महिला को आशीर्वाद देने मंच से उतरे नीतीश कुमार: पीठ थपथपाया, तो टीचर ने छुए पैर; मुख्यमंत्री बोले- आपका आभार प्रकट करने आया हूं – Begusarai News h3>
Advertising
‘आपने महिलाओं के उत्थान के लिए काफी काम किया। महिलाओं को आवाज दी, आरक्षण दिया, इसका काफी फायदा मिल रहा है। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है, घर से निकल रही है।’, महिला टीचर के इतना कहने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच से उतर आए और महिला की पीठ थपथपाने
.
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बेगूसराय पहुंचे। उन्होंने यमुना भगत स्टेडियम खेल गांव में नेशनल यूथ गेम के तहत चल रहे फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया तो तेघड़ा प्रखंड के पिढ़ौली गांव में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आयोजित विशेष विकास शिविर में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आयोजित महिला संवाद में हिस्सा लिया।
फुटबॉल मैच देखते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व अन्य।
102 योजनाओं का उद्घाटन, 5 का शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के 102 योजनाओं का उद्घाटन एवं पांच योजनाओं का शिलान्यास किया। शिलान्यास एवं उद्घाटन की गई योजनाओं की कुल प्राक्कलित राशि 6419 लाख है।
तेघड़ा अनुमंडल मुख्यालय में बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी के साथ 3.36 बजे पहुंचे। जहां से सड़क मार्ग से खेल गांव गए तो स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं बेगूसराय के मेयर पिंकी देवी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता एवं एमएलसी सर्वेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
यहां मुख्यमंत्री ने चल रहे फुटबॉल मैच का जायजा लिया और वहां से सड़क मार्ग से पिढ़ौली पहुंचे। यहां वे डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आयोजित विशेष विकास सिविल में शामिल हुए। उन्होंने 22 योजनाओं के 4260 लाभार्थियों के बीच विभिन्न लाभ का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति के लाभार्थियों से बातचीत भी की। इसके बाद महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों के बीच स्टार्टअप कीट, सिलाई मशीन, कपड़ा दुकान, ई-रिक्शा आदि की चाबी सौंपी।
महिला संवाद कार्यक्रम में 58.32 करोड़ के ऋण का डेमो चेक दिया
महिला संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1946 स्वयं सहायता समूह के 23 हजार 352 जीविका दीदी के बीच 58 करोड़ 32 लाख रुपए बैंक ऋण का डेमो चेक वितरण किया। इस दौरान पांच लाभार्थियों के बीच स्टार्टअप कीट, सिलाई मशीन, कपड़ा दुकान, ई-रिक्शा आदि की चाबी सौंपी। कुल 1 घंटा 7 मिनट रहने के बाद 4.43 बजे पटना के लिए रवाना हो गए।
महिला संवाद के दौरान शिक्षिका उषा कुमारी ने मुख्यमंत्री की ओर से बिहार में महिलाओं के उत्थान तथा आरक्षण के बाद बदली हालत की चर्चा की तो नीतीश कुमार मंच से उतर आए और पीठ थपथपा कर शिक्षिका का हौसला बढ़ाया। इसके बाद महिला टीचर ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। इस दौरान डीएम तुषार सिंगला ने डॉक्टर अंबेडकर समग्र शिविर एवं महिला संवाद के दौरान यहां की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों से मुख्यमंत्री को रूबरू कराया। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदी सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया।