बेटे कुणाल ने दी मनोज कुमार को मुखाग्नि: राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, प्रेम चोपड़ा, अमिताभ समेत कई कलाकार शामिल हुए h3>
2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुंबई में जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर लाया गया था। यहां उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।
बेटे कुणाल गोस्वामी ने उनको मुखाग्नि दी। मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में प्रेम चोपड़ा, सलीम खान, सुभाष घई, अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के साथ शामिल हुए।
बता दें कि शुक्रवार को 87 साल की उम्र में मनोज कुमार का निधन हो गया था। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। देशभक्ति की फिल्में बनाने के कारण उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है।
मनोज कुमार काफी समय से लीवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सेलेब्स: धर्मेंद्र और पूनम ढिल्लन ने श्रद्धांजलि दी, रवीना टंडन भावुक हुई
एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन: लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर उपकार बनाई, इसी से मिला भारत कुमार नाम
मनोज कुमार के अंतिम संस्कार की 6 तस्वीरें…
मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन हुए। बेटे कुणाल गोस्वामी ने मुखाग्नि दी।
मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया।
मनोज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई।
मनोज कुमार को जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट लाया गया।
फूलों से सजी एम्बुलेंस में निकाली गई अंतिम यात्रा।
मनोज कुमार का पार्थिव शरीर कोकिलाबेन अस्पताल से उनके घर लाया गया।
मनोज कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल हुई एक्टर की वाइफ शशि गोस्वामी।
मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए इंडस्ट्री के कई कलाकार, 10 तस्वीरें…
प्रेम चोपड़ा हाथ में लाठी लिए श्मशान घाट पहुंचे। फिल्म उपकार में प्रेम ने मनोज के छोटे भाई का किरदार निभाया था। हालांकि, प्रेम, मनोज से उम्र में दो साल बढ़े हैं।
सलीम खान बेटे अरबाज के साथ श्मशान घाट पहुंचे। मनोज कुमार ने सलीम खान के साथ क्रांति फिल्म में काम किया था।
अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के साथ मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अमिताभ और मनोज कुमार ने फिल्म रोटी कपड़ा और मकान में साथ काम किया था।
मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के पहुंचे सुभाष घई।
मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के लिए पवनहंस श्मशान घाट पर नजर आए रंजीत।
मनोज कुमार की अंतिम विदाई में पहुंचे राज बब्बर।
मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए विंदू दारा सिंह।
पवनहंस श्मशान घाट पर जिम्मी शेरगिल भी नजर आए।
राजपाल यादव ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी। कहा, ‘मनोज कुमार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के रत्न हैं और हमेशा रहेंगे’
मनोज कुमार के दाह संस्कार में अनु मलिक समेत बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। सभी ने हाथ जोड़कर एक्टर को श्रद्धांजलि दी।
मनोज कुमार को 1992 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया
मनोज कुमार को 7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले थे। पहला फिल्म फेयर 1968 में फिल्म उपकार के लिए मिला था। उपकार ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए चार फिल्म फेयर जीते। 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया।
लाइट टेस्टिंग के लिए कैमरे के सामने खड़े किए गए, यहीं से रोल मिला
एक दिन मनोज कुमार काम की तलाश में फिल्म स्टूडियो में टहल रहे थे कि उन्हें एक व्यक्ति दिखा। मनोज ने बताया कि वो काम की तलाश कर रहे हैं, तो वो आदमी उन्हें साथ ले गया। उन्हें लाइट और फिल्म शूटिंग में लगने वाले दूसरे सामानों को ढोने का काम मिला। धीरे-धीरे मनोज के काम से खुश होकर उन्हें फिल्मों में सहायक के रूप में काम दिया जाने लगा।
फिल्मों के सेट पर बड़े-बड़े कलाकार अपना शॉट शुरू होने से बस चंद मिनट पहले पहुंचते थे। ऐसे में सेट में हीरो पर पड़ने वाली लाइट चेक करने के लिए मनोज कुमार को हीरो की जगह खड़ा कर दिया जाता था।
एक दिन जब लाइट टेस्टिंग के लिए मनोज कुमार हीरो की जगह खड़े हुए थे। लाइट पड़ने पर उनका चेहरा कैमरे में इतना आकर्षक लग रहा था कि एक डायरेक्टर ने उन्हें 1957 में आई फिल्म फैशन में एक छोटा सा रोल दे दिया। रोल छोटा जरूर था, लेकिन मनोज कुछ मिनट की एक्टिंग में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। उसी रोल की बदौलत मनोज कुमार को फिल्म कांच की गुड़िया (1960) में लीड रोल दिया गया। पहली कामयाब फिल्म देने के बाद मनोज ने बैक-टु-बैक रेशमी रुमाल, चांद, बनारसी ठग, गृहस्थी, अपने हुए पराए, वो कौन थी जैसी कई फिल्में दीं।
मनोज कुमार के अंतिम संस्कार से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
06:33 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के साथ पहुंचे
अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के साथ मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
06:28 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राजपाल यादव ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी
राजपाल यादव ने कहा, ‘मनोज कुमार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के रत्न हैं और हमेशा रहेंगे’
06:24 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
मनोज कुमार को मिले अवॉर्ड्स और सम्मान
06:19 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
मनोज कुमार की 7 सुपरहिट फिल्में
06:19 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
सलीम खान बेटे अरबाज खान के साथ पहुंचे
सलीम खान बेटे अरबाज खान के साथ पवनहंस श्मशान घाट पहुंचे। मनोज कुमार ने सलीम खान के साथ क्रांति फिल्म में काम किया।
06:04 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड सेलेब्स ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी
मनोज कुमार के दाह संस्कार में रजा मुराद, प्रेम चोपड़ा समेत बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। सभी ने हाथ जोड़कर एक्टर को श्रद्धांजलि दी।
06:02 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे प्रेम चोपड़ा
प्रेम चोपड़ा हाथ में लाठी और सहारा लेते हुए पवनहंस श्मशान घाट पहुंचे। फिल्म उपकार में प्रेम ने मनोज के छोटे भाई का किरदार निभाया था। हालांकि, प्रेम, मनोज से उम्र में दो साल बढ़े हैं।
05:55 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे अनु मलिक
अनु मलिक, मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पवनहंस श्मशान घाट पहुंचे।
05:50 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
पार्थिव शरीर को श्मशान घाट लाया गया
मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ पवनहंस श्मशान घाट लाया गया।
05:40 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
11:30 बजे जुहू पवनहंस श्मशान घाट पर दी जाएगी मुखाग्नि
मनोज कुमार को आज जुहू स्थित श्मशान घाट पर मुखाग्नि दी जाएगी। करीब 11:30 बजे एक्टर का अंतिम संस्कार होगा।
05:37 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई
मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटे गया।और उन्हें राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई।
05:34 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
फूलों से सजी एम्बुलेंस, अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू
मनोज कुमार की एम्बुलेंस को फूलों से सजाया गया। एम्बुलेंस के ऊपर एक्टर की पुरानी तस्वीर लगाई गई।
05:31 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे लोग
मनोज कुमार के घर गोस्वामी टॉवर्स के बाहर जमा हुई भीड़। एक्टर के अंतिम दर्शन करने के लिए आए लोग।
05:27 AM5 अप्रैल 2025
- कॉपी लिंक
अस्पताल से घर पहुंचा पार्थिव शरीर

खबरें और भी हैं…