Advertising

भाजपा नेता का एक और आपत्तिजनक वीडियो आया सामने: 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ डांस करते दिखा, अब तक गिरफ्त से बाहर – Mandsaur News

143
भाजपा नेता का एक और आपत्तिजनक वीडियो आया सामने:  8 लेन एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ डांस करते दिखा, अब तक गिरफ्त से बाहर – Mandsaur News

Advertising

भाजपा नेता का एक और आपत्तिजनक वीडियो आया सामने: 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ डांस करते दिखा, अब तक गिरफ्त से बाहर – Mandsaur News

Advertising

मंदसौर भाजपा नेता मनोहर धाकड़ का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें वह दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर आपत्तिजनक हालत में महिला के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

Advertising

.

इससे पहले बुधवार को पहला वीडियो आया था, जिसमें वह एक्सप्रेस वे पर महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखा था। जिसके सामने आने के बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी थी। हालांकि, धाकड़ अब तक पुलिस के पकड़ से बाहर है।

Advertising

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो 13 मई की रात भानपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 8 लेन एक्सप्रेस वे का बताया जा रहा। जिसके बाद भानपुरा थाने में 23 मई को मनोहर धाकड़ और एक अन्य के खिलाफ धारा 296,285,3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया था।

Advertising

घर पर नहीं मिला मनोहर, कार जब्त 23 मई की रात पुलिस ने ग्राम बनी स्थित मनोहर धाकड़ के घर पर दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रही बलेनो कार (MP14-CC-4782) को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

महिला का नहीं लगा सुराग भानपुरा टीआई आर.सी. डांगी ने बताया कि मनोहर की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। फिलहाल दलौदा, भावगढ़ और बनी क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है। वीडियो में नजर आ रही महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। टीआई ने बताया कि मनोहर की गिरफ्तारी के बाद ही महिला की जानकारी सामने आएगी, उसके बाद उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertising

मनोहर धाकड़ की पत्नी सरपंच और वार्ड क्रमांक 8 से जिला पंचायत सदस्य है।

भाजपा नेता की पत्नी जिला पंचायत सदस्य

Advertising

दरअसल, मंदसौर के बनी गांव के रहने वाले मनोहर धाकड़ की पत्नी वार्ड क्रमांक-8 से जिला पंचायत सदस्य है। 13 मई की रात के इस वीडियो में मनोहर धाकड़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खड़ी सफेद बलेनो कार (MP14CC4782) में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं।

बुधवार से उनका एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। 8 लेन एक्सप्रेस वे पर लगे हाई सिक्योरिटी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। वीडियो इतना आपत्तिजनक और अश्लील है कि हम न तो आपको वो दिखा सकते हैं और न ही बता सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे भाजपा नेता, FIR

मंदसौर में नेशनल हाईवे पर महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे भाजपा नेता मनोहर धाकड़ के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया है। भाजपा नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising