महाकुंभ का आज 7वां दिन, रामनाथ कोविंद करेंगे शिरकत: अब तक 7.72 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, नागा साधु ने यूट्यूबर को चिमटे से मारा h3>
- Hindi News
- Mahakumbh
- Mahakumbh LIVE Prayagraj Kumbh Mela Shahi Snan Photos Update Naga Sadhu Ramnath Kovind
प्रयागराजकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
Advertising
महाकुंभ का आज 7वां दिन है। वहीं कल 42 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक की बात करें तो 7.72 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद महाकुंभ में 6 दिन रहेंगे। आज दिव्य प्रेम सेवा मिशन की संगोष्ठी में शामिल होंगे। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ रहेगा।
Advertising
एक नागा संन्यासी ने चिमटे से यूट्यूबर की पिटाई कर दी। हर्षा रिछारिया, IIT वाले बाबा अभय सिंह के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा ने भी महाकुंभ छोड़ दिया है।
हर जगह लोग उसके साथ फोटो खिंचवा रहे थे और वीडियो बना रहे थे। इससे परेशान होकर मोनालिसा के पिता ने उन्हें वापस घर भेज दिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोपहर में संगम में डुबकी लगाई। उनके पहुंचने से पहले आर्मी ने पूरे किला घाट को अपने कब्जे में ले लिया था। राजनाथ साधु-संतों से मुलाकात और सेना के अफसरों के साथ मीटिंग की। वहीं देर शाम राजनाथ सिंह के नंदगोपाल नंदी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नंदी के परिवार से भी मुलाकात की।
Advertising
देर रात शहर और महाकुंभ क्षेत्र में आर्मी और पुलिस के जवानों ने चेकिंग की। 18 संदिग्धों को पकड़ा। इनमें से कुछ के पास आधार कार्ड नहीं थे। कई को चोरी के शक में पकड़ा।
महाकुंभ में रात के नजारे की अद्भुत ड्रोन तस्वीरें
महाकुंभ में रात की लाइटिंग देखिए, 4 हजार एकड़ में फैला मेला क्षेत्र ऊंचाई से जगमग दिख रहा।
Advertising
मेला क्षेत्र की निगरानी और नियंत्रण के लिए 7 प्रमुख मार्गों पर 102 चौकियां बनाई गई हैं।
लाइव अपडेट्स
अभी
- कॉपी लिंक
महाकुंभ में 22 जनवरी को योगी कैबिनेट की बैठक होगी
योगी कैबिनेट की 22 जनवरी को महाकुंभ में बैठक होगी। CM ने इसकी तैयारी के लिए निर्देश दिए हैं। इसके पहले 29 जनवरी 2019 को प्रयागराज कुंभ के दौरान कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे बनाने का निर्णय लिया गया था। उरी फिल्म को यूपी में ट्रैक्स फ्री करने, बुंदेलखंड, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय हुए थे।
अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि पर बने राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 9 नवंबर 2023 को अयोध्या में भी कैबिनेट बैठक हुई थी। काशी विश्वनाथ धाम में 16 दिसंबर 2021 को कैबिनेट बैठक हुई थी। अब महाकुंभ में प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इसमें प्रयागराज के साथ ही महाकुंभ को लेकर भी कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हर्षा रिछारिया, IIT वाले बाबा के बाद मोनालिसा ने भी महाकुंभ छोड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाकुंभ में माला बेचने के लिए परिवार के साथ मध्य प्रदेश के महेश्वर से आईं मोनालिसा देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गईं। इसके बाद उनका माला बेचना मुश्किल हो गया। हर जगह लोग फोटो खिंचवा रहे थे और वीडियो बना रहे थे। इससे परेशान होकर मोनालिसा के पिता ने उन्हें वापस घर भेज दिया है।
मोनालिसा की दो बहनें अभी भी मालाएं बेच रही हैं। उनकी बहन विद्या ने बताया- मोनालिसा के पीछे-पीछे लोग दौड़ते थे। वह माला नहीं बेच पाती थी। इससे परेशान होकर उनके पिता ने उसे वापस मध्य प्रदेश भेज दिया है।
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हर्षा ने कहा- मेरा सपोर्ट करने वाले संतों का धन्यवाद
हर्षा रिझारिया का X पर बयान आया है। इस दौरान उन्होंने कहा- मेरा सपोर्ट करने वाले संत महात्माओं का मैं धन्यवाद देती हूं। जो एक पिता की तरह मेरी हिफाजत कर रहे हैं। आज मैं जहां हूं, जैसे भी हूं, उन लोगों के आशीर्वाद से ही हूं। सभी का फिर से धन्यवाद।
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
20 जनवरी को महाकुंभ आएंगे कुमार विश्वास
कुमार विश्वास 20 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ आ रहे हैं। आज शाम आगरा में चल रहे कार्यक्रम के मंच से लोगों को जानकारी दी। महाकुंभ में कुमार विश्वास का तीन दिन का कार्यक्रम है। वह गंगा पंडाल में प्रस्तुति देंगे।
खबरें और भी हैं…
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News