ब्रिज स्टेशन से जोड़ने  में 10 करोड़ अतिरिक्त राशि खर्च होगी | An additional Rs 10 crore will be spent on connecting to the bridge st | News 4 Social

6
ब्रिज स्टेशन से जोड़ने  में 10 करोड़ अतिरिक्त राशि खर्च होगी | An additional Rs 10 crore will be spent on connecting to the bridge st | News 4 Social

ब्रिज स्टेशन से जोड़ने  में 10 करोड़ अतिरिक्त राशि खर्च होगी | An additional Rs 10 crore will be spent on connecting to the bridge st | News 4 Social

भोपालPublished: Dec 22, 2023 08:28:25 pm

संतनगर,भोपाल. संतनगर के फाटक रोड पर बन रहे फ्लाइओवर को संत हिरदाराम नगर स्टेशन से जोड़ने की प्लॉनिंग चल रही हैए जिसे लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा और डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी ने निर्माण स्थल एवं स्टेशन का दौरा किया।

ब्रिज स्टेशन से जोड़ने  में 10 करोड़ अतिरिक्त राशि खर्च होगी

ब्रिज स्टेशन से जोड़ने  में 10 करोड़ अतिरिक्त राशि खर्च होगी

विधायक रामेश्वर शर्मा ने सुझाव दिया कि फाटक रोड पर बन रहे फ़्लाइओवर को संतनगर रेलवे स्टेशन से भी जोड़ा जाना चाहिए। इससे स्टेशन से पटरी पार से आने जाने वाले सीधे स्टेशन पर पहुंच सकेंगे। ब्रिज और स्टेशन के बीच कनेक्टिविटी होना बड़ी सुविधा होगी। चर्चा में कहा गया कि संतनगर की ओर उतरने वाला फ़्लाइ ओवर 7.50 मीटर चौड़ा एवं 300 मीटर लंबा होगा। सर्विस रोड के साथ लगभग 10 करोड़ की अतिरिक्त राशि खर्च होगी। फाटक रोड से स्टेशन की ओर झुग्गी इलाके से ब्रिज को नीचे ले जाने की योजना है।
वैकिल्पक मार्ग को किया जाऐ सही
ब्रिज के निमार्ण के दौरान वाहन की आवाजाही लगातार बनी हुई है,इस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दौरे में अधिकारियों को निर्देश दिए गए की पबिल्क की आवाजाही को देखते हुए वैकिल्क मार्ग जल्द से जल्द सहीं किया जाऐ,साथ ही इस मार्ग पर राते के समय अंधेरा होता है इस अंधेरे का रोकने के लिए अस्थाई तौर पर स्ट्रीट लाईटे लगाई जाऐ,ताकि आसानी से आवाजाही हो सके।
आगे के पिल्र बनाने के दिए निर्देश
ब्रिज का काम बेहद ही तेजी से किया जा रहा है,कुछ स्थानों पर पिल्र बनाऐ जाने है,इन पिलरों को बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी विधायक ने ठेकेदार और पीडब्ल्यू डी के इंजीनियरों अध्िकारयों को दिए। इन पिलरों के बनने से फाटक ऊपर का ब्रिज तैयार हो सकेगा।
बन सकता है रानी कमपति स्टेशन की तरह खुबसूरत
संत नगर के इस स्टेशन को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की तरह खूबसूरत बनाने पर काम किया जा रहा है। इसी दौरे में विधायक ने अधिकारियों को आगे की प्लानिंग करके चलने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन की तरह इस स्टेशन में भी एक शॉपिंग काम्पलेक्स तैयार किया जाऐ,ताकि अगर ब्रिज के बनाने के दौरान अगर हम किसी की दुकान तोड़ते है तो उसे इस काम्पलेक्स में दुकान दे और अन्य लोग भी यहां पर दुकान लेकर व्यवसाय कर सकते है।
इतने करोड़ होगे खर्च
बता दे 23 करोड़ रूपये की लागत से फ्लाइओवर का निर्माण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की सेतु शाखा की देखरेख में निर्माण जा रहा है। 2024 में ब्रिज की सौगात संतनगर को मिलेगी।
क्या कहना है इनका
संत नगर की सबसे पुरानी मांग को पूरा किया जा रहा है,यह मेरी विधानसभा का और मेरा ड्रीम प्रोजक्ट है। इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा कर जनता को यह सुविधा मिले यहीं मेरी इछा है।
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News