ब्यूटीशियन की मौत के मामले की आखिरी रात की कहानी: छेड़छाड़ का विरोध करने मारपीट की, कॉल हिस्ट्री डिलीट कर दी, तीन साल पहले हुई लव मैरिज – Lucknow News

39
ब्यूटीशियन की मौत के मामले की आखिरी रात की कहानी:  छेड़छाड़ का विरोध करने मारपीट की, कॉल हिस्ट्री डिलीट कर दी, तीन साल पहले हुई लव मैरिज – Lucknow News

Advertising

ब्यूटीशियन की मौत के मामले की आखिरी रात की कहानी: छेड़छाड़ का विरोध करने मारपीट की, कॉल हिस्ट्री डिलीट कर दी, तीन साल पहले हुई लव मैरिज – Lucknow News

Advertising

लखनऊ के बंथरा इलाके में ब्यूटीशियन की मौत के मामले में पुलिस जांच हादसे की वजह सामने आई है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी धारदार चीज से मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि साथ में गई बहन के मुताबिक सभी आरोपी शराब के नशे में थे। गाड़ी में बैठान

Advertising

.

एक नजर घटना पर.. बंथरा के लोनहा निवासी छाया पति मोनीलाल उर्फ सूर्या और 3 वर्षीय बेटे के साथ रहती थी। गुरुवार रात करीब 1 बजे उन्नाव के अजय और विकास एक अन्य साथी के साथ स्विफ्ट कार से आए। उन्होंने बंथरा के रामदासपुर में अपने साले सुधांशु की शादी में मेहंदी लगाने को कहा। छाया अपनी चचेरी बहन पलक के साथ कार में बैठी

Advertising

बहन पलक ने बताया कि कार अजय चला रहा था। उन लोगों ने प्लानिंग के तहत बड़ी बहन को आगे बैठाया। मुझे विकास और रजनीश के साथ पीछे बैठाया। कुछ दूर जाने के बाद गाड़ी में रखी शराब की बोटल पर नजर पड़ी। इसके बाद गाड़ी हरौनी की तरफ लेकर बढ़ गए। रास्ते में सन्नाटा देखकर विकास और रजनीश ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गए। इस बात का बहन ने विरोध किया तो उसकी सीट को गिरा दिया। इसके बाद उसके साथ भी जबरदस्ती शुरू कर दी।

Advertising

सारे शीशे बंद थे चिल्लाने की आवाज बाहर नहीं जा रही थी। पहले चुप रहने के लिए कहे वरना जान से मारने की धमकी देने लगे। उनकी बात न मानने पर एक लड़के ने गले पर धारदार चीज से वार कर दिया। जिससे खून निकलने लगा। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। सब तो निकल गए लेकिन बहन छाया नीचे दब गई।

शादी में जाने की वजह से पत्नी ने जानकारी नहीं दी छाया के पति सूर्या ने बताया कि वो गुरुवार को अलीगंज एक दोस्त की शादी में गए थे। देर हो जाने की वजह से वहीं रूक गए थे। रात करीब 1:30 बजे पलक का पत्नी छाया के मोबाइल से कॉल आया। उसने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। वहां से घटनास्थल पहुंचने में आधा घंटे से ज्यादा समय लग गया। वहां पहुंचने पर देखा कि एंबुलेंस और पुलिस मौजूद है। छाया को स्ट्रैचर पर ले जाया जा रहा था।

Advertising

छाया के शरीर पर गहरे घाव और सीने पर चाकू के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि चाकू घोंपकर मारा गया है। अस्पताल पहुंचने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पलक ने बताया कि छाया घर से मेहंदी लगाने जाने की बात बताने के लिए कॉल कर रही थी। लेकिन नॉट रिचेबिल आया। वो सोची की पहुंचने से पहले बता देंगे। लेकिन उसके पहले घटना हो गई।

कॉल हिस्ट्री डिलीट मिली पति सूर्या ने बताया कि घटना के बाद उसकी कॉल हिस्ट्री डिलीट कर दी गई। मोबाइल चेक किया तो उसमें पुराना कुछ नहीं मिला। इससे प्लानिंग के तहत मारने वजह लग रही है।

सुधांशु से 6 साल से जान पहचान पति सूर्या ने बताया कि जिसकी लड़के सुधाशुं की मेहंदी का कार्यक्रम था उससे 6 साल से पहचान है। पत्नी छाया की मौसी भी उसी के घर के पास रहती हैं तो छाया का भी परिचय था। उनके परिवार के कार्यक्रम में भी शामिल होते थे। पुलिस घटनावाले दिन तो सिर्फ घूमाती रही जबकि सभी आरोपियों को नाम और नंबर दे दिया था।

लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस एप्लिकेशन देने की बात कहती रही। वहीं बहन पर भी रेप नहीं छेड़छाड़ बताने का दबाव बना रही थी। एप्लिकेशन में बलत्कार लिखा गया तो तहरीर बदलने की बात कहने लगे।

छाया और सूर्या का तीन साल का बेटा।

आरोपियों को भी वहीं सजा मिले जैसे बेटी को मारा छाया की मां सुमन का कहना है कि उनकी बेटी को न्याय मिलना चाहिए। जो बेटी के साथ हुआ है, वही आरोपियों के साथ हो। तीन का छाया का बेटा है, उसने अपनी मां को खो दिया। घटना से पूरा परिवार टूट गया है। अब बस न्याय का इंतजार है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News