मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया: दिल्ली में शाह से मुलाकात के बाद फैसला; नए सीएम पर का ऐलान एक-दो दिन में

5
मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया:  दिल्ली में शाह से मुलाकात के बाद फैसला; नए सीएम पर का ऐलान एक-दो दिन में
Advertising
Advertising

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया: दिल्ली में शाह से मुलाकात के बाद फैसला; नए सीएम पर का ऐलान एक-दो दिन में

कुछ ही क्षण पहलेलेखक: वैभव पलनीटकर

  • कॉपी लिंक
Advertising

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार शाम अपना इस्तीफा गवर्नर को सौंप दिया। नए मुख्यमंत्री पर फैसला एक-दो दिन के भीतर लिया जाएगा।

Advertising

बीरेन सिंह पर राज्य में 21 महीने से जारी हिंसा के चलते काफी दबाव था। विपक्षी पार्टियां भी लगातार NDA से इस मुद्दे पर सवाल पूछ रही थी।

सूत्रों के मुताबिक, गवर्नर ने अभी उनसे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभालने के लिए कहा था। मणिपुर चुनाव में भाजपा की जीत के बाद बीरेन सिंह ने केंद्रीय लीडरशिप को चौंका दिया है।

इस्तीफे का फैसला लेने से पहले एन बीरेन सिंह ने रविवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी।

Advertising

एक महीने पहले मणिपुर हिंसा पर बीरेन सिंह ने कहा था- मुझे माफ करें एक महीने पहले मणिपुर के CM बीरेन सिंह ने राज्य में हुई हिंसा और उसमें हुई जनहानि को लेकर माफी मांगी थी। बीरेन सिंह ने कहा था कि पूरा साल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। इसका मुझे बहुत दुख है। 3 मई 2023 से लेकर आज तक जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए मैं राज्य के लोगों से माफी मांगता हूं।

CM बीरेन सिंह ने सेक्रेटिएट में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा- कई लोगों ने अपने प्रियजन को खो दिया। कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। मुझे वास्तव में खेद है। मैं माफी मांगना चाहता हूं।

मणिपुर में 3 मई 2023 से कुकी-मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। मैतेई-कुकी समुदाय के बीच भड़की हिंसा को 600 से ज्यादा दिन बीत चुके हैं।

Advertising

बीरेन ने बताया, ‘मणिपुर में मई 2023 से अक्टूबर 2023 तक गोलीबारी की 408 घटनाएं दर्ज की गईं। नवंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक 345 घटनाएं हुईं। मई 2024 से अब तक 112 घटनाएं सामने आई हैं।’

हालांकि, राज्य में पिछले महीने से शांति है। हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। छिटपुट प्रदर्शन के लिए भी लोग सड़कों पर नहीं उतरे। सरकारी दफ्तर रोजाना खुल रहे हैं और स्कूल में बच्चों की तादाद बढ़ रही है।

………………………………….

मणिपुर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने 4 बंकर नष्ट किए: 5 दिनों से सेना-पुलिस का जॉइंट सर्च ऑपरेशन; 9 हथियार, गोला-बारूद बरामद

मणिपुर में हिंसा की बढ़ती घटनाओं के बाद सुरक्षाबलों ने इंफाल ईस्ट और कांगपोकपी जिलों में बने बंकरों को नष्ट किया। ये बंकर थम्नापोकपी और सनसाबी गांवों की सीमा से लगे इलाकों में बनाए गए थे। जहां से पहाड़ियों पर रहने वाले बंदूकधारी निचले इलाकों के गांवों पर हमला कर रहे थे। इसके अलावा 5 दिनों से सेना-पुलिस का जॉइंट सर्च ऑपरेशन भी चल रहा था। सेना ने 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक इंफाल ईस्ट, टेंग्नौपाल, यांगियांगपोकपी और चुराचांदपुर से 9 हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News

Advertising