दूसरे अबीर-गुलाल व माथे पर चंदन लगाये। फिर जयकारे लगाते हुए मां की प्रतिमा के साथ सरोवरों के लिए प्रस्थान किए।

Advertising

शाम तक चलता रहा विसर्जन का दौर

पूजा समिति के लोग गाजे-बाजे के साथ नाचते-झूमते मां की प्रतिमा को सरोवरों में विसर्जित करते रहे। जिले में स्थापित मां दुर्गे की प्रतिमाओ को विभिन्न नदी एवं सरोवर में विसर्जित किया गया। दोपहर करीब एक बजे से शहर की पूजा पंडालों से प्रतिमाएं विसर्जन के लिए उठायी गयी। जो देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद दिखे। पूजा पंडालों में पहुंच समिति के पदाधिकारियों ने प्रतिमाओं को विसर्जित के लिए उठवाया।

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

Advertising

जिले में दशहरा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। जगह जगह दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। उपद्रवी तत्वों पर नजर रखने के लिए शिवहर नगर में जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे। मालुम हो कि जिले में दशहरा के अवसर पर शान्ति एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए संवेदनशील सात दर्जन से अधिक जगहो पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बलों को तैनात किया गया था।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising