मांझी MSME, ललन पंचायत- पशुपालन, गिरिराज कपड़ा, चिराग खाद्य प्रसंस्करण मंत्री; नित्यानंद, सतीश के मंत्रालय चेक करें

7
मांझी MSME, ललन पंचायत- पशुपालन, गिरिराज कपड़ा, चिराग खाद्य प्रसंस्करण मंत्री; नित्यानंद, सतीश के मंत्रालय चेक करें

मांझी MSME, ललन पंचायत- पशुपालन, गिरिराज कपड़ा, चिराग खाद्य प्रसंस्करण मंत्री; नित्यानंद, सतीश के मंत्रालय चेक करें

Modi Government Bihar Cabinet State Ministers Ministry Portfolio: नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार में बिहार से शामिल हुए चार कैबिनेट और चार राज्यमंत्रियों के बीच विभाग और मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। बिहार के पूर्व सीएम, हम नेता और गया के सांसद जीतनराम मांझी को लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (MSME) मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को दो-दो विभाग मिला है। ललन सिंह पंचायती राज के साथ-साथ मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के भी मंत्री बनाए गए हैं। मोदी की पिछली सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे भाजपा नेता और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्रालय मिला है। लोजपा-रामविलास के अध्यक्ष और हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय मिला है जो पिछली सरकार में उनके चाचा पशुपति पारस को भी मिला था।

अमित शाह के करीबी और पिछली मोदी सरकार में गृह राज्यमंत्री रहे भाजपा नेता और उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय को गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है जो वो पिछली सरकार में भी थे। 2014 में वाल्मीकि नगर से लोकसभा गए और अभी राज्यसभा के सांसद भाजपा नेता सतीश चंद्र दुबे को दो-दो विभाग मिला है। सतीश चंद्र दुबे को कोयला मंत्रालय और खनन मंत्रालय में जूनियर मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे और जेडीयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है। पहली बार सांसद बने मुजफ्फरपुर के एमपी और भाजपा के राजभूषण चौधरी को जलशक्ति मंत्रालय विभाग में राज्यमंत्री का पद मिला है।

नरेंद्र मोदी सरकार में बिहार से शामिल चार कैबिनेट और चार राज्य मंत्रियों में तीन सवर्ण, एक ओबीसी, दो अति पिछड़ा, एक दलित और एक महादलित को मंत्री पद मिला है। जातियों के स्तर पर जाकर देखें तो दो भूमिहार, एक ब्राह्मण, एक यादव, एक नाई, एक निषाद, एक पासवान और एक मुसहर को सरकार में जगह मिली है। राजपूत और कुशवाहा नेताओं को मौका नहीं मिल पाया है जबकि एनडीए के जीते सांसदों में पांच राजपूत और दो कुशवाहा शामिल हैं। 

नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद में शामिल बिहार के मंत्रियों के विभाग और मंत्रालय की लिस्ट (Narendra Modi Council of Ministers Bihar Ministers List)

जीतन राम मांझी, कैबिनेट मंत्री- लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (MSME) मंत्रालय

ललन सिंह, कैबिनेट मंत्री- पंचायती राज मंत्रालय, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

गिरिराज सिंह, कैबिनेट मंत्री- कपड़ा मंत्रालय

चिराग पासवान, कैबिनेट मंत्री-  खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय

नित्यानंद राय, राज्यमंत्री- गृह मंत्रालय

रामनाथ ठाकुर, राज्यमंत्री- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय

सतीश चंद्र दुबे, राज्यमंत्री- कोयला मंत्रालय, खनन मंत्रालय

राजभूषण चौधरी, राज्यमंत्री- जलशक्ति मंत्रालय

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News