बेगूसराय शहर में 317 CCTV लगेंगे: कार्यकाल के 2 साल पूरा होने पर मेयर ने गिनाई उपलब्धि, भविष्य की योजनाओं की भी दी जानकारी – Begusarai News

3
बेगूसराय शहर में 317 CCTV लगेंगे:  कार्यकाल के 2 साल पूरा होने पर मेयर ने गिनाई उपलब्धि, भविष्य की योजनाओं की भी दी जानकारी – Begusarai News
Advertising
Advertising

बेगूसराय शहर में 317 CCTV लगेंगे: कार्यकाल के 2 साल पूरा होने पर मेयर ने गिनाई उपलब्धि, भविष्य की योजनाओं की भी दी जानकारी – Begusarai News

प्रेसवार्ता में जानकारी देतीं मेयर पिंकी देवी।

Advertising

बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में दो वर्षों के कार्यकाल में 78 करोड रुपए की योजनाओं का क्रियान्वयन विभिन्न वार्डों में कराया गया है। 16.25 करोड़ की लागत से 80 योजनाओं का उद्घाटन एवं 23.04 करोड़ की लागत से क्रियान्वित होने वाली 89 योजनाओं का शिलान्यास 18

.

Advertising

मेयर पिंकी देवी ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरा होने पर बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यह बातें कही है। मेयर ने कहा है कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए लोहिया नगर आरओवी सहित शहर के विभिन्न सड़कों पर एलईडी तिरंगा लाइट लगाया गया है। एंट्री पॉइंट पर वेलकम गेट एवं सभी वार्डों में साइनेज लगाने की प्रक्रिया प्रगति पर है।

कार्यक्रम में उपस्थित नगर पार्षद

जाम से निपटने और सेफ्टी के लिए फर्स्ट फेज में 317 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा

Advertising

जाम से निपटने और सुरक्षा के लिए प्रथम चरण में 317 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा एवं पब्लिक ऐड्रेसिंग सिस्टम लगाने के लिए जेम पर बीड प्रक्रिया के अधीन है। शहर के मुख्य चौराहा पर हाई मास्क नेशनल फ्लैग लगाने के लिए भी जेम पर बीड प्रक्रिया के अधीन है। क्लॉक टावर निर्माण के लिए डिजाइन और डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। मेयर ने कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र का समुचित विकास और एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निगम प्रशासन तत्पर है तथा इस दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

महिला कॉलेज एवं ऑफिसर्स कॉलोनी में चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कराया गया है। शहर के चार अन्य स्थानों पर ओपन जिम का निर्माण कराया गया है। नमामि गंगे परियोजना के तहत 286.8 करोड़ की लागत से सीवरेज का निर्माण प्रगति पर है। यह कार्य बुडको करवा रही है। अमृत परियोजना के तहत 127.96 करोड़ की लागत से 34 वार्ड में जलापूर्ति कराया गया है। 2022-23 में प्रॉपर्टी टैक्स के निर्धारित लक्ष्य 7 करोड रुपए को बढ़ाकर 2024-25 में 15 करोड रुपए किया गया है, दिसंबर माह तक 8.57 करोड़ रुपए की वसूली हो गई है।

नगर निगम क्षेत्र में 794 स्वयं सहायता समूह है, जिसमें करीब 7940 महिलाएं जुड़ी हुई है। महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूह को आरएफ की निर्धारित राशि 10 हजार दी गई है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 4002 फुटकर दुकानदारों को लाभान्वित किया गया है। जिसके तहत 2749 को 10-10 हजार रुपए, 1027 को 20-20 हजार एवं 236 को 50-50 हजार का लोन दिया गया है।

Advertising

अतिक्रमण से निपटारा के लिए ट्रैफिक मित्र की व्यवस्था

अतिक्रमण और जाम की समस्या से निपटारा के लिए आम लोगों की सुविधा के उद्देश्य नगर निगम द्वारा विभिन्न चौक चौराहा आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से ट्रैफिक मित्र की व्यवस्था की गई है। सभी वार्ड में नियमित रूप से सफाई कराया जा रहा है। इसके अलावा शहर के मुख्य मार्ग में आउटसोर्सिंग एजेंसी के द्वारा रात में भी सफाई कराया जा रहा है। गीले कचरे से कंपोस्ट निर्माण कराया जा रहा है।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर निगम के द्वारा स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया है। डेंगू की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिससे डेंगू पर नियंत्रण पाया गया है। ब्लीचिंग और चूना का छिड़काव कराया गया है।

मेयर ने कहा कि बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र सुव्यस्थित, स्वच्छ, सुंदर और आम लोगों के मनोनुकूल बने, इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन सिस्टम में कुछ कमी के कारण प्रक्रिया में देर होती है। बेगूसराय नगर निगम को एक स्वतंत्र कनीय अभियंता एवं दो नगर आयुक्त की जरूरत है। लेकिन कनीय अभियंता का अभाव है, एक उप नगर आयुक्त भी नहीं हैं, जिसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। निगम की सभी समस्याओं को लगातार उठा रहे हैं। दिशा की बैठक में उठाए, मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री द्वारा 18 जनवरी को शिलान्यास की जाने वाली योजनाएं जब मूर्ति रूप लेगी तो बेगूसराय में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising