भारतीय टीम ने धड़ाधड़ तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड, बनाया हाईएस्ट टोटल; संजू-सूर्या ने काटा गर्दा

2
भारतीय टीम ने धड़ाधड़ तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड, बनाया हाईएस्ट टोटल; संजू-सूर्या ने काटा गर्दा
Advertising
Advertising


भारतीय टीम ने धड़ाधड़ तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड, बनाया हाईएस्ट टोटल; संजू-सूर्या ने काटा गर्दा

भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 297 रन बनाए, जोकि भारत का टी20 इंटरनेशनल में हाईएस्ट टोटल भी बन गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को तीसरे ओवर में ही पहला झटका लगा था। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 4 रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव के बीच दूसरे विकेट के लिए 70 गेंद में 173 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान संजू सैमसन ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी लगाया।

Advertising

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले का हाईएस्ट टोटल बनाया। भारत ने हैदराबाद में खेले जा रहे तीसरे मैच में 6 ओवर में एक विकेट खोकर 82 रन बनाए। संजू सैमसन ने 47 गेंद में 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 111 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंद में 75 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाए।

हाईएस्ट टी20I टीम टोटल

314/3 – नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्जो, 2023

Advertising

297/6 – भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024

278/3 – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019

278/4 – चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019

Advertising

268/4 – मलेशिया बनाम थाईलैंड, हांग्जो, 2023

267/3 – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, तारोबा, 2023

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा पावरप्ले स्कोर

82/1 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024

Advertising

82/2 बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021

78/2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2018

77/1 बनाम ऑस्ट्रेलिया, तिरुवनंतपुरम, 2023

77/1 बनाम श्रीलंका, नागपुर, 2009

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन

36 – युवराज सिंह बनाम स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड), डरबन, 2007

36 – रोहित शर्मा और रिंकू सिंह बनाम करीम जनत (अफगानिस्तान), बेंगलुरु, 2024

30 – गायकवाड़ और तिलक वर्मा बनाम ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), गुवाहाटी, 2023

30 – संजू सैमसन बनाम रिशाद हुसैन (बांग्लादेश), हैदराबाद, 2024

29 – रोहित शर्मा बनाम मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), सेंट लूसिया, 2024

टी20I पारी में सबसे ज्याद छक्के

26 – नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्जो, 2023

23 – जापान बनाम चीन, मोंग कोक, 2024

22 – अफ़गानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019

22 – वेस्टइंडीज़ बनाम दक्षिण अफ़्रीका, सेंचुरियन, 2023

22 – भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024

ये भी पढ़े:40 गेंदों पर ही सैमसन ने ठोका शतक, रोहित के क्लब में मारी धाकड़ एंट्री

बांग्लादेश के खिलाप तीसरे टी20 मैच में भारत ने बनाए ये रिकॉर्ड

297/6 – टी20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा टोटल

7.1 ओवर- सबसे कम बॉल में 100 रन का टोटल

14 ओवर- सबसे कम बॉल में 200 रन का टोटल

152/1- पहले 10 ओवर में बेस्ट स्कोर

22- एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स

47- एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री



Source link

Advertising