महिला आयोग अध्यक्ष ने किया लेड़ी लॉयल का निरीक्षण: टायलेट का हाल देखकर भड़की, डॉक्टरों की कमी पर भी जताई नाराजगी – Agra News h3>
आगरा में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.बबीता चौहान ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई प्रकार की कामियां मिलीं। उन्होंने व्हीलचेयर कम होने, डॉक्टरों की कमी पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उनके द्वारा जिम्मेदार अध
.
लेडी लायल में अव्यवस्था मिलने पर आयोग की अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.बबीता चौहान गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे लेडी लायल अस्पातल पहुंची। निरीक्षण के दौरान उन्हें तमाम खामियां मिलीं, जिनमें स्टाफ की कमी, पेयजल की किल्लत, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और डॉक्टरों की ड्यूटी का शेड्यूल ठीक नहीं था। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके साथ कई अन्य समस्या भी अस्पताल में देखने को मिलीं। डॉ.बबीता चौहान ने इस दौरान जिन कर्मचारियों की अनुपस्थिति पाई उन पर कार्रवाई और बाकी की समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
मरीजों और तीमारदारों से की बात
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती महिला मरीजों और उनके तीमारदारों से बात की। उन्होंने बताया कि मुझे काफी दिनों से यहां पर मरीजों की परेशानी को लेकर शिकायत मिल रही थी। इसके चलते ही निरीक्षण किया है। तीमारदार और मरीजों से बात की। यहां के टायलेट की स्थिति बेहद खराब है, इनको सही कराने के लिए निर्देश दिया है। मरीजों की संख्या के अनुपात में डॉक्टर नहीं है। इसको लेकर सीएमओ से बात की जाएगी। कहीं न कहीं उनकी कमी है। कुछ डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं मिले हैं, ये भी गंभीर मामला है।
अल्ट्रासाउन्ड मशीन की कमी इतने बड़े अस्पताल में सिर्फ एक ही व्हीलचेयर थी, जिसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शौचालय जाने या अन्य काम के लिए व्हीलचेयर न मिलने पर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में अल्ट्रासाउन्ड मशीन को लेकर भी मांग नहीं की सिर्फ दो ही अल्ट्रासाउन्ड मशीन हैं। डॉ.बबीता चौहान ने कहा कि इसमें अस्पताल प्रशासन की कमी है। कभी इनके द्वारा मांग नहीं की गई है।