बेंगलुरु एयरो इंडिया शो में पहुंचे 30 देशों के मिनिस्टर: राजनाथ सिंह बोले- ये शो एक और महाकुंभ, दुनिया में शांति के लिए ताकत जरूरी h3>
- Hindi News
- National
- Bengaluru Aero India Show 2025; Rajnath Singh | Defence Ministers Conclave
बेंगलुरु6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
Advertising
राजनाथ ने कहा भारत की SAGAR नीति हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और विकास का नया अध्याय है
बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े एयर शो एयरो इंडिया 2025 की शुरुआत हो चुकी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को रक्षा मंत्रियों के BRIDGE कॉन्क्लेव में कहा कि कमजोर रहकर कोई देश कभी भी शांति नहीं ला सकता, केवल मजबूत होकर ही हम बेहतर दुनिया के लिए काम कर सकते हैं।
Advertising
राजनाथ ने कहा कि बॉर्डर सुरक्षा और देश की आंतरिक सुरक्षा के बीच का फर्क खत्म होता जा रहा है। अब हाईब्रिड वॉरफेयर की मदद से शांतिकाल में भी देश के अहम इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा सकता है। इसलिए हमें तैयार रहने की जरूरत है।
सिंह ने कहा, ‘शांति का वट वृक्ष केवल शक्ति की जड़ों पर ही खड़ा हो सकता है। भारत ने अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की है। मुझे लगता है कि एयरो इंडिया के रूप में एक और महाकुंभ शुरू हुआ है। प्रयागराज महाकुंभ आत्म-खोज का कुंभ है, वहीं एयरो इंडिया रिसर्च का कुंभ है।’
Advertising
राजनाथ सिंह ने ब्रिज कॉन्क्लेव में स्पीच दी। इस कॉन्क्लेव में 30 देशों के मंत्री शामिल हुए।
राजनाथ बोले- आतंकवाद, साइबर अपराध भारत के लिए चुनौती
राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद, साइबर अपराध, मानवीय संकट और जलवायु परिवर्तन से होने वाली आपदाएं भारत के लिए बड़ी चुनौती हैं, जो सीमाओं से परे जाकर दुनिया को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने BRIDGE पहल के जरिए वैश्विक सहयोग और सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करने की बात कही। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच ‘स’ के सिद्धांत- सम्मान, संवाद, सहयोग, शांति और समृद्धि को भारत की अंतरराष्ट्रीय नीति का आधार बताया।
Advertising
AI और नई तकनीकों पर नजर रखना जरूरी
- राजनाथ सिंह ने कहा कि एक बड़ा देश होने के नाते भारत हमेशा शांति का समर्थक रहा है। हमारे लिए देश की सुरक्षा और शांति एक ही हैं। भारत के एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के नजरिए को कई देश समझते हैं। एयरो इंडिया में आए कई देशों के साथियों की मौजूदगी इस बात को दर्शाती है।
- सिंह ने कहा अब युद्ध में मानव रहित हथियार और सॉफ्टवेयर तकनीक तेजी से आगे बढ़ रही है। ‘हाल के संघर्षों में ड्रोन के इस्तेमाल से यह पता चलता है कि भविष्य में मानवयुक्त (मैन्ड) और मानवरहित (अनमैन्ड) की मिली हुई तकनीकों पर निर्भर होंगे।
- दुनिया में अनिश्चितता के माहौल के बीच भारत ऐसा देश है जहां शांति और समृद्धि है। हमने न तो कभी किसी देश पर हमला किया है और न ही हम किसी शक्ति संघर्ष में शामिल रहे हैं। बड़े देश के तौर पर भारत हमेशा शांति के लिए काम करता रहा है।
कॉन्क्लेव में 90 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
ब्रिज कॉन्क्लेव में शामिल हुए 30 देशों के मंत्री
कॉन्क्लेव में 30 देशों के डिफेंस मिनिस्टर और 90 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेने पहुंचे। इनमें रक्षा और सेवा प्रमुख, स्थायी सचिव शामिल रहे। एयरो इंडिया कार्यक्रम 42,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में चल रहा है। इसमें 150 विदेशी कंपनियों सहित 900 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।
सोमवार को एयर शो में वायु सेना के जवानों ने हिस्सा लिया।
रूस का भारत को पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान एसयू-57 का ऑफर
एयर शो में रूस पहली बार पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट एसयू-57 के साथ आया है। रूसी एजेंसी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के महानिदेशक अलेक्जेंडर मिखेव ने भारत को एसयू-57 देने का ऑफर किया है। उन्होंने कहा, हम सप्लाई और जॉइंट प्रोडक्शन के लिए तैयार हैं।
हालांकि, भारत ने अब तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भारत-रूस में 2007 में पांचवीं पीढ़ी के जेट विकसित करने का करार हुआ था, लेकिन टेक ट्रांसफर पर मतभेद के कारण बात नहीं बनी।
बेंगलुरु के येलाहेंका एयरफोर्स स्टेशन पर मौजूद रूस का फाइटर जेट SU-57
भारत के पास पांचवी जनरेशन के जेट्स नहीं इंडियन एयरफोर्स के पास अभी पांचवीं जनरेशन के फाइटर जेट नहीं हैं। बीते साल सरकार ने पांचवीं जनरेशन के फाइटर जेट भारत में ही बनाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी और साल 2035 तक ये जेट्स एयरफोर्स में शामिल किए जा सकते हैं। भारत के पास 4.5th जनरेशन के फ्रांस से खरीदे राफेल फाइटर जेट्स हैं।
——————————————-
ये खबर भी पढ़ें…
बेंगलुरु में एयरो इंडिया-2025 शो:तेजस हवा में 360° घूमा; सुखोई का आसमान में करतब; सूर्य किरण से निकले 3 रंग
एशिया के सबसे बड़े एयर शो में से एक एयरो इंडिया 2025 की आज से शुरुआत हो गई। यह शो बेंगलुरु के येलाहेंका एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित किया जा रहा है। जो 14 फरवरी तक चलेगा। एयर शो में तेजस मार्क 1ए विमान ने हवा में 360° चक्कर लगाया। वहीं सुखोई एसयू-30 एमकेआई ने भी आसमान में करतब दिखाया। सूर्य किरण ने हवा में उड़ान के दौरान तीन रंग फैलाए। पढ़ें पूरी खबर…
खबरें और भी हैं…
देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News