बेटे Ranbir Kapoor की शादी में न होकर भी हर पल साथ थे Rishi Kapoor, ये 5 बातें और तस्वीरें हैं इसका सबूत

150


बेटे Ranbir Kapoor की शादी में न होकर भी हर पल साथ थे Rishi Kapoor, ये 5 बातें और तस्वीरें हैं इसका सबूत

कपूर खानदान (Kapoor Family) के चिराग रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 14 अप्रैल 2022 को गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia bhatt) से शादी (Ranbir Kapoor Alia Bhatt Marriage) रचाई। पूरी कपूर फैमिली में जश्न का माहौल था लेकिन साथ ही एक गम भी पसरा था। ये खालीपन का ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का। बॉलिवुड के ‘चिंटू’ ऋषि कपूर ने इकलौते बेटे की शादी (Ranbir Kapoor) के ढेरों सपने संजोए थे। वह कई बार बेटे रणबीर की शादी को लेकर अपनी इच्छा चाहिर कर चुके थे लेकिन उनकी ये ख्वाहिश अधूरी रह गई। अप्रैल 2022 में ऋषि कपूर का निधन (Rishi Kapoor Death) हो गया और वह बेटे की शादी देख न सके। अब उनके निधन के करीब दो साल बाद रणबीर कपूर की शादी हुई। परिवार ने भी उन्हें हर पल खूब याद किया। नीतू कपूर (Neetu Kapoor) कभी सोशल मीडिया पर कपूर साहब (ऋषि कपूरः को याद करती दिखीं तो अपनी शादी में रणबीर कपूर कभी पिता की घड़ी पहने तो कभी पिता की तस्वीर लिए खड़े नजर आए। कुछ इस तरह साथ न होकर भी ऋषि साहब कपूर खानदान की इस खुशी में हर पल शामिल रहे। आइए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी के पांच ऐसे वाक्यों (Rishi Kapoor Ranbir Kapoor Marriage Similarities) से आपकों रूबरू करवाते हैं जब ऋषि कपूर ही छाए रहे।

रणबीर कपूर ने शादी में पहनी पिता ऋषि कपूर की घड़ी

पिता ऋषि कपूर की घड़ी बांधे नजर आए रणबीर कपूर


शादी में रणबीर कपूर ने लाखों रुपये की शेरवानी पहनी लेकिन इस खास मौके पर उन्होंने पिता ऋषि कपूर की घड़ी अपनी कलाई पर बांधी। बेशक आजकल के युवाओं को ये घड़ी पुराने जमाने की लगे लेकिन इस घड़ी को पहन रणबीर कपूर ने साबित कर दिया कि वह परफेक्ट बेटे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घड़ी 18kt वाइट गोल्ड केस की है।

मेहंदी सेरेमनी में ऐसे साथ थे ऋषि कपूर

RIshi kapoor 4

पिता ऋषि कपूर की तस्वीर लिए शादी में नजर आए रणबीर कपूर


आलिया भट्ट ने शादी से एक दिन पहले आयोजित हुए मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी साझा की। इन तस्वीरों में से एक फोटो ने सभी यूजर्स का ध्यान खींचा। इसमें रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर की फोटोफ्रेम तस्वीर लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने मेहंदी के मौके पर भी पिता को हाथ में थामे रखा।

मां पिता की सगाई और बेटे ने रचाई

Riddhima Kapoor Sahni 1


ऋषि कपूर और नीतू कपूर की सगाई 13 अप्रैल 1979 में हुई थी इसी दिन ऋषि कपूर के शहजादे ने अपनी शादी के फंक्शन की शुरुआत की। यही दिन था जब रणबीर कपूर के हाथों में पत्नी आलिया भट्ट के नाम की मेहंदी सजी थी।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की तरह आलिया-रणबीर ने भी छलकाया था जाम

RIshi kapoor

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने फॉलो की कपूर फैमिली की परंपरा


22 जनवरी 1980 को ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने शादी रचाई थी। इस दौरान दोनों ने जाम छलकाया था। सेम पोज देते हुए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी नजर आए थे। फैंस ने चारों की तस्वीर जोड़कर खूब वायरल की थी।

नीतू कपूर ने लिखवाया पति ऋषि कपूर का नाम

RIshi kapoor 3


रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में मां नीतू कपूर ने जो मेहंदी अपने हाथों में रचाई, इसकी तस्वीर खासा वायरल हुई। उन्होंने अपने हाथों पर मेहंदी से ऋषि कपूर का नाम लिखवाया था।



Source link