महाकुंभ के लिए सागर से 111 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना: रामसरोज समूह की पहल, अब तक 5 हजार लोगों को करा चुके हैं तीर्थयात्रा – Sagar News h3>
पूर्वमंत्री गोपाल भार्गव ने तीर्थ यात्रियों को टिकट का वितरण कर रवाना किया।
सागर के रामसरोज समूह द्वारा चलाई जाने वाली तीर्थ दर्शन संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार शाम 111 तीर्थ यात्रियों का जत्था प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और रहली विधायक गोपाल भार्गव शामिल हुए। उन्होंने तीर्थ यात्रियों क
.
उन्हें 144 साल बाद पड़ने वाले इस महाकुंभ में जाकर स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इसके लिए राम सरोज समूह की भी प्रशंसा करना चाहिए। समूह लगातार जरूरतमंदों को तीर्थयात्रा कराने के साथ ही चिकित्सा समेत अन्य क्षेत्र में लोगों की मदद कर रहा है। नर सेवा ही नारायण सेवा है और इसको चरितार्थ रामसरोज समूह कर रहा है। राम सरोज समूह के धार्मिक कार्य प्रेरणा लेने योग्य है।
जरूरतमंदों को भेजा जा रहा महाकुंभ समूह के सदस्य समाजसेवी संजीव केसरवानी ने कहा कि समूह का मुख्य उद्देश्य दीनहीनों और जरूरतमंदों की सहायता करना है। उसका स्वरूप कोई भी हो। तीर्थ दर्शन संकल्प के अलावा भी अन्य माध्यम से समाजसेवा करने का कार्य किया जा रहा है।
समूह के सदस्य शैलेश केसरवानी ने कहा कि रामसरोज समूह अपने तीर्थ संकल्प को जारी रखते हुए 144 वर्ष बाद पड़ने वाले महाकुंभ प्रयागराज 111 तीर्थ यात्रियों को भेज रहा है। समूह पिछले लगातार 2 वर्षों से सागर जिले के लोगों को कई तीर्थ यात्रा कर चुका है।
जरूरतमंदों की मदद करने और उनको तीर्थ यात्रा करवाने का अवसर मिला है, जिसे समूह निभा रहा है। कई लोग ऐसे हैं जो महाकुंभ जाना चाहते हैं। लेकिन आर्थिक कमी और अन्य जानकारी के अभाव में महाकुंभ में नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए रामसरोज समूह ने कुंभ स्नान कराने की जिम्मेदारी ली है। आज पहला पहला जत्था रवाना किया गया है।
सहयोग राशि और रास्ते की व्यवस्थाएं की समूह के सदस्य समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा कि महाकुंभ में जाकर स्नान करना अपने आप में अलग अनुभूति है। माता-पिता से प्रेरणा लेकर तीर्थ दर्शन संकल्प की शुरुआत की थी। आज हमें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि रामसरोज सरोज समूह सागर जिले के करीब 5000 से अधिक लोगों को तीर्थ यात्रा करा चुका है। यह यात्रा लगातार जारी है।
प्रयागराज जा रहे यात्रियों को रास्ते की व्यवस्था के लिए 500 की सहयोग राशि और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव को शॉल श्रीफल और स्मृति चिंह भेंट किया गया। इस दौरान बबिता संजीव केसरवानी, गीता शैलेश केसरवानी, श्वेता अखिलेश मोनी केसरवानी, भारती नवीन केसरवानी, कनिष्का केसरवानी, वंशिका केसरवानी, रुद्रांश केसरवानी, युवराज केसरवानी, काया केसरवानी, लावण्या केसरवानी, परेल केसरवानी, नचिकेत केसरवानी, विष्णु साहू, अनिल केसरवानी, समीर ठाकुर, अब्बी साहू, मूरत पटेल लक्ष्मण पटेल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।